Home अन्य महिला पर हमले का वीडियो मणिपुर का नहीं, पश्चिम बंगाल का है
अन्यलोकसभा चुनाव 2024हिंदी

महिला पर हमले का वीडियो मणिपुर का नहीं, पश्चिम बंगाल का है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक घायल महिला का वीडियो वायरल है। वीडियो में महिला के सर पर चोट लगी है, जिसकी वजह से वह लहुलुहान हो गईं हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मणिपुर का है, जहां इस महिला पर हमला हुआ है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला।

आदिवासी समाचार ने एक्स पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मणिपुर देखो या फिर किसी भी जगह देखो इंडिया में हर जगह महिलाओं की ऐसी दुर्गति कर रखी है मोदी सरकार में जिसकी कोई हद नहीं है जिसका एक नजर यह है आज का’

अवधेश पाकड़ ने लिखा, ‘महिलाओं के ऊपर ऐसे हमले कहां और क्यों ? क्या देश में नफ़रत फ़ैलाकर मणिपुर जैसी स्थिति सभी जगह देखने को मिलेगी।’अवधेश पाकड़ ने लिखा, ‘महिलाओं के ऊपर ऐसे हमले कहां और क्यों ? क्या देश में नफ़रत फ़ैलाकर मणिपुर जैसी स्थिति सभी जगह देखने को मिलेगी।’

गौरव देवलाल ने लिखा, ‘मणिपुर देखो या फिर किसी भी जगह देखो इंडिया में हर जगह महिलाओं की ऐसी दुर्गति कर रखी है मोदी सरकार में जिसकी कोई हद नहीं है जिसका एक नजर यह है आज का’

यह भी पढ़ें: अमित शाह ने एससी-एसटी, ओबीसी आरक्षण खत्म करने की बात नहीं की, कांग्रेस ने शेयर किया एडिटेड वीडियो

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल के लिए हमने वायरल वीडियो के की-फ्रेम को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च करने पर यह वीडियो हमें एक्स पर अरविंद कुशवाहा नाम की यूजर द्वारा पोस्ट किया गया मिला। कैप्शन में बताया गया है कि, ‘दक्षिण कोलकाता कसबा मंडल अध्यक्ष सरस्वती सरकार जी पर टीएमसी गुंडों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। राज्य की मुख्यमंत्री एक महिला हैं और एक महिला के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है।’

https://twitter.com/ArvindKush001/status/1784464671208325177

इस जानकारी से गूगल सर्च करने पर हमें 28 अप्रैल 2024 को प्रकाशित जागरण की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया है कि दक्षिण कोलकाता के आनंदपुर थाना इलाके में चुनाव प्रचार कार्य के दौरान बदमाशों के हमले में भाजपा की एक महिला मंडल अध्यक्ष लहूलुहान हो गईं। उनका सिर फट गया। हमले में दो अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हो गए। भाजपा ने इस हमले के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं पुलिस पर शिकायत दर्ज करने में आनाकानी का भी आरोप है। हालांकि रविवार रात पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

Source-Jagran

निष्कर्ष: पड़ताल से स्पष्ट है कि महिला पर हमले का यह वीडियो मणिपुर का नहीं है। असल में यह वीडियो पश्चिम बंगाल के कोलकाता का है, जहां चुनाव प्रचार कार्य के दौरान हमले में भाजपा की महिला मंडल अध्यक्ष सरस्वती सरकार घायल हो गईं।

Share