Home स्क्रिप्टेड-AI बाइक सवार द्वारा मुस्लिम व्यक्ति की टोपी छीनने का वीडियो स्क्रिप्टेड है
स्क्रिप्टेड-AI

बाइक सवार द्वारा मुस्लिम व्यक्ति की टोपी छीनने का वीडियो स्क्रिप्टेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक बाइक सवार युवक द्वारा एक मुस्लिम व्यक्ति की टोपी छीनने का वीडियो वायरल है। वीडियो को सांप्रदायिक एंगल के साथ शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक दंगाइ अंध भक्त राह चलते मुस्लिम की टोपी खींच रहा है। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

IND Story’s नाम के एक्स हैंडल ने वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘एक दंगाई अंधभक्त राह चलते मुस्लिम की टोपी खिंच रहा था फिर क्या था अब्दुल ने सारा नशा उतार दिया मतलब अब्दुल ने पेल दिया पता नहीं यह वाकिया कहां के हैं।’

मिस्टर कूल नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘एक दंगाइ अंध भक्त राह चलते मुस्लिम की टोपी खिंच रहा था फिर क्या था अब्दुल ने सारा नशा उतार दिया मतलब अब्दुल ने पेल दिया’

यह भी पढ़ें: मंदिर के सामने रेलवे स्टेशन की दीवार तोड़ने का पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवेर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें ‘मुकलेसुर भाईजान’ नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला।

‘मुकलेसुर भाईजान’ के चैनल को खंगालने पर हमें उनके चैनल के ABOUT सेक्शन में और डिटेल मिली। जिसमें उन्होंने बताया है कि वो अपने चैनेल पर केवल मोटर ब्लॉगिंग और स्क्रिप्टेड वीडियो बनाते हैं। साथ ही इस चैनल पर इस प्रकार के कई वीडियो अपलोड हैं।

Source: Youtube

पड़ताल में आगे हमने मुस्लिम व्यक्ति के साथ बदसलूकी करने वाले युवक की बाइक के नंबर की डिटेल चेक की। जिसमें इस बाइक के ओनर का नाम हसिबुल बताया गया है।

दावाबाइक सवार युवक ने मुस्लिम व्यक्ति की टोपी छीन ली।
दावेदारइंडिया स्टोरी और मिस्टर कूल
निष्कर्षबाइक सवार द्वारा मुस्लिम व्यक्ति की टोपी छीनने का वीडियो स्क्रिप्टेड है। साथ ही इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। आरोपी युवक भी मुस्लिम समुदाय से है।

Share