उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में भारत के कोने-कोने के साथ-साथ विदेश से भी लोग पहुंच रहे हैं और करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। वहीं मंगलवार रात को इस कुंभ में भगदड़ मची, हादसे में कई लोगों की मौत हो गयी। इस बीच सोशल मीडिया में एक वायरल है, इस वीडियो के साथ लोग दावा कर रहे हैं कि भगदड कांड में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई। परिजन पोस्टमार्टम हाऊस से कंधे पर शवों को लेकर जा रहे हैं।
ब्रजेश कुमार प्रजापति ने लिखा, ‘महाकुंभ 2025 प्रयागराज यानी मौत का महाकुम्भ…भगदड कांड में एक परिवार से तीन-तीन लोगों की जान गई। परिजन पोस्टमार्टम हाऊस से कंधे पर शवों को लेकर जा रहे हैं। कम से कम एम्बुलेंस के माध्यम से शवों को उनके जन्म स्थान तक पहुंचाने में मदद करनी चाहिए’
#महाकुंभ_2025_प्रयागराज यानी
— Brajesh Kumar Prajapati (@brajeshkmpraja) February 1, 2025
मौत का महाकुम्भ…
👉🏾 भगदड कांड में एक परिवार से तीन-तीन लोगों की जान गई। परिजन पोस्टमार्टम हाऊस से कंधे पर शवों को लेकर जा रहे हैं।
👉🏾 कम से कम एम्बुलेंस के माध्यम से शवों को उनके जन्म स्थान तक पहुंचाने में मदद करनी चाहिए….😭😭😭 pic.twitter.com/W2kX3R1HJc
अभिषेक यादव ने लिखा, ‘समाजवादी के शासन में ये सब कभी देखने को नहीं मिला जो आज भाजपा सरकार में मिल रहा है! भगदड़ में एक परिवार के तीन-तीन लोगों की जान चली गई परिजन पोस्टमार्टम के लिए अपने खुद के कंधों पर ले जा रहे हैं!’
समाजवादी के शासन में ये सब कभी देखने को नहीं मिला जो आज भाजपा सरकार में मिल रहा है!
— Abhishek Yadav (@abhishekyadv63) February 1, 2025
भगदड़ में एक परिवार के तीन-तीन लोगों की जान चली गई परिजन पोस्टमार्टम के लिए अपने खुद के कंधों पर ले जा रहे हैं!#महाकुंभ_2025_प्रयागराज pic.twitter.com/a0EAUJ5LAY
समाजवादी पार्टी समर्थक अभिमन्यु सिंह ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘महाकुंभ 2025 प्रयागराज भगदड कांड में एक परिवार से तीन-तीन लोगों की जान गई। परिजन पोस्टमार्टम हाऊस से कंधे पर शवों को लेकर जा रहे हैं। कम से कम एम्बुलेंस के माध्यम से शवों को उनके जन्म स्थान तक पहुंचाने में मदद करनी चाहिए…. ईश्वर शृद्धालुओं के परिजनों को इस पीड़ा को सहने की हिम्मत दें। विनम्र श्रद्धांजलि’
#महाकुंभ_2025_प्रयागराज
— Abhimanyu Singh Journalist (@Abhimanyu1305) February 1, 2025
👉🏾 भगदड कांड में एक परिवार से तीन-तीन लोगों की जान गई। परिजन पोस्टमार्टम हाऊस से कंधे पर शवों को लेकर जा रहे हैं।
👉🏾 कम से कम एम्बुलेंस के माध्यम से शवों को उनके जन्म स्थान तक पहुंचाने में मदद करनी चाहिए….
ईश्वर शृद्धालुओं के परिजनों को इस पीड़ा को… pic.twitter.com/nE39V5HOij
प्रेरणा यादव ने लिखा, ‘भगदड कांड में एक परिवार से तीन-तीन लोगों की जान चली गई …. मगर सरकार ने एक एम्बुलेंस तक नहीं मुहैया करवाई’
#महाकुंभ_2025_प्रयागराज
— Prerna Yadav (@prerna_yadav29) February 1, 2025
भगदड कांड में एक परिवार से तीन-तीन लोगों की जान चली गई ….
मगर सरकार ने एक एम्बुलेंस तक नहीं मुहैया करवाई…
pic.twitter.com/KfRCpOReDp
साथ ही लीला, प्रियंका मौर्य ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है।
फैक्ट चेक
पड़ताल में हमने इस वीडियो के अलग अलग स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च तो यह वीडियो में टिकटॉक पर मिला। इस वीडियो को एक नेपाली यूजर ‘Ratnu Bk‘ ने 22 दिसम्बर 2024 को पोस्ट किया था। पाठक ध्यान दें कि कुंभ में भगदड़ की घटना 29 जनवरी 2025 की रात हुई थी।
हमने इस वीडियो को ध्यान से देखा तो हमे बिल्डिंग पर ‘रामारोशन डेण्टल’ लिखा नजर आया। हमने गूगल पर इस सम्बन्ध में सर्च किया तो पता चला कि यह बिल्डिंग नेपाल में है। हमे गूगल मैप पर इसकी लोकेशन भी मिली। वायरल वीडियो में नजर आ रही बिल्डिंग नेपाल के सुर्खेत जनपद में है। हमे ‘रामारोशन डेण्टल’ के फेसबुक पेज पर इस लोकेशन का वीडियो भी मिला।
वायरल वीडियो और गूगल मैप की लोकेशन में समानताएं स्पष्ट तौर पर नजर आ रही हैं।
दावा | प्रयागराज के महाकुंभ की भगदड़ में एक ही परिवार के तीन लोग मारे गए, इनको एम्बुलेंस नहीं मिली। |
दावेदार | अभिमन्यु सिंह, अभिषेक यादव समेत अन्य |
हकीकत | वायरल वीडियो नेपाल के सुर्खेत जनपद का है। |