Home अन्य हाथी द्वारा JCB पर हमले का वीडियो हैदराबाद नहीं, पश्चिम बंगाल का है
अन्य

हाथी द्वारा JCB पर हमले का वीडियो हैदराबाद नहीं, पश्चिम बंगाल का है

Share
Share

तेलंगाना के हैदराबाद में 400 एकड़ में फैले जंगल को काटे जाने का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर जंगल काटते बुलडोजरों को तस्वीर वायरल हो रही है। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक हाथी का जेसीबी मशीन से भिड़ने का भी वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हैदराबाद का है जहां जानवर भी बुलडोज़र का विरोध कर रहे हैं। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

कांग्रेस नेता सुरेंदर राजपूत ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘भाजपा वालो बुलडोज़र का विरोध हिंदुस्तान के इंसान ही नहीं जानवर भी कर रहे हैं। जाग जाओ वरना भगा दिये जाओगे’

मुस्कान यदुवंशी नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘हमारे देश की जनता परेशान तो है ही, अब जानवर भी बुलडोजर से परेशान हो रहें हैं .’

दिनेश भारद्वाज ने लिखा, ‘हमारे देश की जनता परेशान तो है ही, अब जानवर भी बुलडोजर से परेशान हो रहें हैं .’

दविंदर पाल सिंह ने लिखा, ‘हमारे देश का आदमी तो परेशान था ही, अब जानवर तक परेशान हैं।’

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल के लिए हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें 6 फरवरी 2025 को प्रकाशित NDTV की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी का है। 1 फरवरी को कथित तौर स्थानीय लोगों ने जंगली हाथी को उकसाया था जिसके बाद हाथी ने जेसीबी पर हमला कर दिया। इस घटना में  हाथी के माथे और सूंड पर चोटें आई हैं, जबकि कोई और घायल नहीं हुआ है।

Source: NDTV
दावा हैदराबाद में जानवर भी बुलडोज़र का विरोध कर रहे हैं।
दावेदार सुरेंदर राजपूत, दविंदर पाल सिंह व अन्य
निष्कर्ष हाथी द्वारा जेसीबी पर हमले का वीडियो पश्चिम बंगाल का है। इसे हैदराबाद का बताकर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है।

Share