सोशल मीडिया पर एक बिल्डिंग में लगी भयंकर आग का एक वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इजरायल द्वारा ईरान पर हमले का है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।
ओसियन जैन ने एक्स पर लिखा, ‘इज़राइल अब ईरान को दूसरा गांजापट्टी बनाकर ही दम लेगा..!!’
इज़राइल अब ईरान को दूसरा गांजापट्टी बनाकर ही दम लेगा..!! pic.twitter.com/hMmw4qvkfZ
— Ocean Jain (@ocjain4) March 3, 2026
भूमि ने लिखा, ‘ईरान भी गाजापट्टी बनने के करीब पहुंच चुका है…अमेरिका और इजरायल के ईरान के ऊपर ताबड़तोड़ हमलों को देखकर यही लग रहा है कि इसे गाजापट्टी की तरह खेती लायक समतल जमीन बनाकर ही दम लेंगे।’
ईरान भी गाजापट्टी बनने के करीब पहुंच चुका है…🔥🔥
— Ms.Bhumi (@ibmindia20) March 4, 2026
अमेरिका और इजरायल के ईरान के ऊपर ताबड़तोड़ हमलों को देखकर यही लग रहा है कि इसे गाजापट्टी की तरह खेती लायक समतल जमीन बनाकर ही दम लेंगे।🔥🔥 pic.twitter.com/DMChuQ9ead
दी जाट एसोसिएशन ने लिखा, ‘वीडियो ऑथेंटिकेट होने के बाद पोस्ट कर आपको यह बताना चाह रहे हैं कि | ईरान पर इजराइल जिस स्तर के हमले कर रहा है अगर यह लगातार कुछ दिन होते रहे | तो ईरान का हाल भी वैसा हो जाएगा जैसे आज का गाजा पट्टी का इलाका हो गया है | ताजा वीडियो ईरान कर इजरायली हमले का |’
वीडियो ऑथेंटिकेट होने के बाद पोस्ट कर आपको यह बताना चाह रहे हैं कि |
— THE JAT ASSOCIATION (@Jatassociation) March 3, 2026
ईरान पर इजराइल जिस स्तर के हमले कर रहा है अगर यह लगातार कुछ दिन होते रहे |
तो ईरान का हाल भी वैसा हो जाएगा जैसे आज का गाजा पट्टी का इलाका हो गया है |
ताजा वीडियो ……………….. ईरान कर इजरायली हमले का | pic.twitter.com/ToX5S6TvPY
यह भी पढ़ें: UGC नियमों के विरोध में सीएम मोहन यादव की रैली में खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो भ्रामक है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो की कीफ्रेम को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें strait times नाम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट मिला। जिसमें इसे साउथ कोरिया के एक फैशन लॉजिस्टिक्स सेंटर में लगी भीषण आग का वीडियो बताया गया है।

मिली जानकारी से गूगल सर्च करने पर हमें 15 नवंबर 2025 को प्रकाशित Yonhap News Agency की एक रिपोर्ट मिली। जिसके मुताबिक, दक्षिण कोरिया के चेओनान शहर में ई-लैंड फैशन के चार मंजिला लॉजिस्टिक्स सेंटर में आग लग गई थी। दमकलकर्मियों ने करीब साढ़े नौ घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया था।

| दावा | आगजनी का वायरल वीडियो ईरान द्वारा इजरायल पर हमले का है। |
| दावेदार | ओसियन जैन, भूमि |
| निष्कर्ष | बिल्डिंग में लगी आग का वीडियो साउथ कोरिया के एक फैशन लॉजिस्टिक्स सेंटर में लगी भीषण आग का है। इसका ईरान-इजरायल युद्ध से कोई संबंध नहीं है। |
