Home स्क्रिप्टेड-AI तीन भाईओं की एक महिला से शादी का वीडियो स्क्रिप्टेड है
स्क्रिप्टेड-AI

तीन भाईओं की एक महिला से शादी का वीडियो स्क्रिप्टेड है

Share
Share

सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि हम तीन भाइयों ने एक महिला से शादी की है। हम तीनों भाई महिला को दो-दो दिन अपने साथ रखते हैं, एक दिन वो अपनी मर्जी से रहते हैं। हालाँकि पड़ताल में पता चलता है कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड है, इसे मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है।

एससी राना ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘तीन भाइयों ने रखी एक पत्नी बस यही दिन देखना बाकी रह गए थे।’

मिहिर झा ने लिखा, ‘सातवें दिन बाबू आराम करेगी, है ना जी’

योगी ने लिखा, ‘गणित का सर्वाधिक सटीक प्रयोग केवल बायोलॉजी की उपेक्षा’

इसके अलावा तपन, ज्ञानी, अभिषेक देशमुख ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है।

क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने देखा कि वायरल वीडियो पर ‘PM Bihari comedy’ लिखा है। हमने इस चैनल को यूट्यूब पर सर्च किया तो हमे यह वीडियो मिल गया। इस वीडियो को ‘एक पत्नी के तीन तीन पति जानिए पूरी सच्चाई’ टाईटल के साथ 28 जून 2025 को अपलोड किया गया था।

इसी वीडियो में 13 सेकेंड्स पर डिस्क्लेमर में बताया गया है कि यह वीडियो केवल मनोरंजन के लिए है। इस वीडियो में दिखाए गए सभी पात्र काल्पनिक हैं। किसी भी चीज़ से समानता केवल संयोग मात्र है। बस देखें और आनंद लें।

पड़ताल में हमने देखा कि इस चैनल पर ऐसे कई वीडियो मौजूद है, वायरल वीडियो वाली महिला भी कई वीडियो में नजर आ रही है।

दावातीन भाइयों ने एक महिला से शादी की।
दावेदारएससी राना, मिहिर झा समेत अन्य
निष्कर्षयह वीडियो स्क्रिप्टेड है, इसे ‘PM Bihari comedy’ यूट्यूब चैनल ने मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया है।
Share