Home धर्म थाना प्रभारी द्वारा ब्राह्मणों को गाली देने वाले वायरल ऑडियो का पांच साल पुराना है
धर्म

थाना प्रभारी द्वारा ब्राह्मणों को गाली देने वाले वायरल ऑडियो का पांच साल पुराना है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए कॉल करता है। कॉल के दौरान कथित रूप से पुलिसकर्मी उस व्यक्ति को गालियां देने लगता है। इस ऑडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह मामला प्रतापगढ़ के जेठवारा थाने के प्रभारी विनोद यादव से जुड़ा है, जो जातिवादी मानसिकता से ग्रसित हैं और ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि हमारी जांच में सामने आया कि यह ऑडियो क्लिप करीब पांच साल पुरानी है।

अंजन त्रिपाठी ने लिखा, ‘जेठवारा थाना प्रभारी विनोद_यादव के पास एक स्थानीय ब्राम्हण ने फोन कर घटना की सूचना दी। जातिवादी मानसिकता से ग्रसित दरोगा ने पूरे समाज को मां-बहन की सामूहिक भद्दी-भद्दी गाली दी.’

एनके मिश्रा ने लिखा, ‘यह है थाना प्रभारी जेठवारा प्रतापगढ़,विनोद यादव  अहीर इस कुत्ते को एक लोकल ब्राम्हण ने शिकायत को लेकर फोन कर दिया उसे पता नहीं था कि ये जातिवाद की बीमारी से ग्रसित अहीर वर्दी में रहते हुए,भद्दी भद्दी मां बहन की सामूहिक  गाली के साथ जाति सूचक गाली दे रहा है.’

इसके अलावा यह दावा UttarPradesh.ORGNews ने किया.

फैक्ट चेक

वायरल दावे की पड़ताल करने के लिए हमने मामले से संबंधित कीवर्ड्स के आधार पर गूगल सर्च किया। इसके बाद हमें दैनिक जागरण द्वारा प्रकाशित 27 मई 2020 की एक रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट के मुताबिक जेठवारा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद यादव ने मदद की गुहार लगाने पर शिकायतकर्ता पर गालियों की बौछार कर दी।

Source- Dainik Jagran

दैनिक जागरण ने आगे लिखा, ‘जेठवारा के विकास पांडेय ने बुधवार को एसओ जेठवारा विनोद यादव को फोन कर बताया कि उनकी बहन को उनका जीजा मार रहा है। इस पर इंस्पेक्टर आपा खो बैठे और अपशब्द कहने लगे। इसी दौरान उन्होंने पूरे ब्राह्मण समाज को भी बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। दोपहर बाद इंस्पेक्टर का यह ऑडियो वायरल हो गया। ऑडियो में इस्तेमाल की गई अमर्यादित भाषा के चलते जिले में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में आक्रोश फैल गया। मामला बढ़ता देख एसपी अभिषेक सिंह ने पहले इंस्पेक्टर विनोद यादव को लाइन हाजिर किया और करीब एक घंटे बाद निलंबित कर दिया।

एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो की पुष्टि कर इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है और उनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता को गाली देने का ऑडियो सामने आने के बाद जेठवारा थाना प्रभारी विनोद यादव को निलंबित कर दिया गया और उनकी जगह इंस्पेक्टर मृत्युंजय मिश्र को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

दावाप्रयागराज के जेठवारा थाने के प्रभारी विनोद यादव पर आरोप है कि उन्होंने ब्राह्मण समुदाय के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।
दावेदारUttarPradesh.ORG News, अंजली त्रिपाठी, एन.के. मिश्रा
निष्कर्षवायरल ऑडियो मई 2020 का है और यह प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाने के उस समय के प्रभारी विनोद यादव का है। ऑडियो सामने आने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। उनकी जगह इंस्पेक्टर मृत्युंजय मिश्र को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया था।

Share