Home अन्य दुष्कर्म के आरोपी दीपक वर्मा को बीजेपी कार्यकर्ता बताने वाली वायरल तस्वीर एडिटेड है
अन्य

दुष्कर्म के आरोपी दीपक वर्मा को बीजेपी कार्यकर्ता बताने वाली वायरल तस्वीर एडिटेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक न्यूज़ 24 की ग्राफिक इमेज वायरल हो रही है, जिसमें एक व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी की टोपी और गमछा पहने हुए दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि लखनऊ में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले भाजपा कार्यकर्ता दीपक वर्मा को लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। हालांकि, हमारी जांच में यह दावा पूरी तरह से भ्रामक साबित हुआ। वायरल तस्वीर एडिटेड है।

चिराग पटेल ने लिखा, ‘लखनऊ : 3 साल की बच्ची से रेप करने वाले भाजपा कार्यकर्ता दीपक वर्मा को लखनऊ पुलिस ने मार गिराया. दीपक वर्मा पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था’

अभिषेक पटेल ने लिखा, ‘लखनऊ : 3 साल की बच्ची से रेप करने वाले भाजपा कार्यकर्ता दीपक वर्मा को लखनऊ पुलिस ने मार गिराया. दीपक वर्मा पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था’

यह भी पढ़ें: थाने में बुजुर्ग की पिटाई का वायरल वीडियो 7 साल पुराना है

फैक्ट चेक

हमने वायरल तस्वीर की सत्यता की जाँच के लिए न्यूज़ 24 के X अकाउंट की पड़ताल की। इस दौरान हमें न्यूज़ 24 द्वारा प्रसारित एक मूल ग्राफिक तस्वीर मिली, जिसमें लिखा था, “लखनऊ: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले दीपक वर्मा को लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। दीपक वर्मा पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।” इस ग्राफिक तस्वीर में आरोपी दीपक वर्मा ने बीजेपी की टोपी या गमछा नहीं पहना है.

आगे की जाँच में हमें ‘यूपी तक’ द्वारा 6 जून 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। इसके अनुसार, बीते बुधवार को उन्नाव के एक दंपति अपनी 3 साल की बेटी के साथ लखनऊ के आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे फुटपाथ पर सो रहे थे। रात लगभग 2 से 2:30 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची को उठाकर कुछ दूरी पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जाँच की, जिससे आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में हुई। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पाँच विशेष टीमें गठित की थीं। केवल 24 घंटे की गहन तलाशी के बाद पुलिस ने दीपक वर्मा को मुठभेड़ में मार गिराया।

दावाभाजपा कार्यकर्ता दीपक वर्मा ने 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
दावेदारचिराग पटेल और अभिषेक पटेल।
निष्कर्षवायरल तस्वीर में छेड़छाड़ की गई है। आरोपी दीपक वर्मा का भाजपा से कोई संबंध नहीं है।
Share