Home राजनीति काले कोट में घड़ी पहने हुए पीएम मोदी की तस्वीर AI जनरेटेड है
राजनीति

काले कोट में घड़ी पहने हुए पीएम मोदी की तस्वीर AI जनरेटेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर वायरल है। तस्वीर में पीएम मोदी को काले सूट में घड़ी पहनते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 2,700 करोड़ रुपये के ‘राज महल’ के अंदर घड़ियों के संग्रह के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

आम आदमी पार्टी समर्थक राम गुप्ता ने एक्स पर पीएम की तस्वीर को शेयर कर लिखा, ‘ताज़ा ताज़ा यह तस्वीर PM आवास में कार्यरत एक कर्मचारी जो @ArvindKejriwal के बनाये स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ने भेजता है उसी ने चुपके से भेजा है।
आज दोपहर 3 बजे, ये वाली घड़ी पहनते हुए चुपके से तस्वीर खींची है। बताया राजमहल में ऐसे ही महंगे विलासिता वाले सूट-बूट, जूतों, चश्मों, कलम और बाकि भोग की चीजों के लिए अलग अलग कमरे बने हुए है। 2,700 करोड़ खर्च हो तो क्या कुछ नही हो सकता भाई।’

शिव कुमार पटेल ने लिखा, ‘चलो दोपहर के 3 बज गए, ये वाली घड़ी पहनने का टाइम हो गया है। राजमहल में ऐसे ही महंगे विलासिता वाले सूट-बूट, जूतों, चश्मों, कलम और बाकि भोग की चीजों के लिए अलग अलग कमरे बने हुए है।
2,700 करोड़ खर्च हो तो क्या कुछ नही हो सकता भाई।’

राहुल तंवर ने लिखा, ‘चलो दोपहर के 3 बज गए, ये वाली घड़ी पहनने का टाइम हो गया है। राजमहल में ऐसे ही महंगे विलासिता वाले सूट-बूट, जूतों, चश्मों, कलम और बाकि भोग की चीजों के लिए अलग अलग कमरे बने हुए है।
2,700 करोड़ खर्च हो तो क्या कुछ नही हो सकता भाई।’

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का भाषण टेलीप्रॉम्प्टर की वजह से रुकने का दावा गलत, वायरल वीडियो एडिटेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने कीवर्ड सर्च और रिवर्स सर्च की मदद से इस तस्वीर को इंटरनेट पर ढूंढने की कोशिश की। लेकिन यह तस्वीर हमें कहीं नहीं मिली। इसके बाद हमने Decopy.ai नाम की AI डिटेक्टर टूल की मदद से इस तस्वीर को सर्च किया, तो यह तास्वीर AI जनरेटेड निकली।

Source: Decopy.ai
दावा वायरल तस्वीर में पीएम मोदी अपने 2,700 करोड़ रुपये के ‘राज महल’ के अंदर घड़ियों के संग्रह के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
दावेदार आप का राम गुप्ता, शिव कुमार पटेल व अन्य
निष्कर्ष घड़ी पहनते हुए पीएम मोदी की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है।

Share