Home राजनीति इंदिरा गांधी के साथ पीएम मोदी की वायरल तस्वीर एडिटेड है
राजनीति

इंदिरा गांधी के साथ पीएम मोदी की वायरल तस्वीर एडिटेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल है। तस्वीर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कुछ लोगों के साथ खड़ी दिख रही हैं। वहीं भीड़ में पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खड़े दिख रहे हैं। हालांकि हमारी पड़ताल में यह तस्वीर एडिटेड निकली।

राधिका पॉडकास्ट ने एक्स पर इस तस्वीर को शेयर कर लिखा, ‘बहुत खोजने के बाद ये तस्वीर निकाली हु। इस तस्वीर में बताओ कौन कौन से नेता है??’

रेशमा कुमारी आहूजा ने लिखा, ‘बहुत खोजने के बाद ये तस्वीर निकाली हु। इस तस्वीर में बताओ कौन कौन से नेता है??’

वहीं खान सर पैरोडी और चंदन सिंह यादव ने भी इस तस्वीर को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: बिहार बंद के दौरान मुजफ्फरपुर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दुकान से साड़ी लूटने का वीडियो भ्रामक है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह तस्वीर हमें News Hamster नाम की वेबसाइट पर 24 अप्रैल 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में मिली। रिपोर्ट के मुताबिक यह तस्वीर, उस समय की है जब इंदिरा गांधी ने कन्नड़ अभिनेता राजकुमार से ‘संगीता म्यूज़िक’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुलाकात की थी।

Source: News Hamster

वायरल तस्वीर और असल तस्वीर को मिलाने पर साफ तौर पर देखा जा सकता है कि असल तस्वीर में पीएम मोदी की जगह कोई और व्यक्ति खड़ा है। जिससे स्पष्ट है कि वायरल तस्वीर एडिटेड है।

दावाइंदिरा गांधी की एक तस्वीर में मोदी मौजूद थे।
दावेदारराधिका पॉडकास्ट, खान सर पैरोडी व अन्य
निष्कर्षयह फोटो ‘संगीता म्यूज़िक’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इंदिरा गांधी और कन्नड़ अभिनेता राजकुमार की मुलाकात का है। इस फोटो को एडिट करके किसी अज्ञात व्यक्ति के चेहरे की जगह पीएम मोदी का चेहरा जोड़ दिया गया है।

Share