अन्य

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने नहीं किया कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार, भ्रामक दावे के साथ पुराना वीडियो वायरल

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच सोशल मीडिया पर तेलुगू एक्टर अल्लू अर्जुन का एक वीडियो वायरल है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा झूठा निकला।

केआरके ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं।’

कांग्रेस समर्थक दिनेश पुरोहित ने लिखा, ‘Congress के सम्मान में, अल्लू अर्जुन मैदान में… वक्त है, बदलाव का… जय कांग्रेस विजय कांग्रेस’

Source- X

अनिका पांडे ने लिखा, ‘Congress के सम्मान में अल्लू अर्जुन मैदान में देश की गरीब जनता से लेकर, सुपरस्टार भी नरेंद्र मोदी की सरकार से परेशान हो चुके हैं. वक्त है, बदलाव का जय कांग्रेस विजय कांग्रेस’

मनोज शर्मा ने लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी का प्रचार करने साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जून मैदान में आए!!’

प्रियंका झा ने लिखा, ‘कांग्रेस के सम्मान में अल्लू अर्जून मैदान में।’

यह भी पढ़ें: EVM मशीन तोड़ने के दावे के साथ वायरल वीडियो लोकसभा चुनाव 2024 का नहीं है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल के लिए हमने वायरल वीडियो के की-फ्रेम को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च करने पर इससे मिलता जुलता एक वीडियो हमें 23 अगस्त 2022 को अल्लू अर्जुन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला। वीडियो के टाइटल में लिखा है, ‘न्यूयॉर्क में 40वें इंडिया डे परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में अल्लू अर्जुन

पड़ताल में आगे गूगल सर्च करने पर हमें Times of India की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर अल्लू अर्जुन ने 22 अगस्त 2022 को न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसे टाइम्स स्क्वायर में एलईडी स्क्रीन पर भी दिखाया गया था। वीडियो में एक्टर राष्ट्रीय ध्वजा लहराते हुए नजर आ रहे हैं। इंडिया डे परेड में अल्लू अर्जुन सफेद रंग के सूट में नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में येलो सलवर कमीज पहने उनकी पत्नी स्नेहा दिखाई दे रही हैं।

निष्कर्ष: हमारी पड़ताल से स्पष्ट है कि एक्टर अल्लू अर्जुन ने कांग्रेस के लिए कोई प्रचार नहीं किया है। वायरल वीडियो एक साल पहले न्यूयॉर्क में आयोजित इंडिया डे परेड का है।

Share
Tags: allu arjun campaigning for congress Allu arjun in india day pared Congress Fact Check Fake News Islamist Misleading अल्लू अर्जुन ने नहीं किया कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार इंडिया डे परेड फैक्ट चैक

This website uses cookies.