Home अन्य कुत्ते द्वारा महिला की जान बचाने का वायरल वीडियो AI जनरेटेड है
अन्य

कुत्ते द्वारा महिला की जान बचाने का वायरल वीडियो AI जनरेटेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक पालतू कुत्ते और उसकी मालकिन का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में महिला सड़क किनारे टेबल पर बैठकर चाय पीते दिख रही है। वहीं उसके साथ नीचे उसका पालतू कुत्ता भी बैठा है। वीडियो में अचानक से कुत्ता भौकते हुए महिला को धक्का देकर कार की टक्कर से बचा लेता है। इंटनेट पर इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कुत्ते को पहले ही अपनी मालकिन के मौत का आभास हो गया था और उसने उसकी जान बचा ली। हालांकि हमारी पड़ताल में यह वीडियो भ्रामक पाया गया।

सपा नेता आईपी सिंह ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘मौत के मुंह से अपने मालकिन को छीन लिया। पालतू जानवरों को अच्छे बुरे का एहसास पहले हो जाता है। घोर आश्चर्यजनक घटना को साक्षात देखिये। जो डॉग लवर हैं वे उनकी संवेदना को समझते हैं।’

नाजनीन अख्तर ने लिखा, ‘कुत्ते ने भांप लिया था अपनी मालकिन के मौत का आभास और बचा लिया अपने मालकिन की जान,, कुत्ते वफादार तो होते हैं इस में कोई शक नहीं’

फॉलो बैक नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘कुत्ते कों पहले ही आभास हो गया था मेरे मालकनी कों मौत आने वाली है’

वहीं News Diggy और ममता राजगढ़ ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: मैथिली ठाकुर को लेकर ABP लाइव का वायरल पोस्ट कार्ड फर्जी है

फैक्ट चेक

पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमे nicebeer31 नाम के एक के एक्स टिक टॉक अकाउंट पर पोस्ट मिला। इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन में साफतौर पर इस वीडियो को AI जनरेटेड बताया है।

Source: Tik Tok

nicebeer31 के टिक टॉक अकाउंट को खंगालने पर हमें इस प्रकार के कई और एआई जनरेटेड वीडियो पोस्ट मिले।

Source: Tik Tok
दावा कुत्ते को पहले ही अपनी मालकिन के मौत का आभास हो गया था और उसने उसकी जान बचा ली।
दावेदार आईपी सिंह, नाजनीन अख्तर व अन्य
निष्कर्ष कुत्ते द्वारा अपनी मालकिन की जान बचाने के वायरल वीडियो AI जनरेटेड है। इसका व्यस्ताविकता से कोई संबंध नहीं है।
Share