Home अन्य बिहार के अस्पताल में पिता के कंधे पर बेटे के शव का तीन साल पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल
अन्य

बिहार के अस्पताल में पिता के कंधे पर बेटे के शव का तीन साल पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल

Share
Share

अस्पताल में एक बच्चे को गोद में लेकर रोते हुए एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार के समस्तीपुर का है, जहाँ एक मजदूर का बेटा इलाज के अभाव में तड़प कर मर गया उसे लाश के लिए एम्बुलेंस तक नहीं मिली।

आम आदमी पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल ने लिखा, ‘बीजेपी के राज में गरीब की जान की क़ीमत बहुत सस्ती है। बिहार के समस्तीपुर में एक ग़रीब का बेटा अस्पताल में बिना इलाज के ही मर गया और बेबस पिता बेटा.. बेटा कहकर बिलखता रहा। ये सिर्फ़ बिहार की ही कहानी नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान हर जगह बीजेपी सरकार में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था कई मासूमों की जान ले चुकी है।’

एडवोकेट ऐ.के तिवारी ने एक्स पर वायरल वीडियो को पोस्ट कर लिखा, ‘वीडियो शेयर करें : बेशर्म नितीश सरकार को चुल्लू भर पानी भेज दीजिए। बिहार समस्तीपुर में एक मजदूर का 5 साल का बेटा इलाज के अभाव में तड़प कर मर गया उसे लाश के लिए एम्बुलेंस तक नहीं मिला।डेडबॉडी कंधे पर रोते हुए ले जा रहा है।मत सताओ किसी गरीब को।’

मिस्टर शर्मा नाम के हैंडल ने लिखा, ‘समस्तीपुर, बिहार — मजदूर का 5 साल का बेटा तड़प कर मर गया। न इलाज मिला, न एम्बुलेंस। पिता लाश कंधे पर उठाए बिलखता रहा — “बेटा… बेटा…”BJP से कोई सवाल नहीं करेगा। यहां इंसान की जान से ज़्यादा धर्म की दुकान बड़ी है।’

Rebellious 2.0 नाम के हैंडल ने लिखा, ‘समस्तीपुर, बिहार। एक मजदूर पिता का 5 साल का बेटा इलाज के बिना मर गया। अस्पताल ने एम्बुलेंस देना भी ज़रूरी नहीं समझा। पिता ने बेटे की लाश कंधे पर उठाई और बिलखता रहा — “बेटा… बेटा…” मर्द तब नहीं रोते जब उन्हें गोली लगती है, रोते हैं जब कलेजा टुकड़े-टुकड़े हो जाए। यह सिर्फ दर्द नहीं, यह सत्ता की क्रूरता है। सरकार आराम से अरबों के जहाज़ में उड़ रही है,पाखंडी करोड़ो की गाड़ियों में और जनता की लाशें कंधों पर ढोई जा रही हैं। कभी तो पूछो—कितनी जानों की कीमत है उनकी चुप्पी?’

वहीं खुपेंच, राजेंदर राज और कमलेश मिश्रा ने भी वीडियो को हाल ही का बताकर शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: थाना प्रभारी द्वारा ब्राह्मणों को गाली देने वाले वायरल ऑडियो का पांच साल पुराना है

फैक्ट चेक

दावे की जांच के लिए हमने मामले से संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमें 16 अप्रैल 2022 को बिहार now नाम की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना समस्तीपुर के मुफासिल थाना क्षेत्र की है। सिंघिया पोखरैरा गांव में गेंहू काट रही माँ को पानी पहुंचाकर पास में ही बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान बच्चे की डूबकर मौत हो गई थी। आनन-फानन में परिजनों द्वारा बच्चे को सदर अस्पताल लाया गया, जंहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बच्चे के पिता रोते हुए शव को कंधे पर उठाकर इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकले और फिर बाइक पर बीच मे रखकर चले गए।

Source: Bihar Now
दावा बिहार के समस्तीपुर में एक मजदूर का 5 साल का बेटा इलाज के अभाव में तड़प कर मर गया। उसे लाश के लिए एम्बुलेंस तक नहीं मिली।
दावेदार एडवोकेट ऐ.के तिवारी, मिस्टर शर्मा व अन्य
निष्कर्ष समस्तीपुर में बेटे के शव को कंधे पर रखकर रोते पिता का वीडियो का वायरल वीडियो अप्रैल 2022 का है। बच्चे की मौत नदी ने डूबने की वजह से हुई थी। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया, जंहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share