Home अन्य गंदगी में स्ट्रीट फूड का यह वीडियो भारत नहीं, बांग्लादेश का है
अन्य

गंदगी में स्ट्रीट फूड का यह वीडियो भारत नहीं, बांग्लादेश का है

Share
Share

सोशल मीडिया पर सड़क किनारे चाय बनाते एक व्यक्ति का वीडियो वायरल है। वीडियो में चाय बनाने वाले व्यक्ति के पास चीनी से भरा प्लेट रखा दिख रहा है। साथ ही उस चीनी की प्लेट पर बहुत सारी मक्खियों को बैठे देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत का है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

Hawk’s Eye नाम के एक्स हैंडल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘सबसे साफ़-सुथरा भारतीय स्ट्रीट फ़ूड’

यह भी पढ़ें: क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र को लेकर रामभद्राचार्य का वायरल बयान फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने सबसे पहले वायरल वीडियो को गौर से देखा। इस दौरान वीडियो में हमें Sunmoon Tailors [PVT] LTD का बोर्ड दिखा। साथ ही टेबल पर Seylon Instant Milk Tea नाम के कई पैकेट पड़े दिखे।

Screenshot of Viral video

मिली जानकारी से गूगल सर्च करने पर हमें पता चला कि Sunmoon Tailors बांग्लादेश के ढाका में स्थित एक कंपनी है। वहीं Seylon Instant Milk Tea भी एक बांग्लादेश की ही कंपनी है जो केवल Daraz और shwapno नाम की बंगलादेशी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Bangladeshi E-commerce Website

पड़ताल में आगे हमें वायरल वीडियो में दिख रही चाय की दूकान का एक और वीडियो मिला, जिसे फेसबुक पर OGNI TV नाम के पेज ने बंगाली में कैप्शन देते हुए शेयर किया है। वहीं OGNI TV ने फेसबुक पर खुद को बांग्लादेश के ढाका का बताया है।

Source: Facebook
दावागंदे तरीके से चाय बनाते व्यक्ति का वीडियो भारत का है।
दावेदारHawk’s Eye
निष्कर्षगंदे तरीके से चाय बनाते व्यक्ति का वायरल वीडियो भारत का नहीं है। असल में यह वीडियो बंगलदेश का है।

Share