Home राजनीति ‘बिहार चुनाव में वोट चोरी हुआ है’, खान सर का वायरल वीडियो एडिटेड है
राजनीति

‘बिहार चुनाव में वोट चोरी हुआ है’, खान सर का वायरल वीडियो एडिटेड है

Share
Share

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी जीत के बाद खान सर के इंटरव्यू का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में खान सर कह रहे हैं कि ‘हमने आरजेडी को वोट दिया लेकिन हमें नहीं था कि आरजेडी इतना सीटे से हार जायेगा। हमें राहुल गांधी जी के बातों पर विश्वास नहीं होता था, पर बिहार चुनाव से हमें भी लग रहा है कि वोट चोरी हुआ है।’ दावा किया जा रहा है कि खान सर ने भी बिहार में वोट चोरी का आरोप लगाया है।

खुराफत नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘खान सर का बयान “हमें राहुल गांधी जी के बातों पर विश्वास नहीं होता था, पर बिहार चुनाव से हमें भी लग रहा है कि वोट चोरी हुआ है|’

निखिल कुमार ने लिखा, ‘हमें राहुल गांधी जी के बातों पर विश्वास नहीं होता था, पर बिहार चुनाव से हमें भी लग रहा है कि वोट चोरी हुआ है :- खान सर’

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव के बाद पटना में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन का दावा गलत है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें 31 जुलाई 2024 को ZEE बिहार झारखंड के यूटब चैनल पर पोस्ट मिला। वीडियो डिस्क्रिप्शन के मुताबिक, दिल्ली के राजेंद्र नगर के कोचिंग संस्थान में छात्रों की मौत के बाद पटना सहित पूरे बिहार के कोचिंग संस्थानों की जांच की जा रही थी। इस दौरान सदर एसडीएम ने खान सर के कोचिंग सेंटर का निरक्षण किया।

इस दौरान मौके पर पहुंचे पत्रकारों ने उनकी कोचिंग के इन्फ्राट्रक्चर के बारे में सवाल किया। जिसका जवाब देते हुए वीडियो में ठीक 00:37 मिनट पर खान सर ने कहा कि ‘तीन रास्ते हैं निकलने के लिए। दो एग्जिट होना चाहिए लेकिन हमारे पास तीन रास्ते हैं। इमरजेंसी के टाइम पर छात्रों को निकलने के लिए पर्याप्त रास्ते हैं।’

दावाखान सर ने कहा कि हमें राहुल गांधी जी के बातों पर विश्वास नहीं होता था, पर बिहार चुनाव से हमें भी लग रहा है कि वोट चोरी हुआ है|
दावेदारखुराफात और निखिल कुमार
निष्कर्षखान सर का वायरल वीडियो एडिटेड है। असल में उनका यह वीडियो जुलाई 2024 का है। जिसमें उन्होंने अपने कोचिंग के इन्फ्राट्रक्चर के बारे में बात की है।

Share