सोशल मीडिया पर टीवी9 भारतवर्ष का एक पोस्ट कार्ड वायरल है। पोस्ट कार्ड में पीएम मोदी की तस्वीर के साथ उनके एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है, ‘बचपन में जब अंग्रेजों को चाय पिलाने जाता था तो चुपके चुपके उनकी ख़ुफ़िया खबरों को सुनता था और जाके गांधी जी को बता देता था!’ दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी इस प्रकार का एक बयान दिया है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।
दिव्या कुमारी ने लिखा, ‘मोदी जी देश की आजादी मे दिए गए अपने योगदान को बता रहे है मोदी जी का जन्म 1950 भारत आजाद 1947 मे’
मोदी जी देश की आजादी मे दिए गए अपने योगदान को बता रहे है 😳😳
— दिव्या कुमारी (@divyakumaari) November 26, 2025
मोदी जी का जन्म 1950
भारत आजाद 1947 मे pic.twitter.com/MTBunIWbsH
यह भी पढ़ें: दुबई एयर शो में तेजस क्रैश के बाद IAF चीफ ने तेजस विमान की आलोचना नहीं की, वायरल स्टेटमेंट फर्जी है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। इसके बाद हमने वायरल पोस्ट कार्ड को TV9 भारतवर्ष के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर खंगाला। इस दौरान वायरल पोस्ट कार्ड से मिलता जुलता एक पोस्ट कार्ड हमें TV9 भारतवर्ष के एक्स हैंडल पर 25 अगस्त 2025 को पोस्ट मिला। इस पोस्ट कार्ड पर पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को कोट करते हुए लिखा है, ‘PM मोदी की डिग्री नहीं होगी सार्वजनिक, HC ने खारिज किया CIC का आदेश’
| दावा | पीएम मोदी ने कहा कि बचपन में जब अंग्रेजों को चाय पिलाने जाता था तो चुपके चुपके उनकी ख़ुफ़िया खबरों को सुनता था और जाके गांधी जी को बता देता था! |
| दावेदार | दिव्या कुमारी |
| निष्कर्ष | पीएम मोदी ने इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। TV9 भारतवर्ष का वायरल ग्राफिक एडिटेड है। |
