Home अन्य सिंदूर बाँटने के विवाद में भाजपा पर निशाना साधने वाली महिला ‘आप’ कार्यकर्ता है
अन्य

सिंदूर बाँटने के विवाद में भाजपा पर निशाना साधने वाली महिला ‘आप’ कार्यकर्ता है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं एक पत्रकार से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध दर्ज करवा रही हैं। वीडियो में एक महिला कहती नजर आ रही है, ‘सिंदूर देना मेरे पति का काम है, मोदी का नहीं।’ इस वीडियो में नजर आ रही महिला को लोग आम नागरिक बता शेयर कर रहे हैं जबकि यह महिला ‘आम आदमी पार्टी’ की कार्यकर्ता है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की घर-घर सिंदूर योजना की खबर भी गलत है।

सुरेन्द्र राजपूत ने लिखा, ‘सिंदूर भेजने पर महिला का मोदी से सवाल .सवाल बड़ा वाजिब है “हमारे पति क्या नपुंसक हैं जो कोई और हमारे यहाँ सिंदूर भेजेगा”

पुतिन पंडित नामक X यूजर ने लिखा, ‘घर-घर सिंदूर भेजने के नाम पर पत्नियों में आक्रोश है, बात भी सही है कि सिंदूर के डब्बे में फोटो किसका होगा.?’

सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा, ‘हमारे पति हमें सिंदूर लाकर देंगे हम वो लगायेंगे” “किसी और का दिया सिंदूर हम क्यों लगाएंगे” “कोई आए तो सिंदूर लेकर हमारे घर, फिर देखिए क्या हाल करते हैं उनका” हिंदुस्तान की ब्याहताओं के सिंदूर का मखौल बनाने वालों ध्यान से सुन लो – इन महिलाओं का गुस्सा यूँहीनहीं फूट रहा है.’

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने उसके एक प्रमुख फ्रेम का रिवर्स इमेज सर्च किया। इस प्रक्रिया में हमें 30 मई 2025 को टीवी9 भारतवर्ष द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो पोस्ट मिला, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया गया था। पोस्ट में लिखा था, “AAP की महिला शक्ति ने मटके तोड़कर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश।”

इस वीडियो में आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं।

टीवी9 भारतवर्ष के इस वीडियो में यह वही महिला दिखाई दे रही है, जिसका एक अन्य क्लिप विपक्षी नेताओं द्वारा इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि वह मोदी सरकार की कथित ‘घर-घर सिंदूर वितरण योजना’ का विरोध कर रही हैं। वीडियो में महिला कहती है, ‘सिंदूर देना मेरे पति का काम है, मोदी का नहीं।’

पड़ताल के दौरान हमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा X पर साझा किया गया एक पोस्ट मिला। इस पोस्ट में लिखा था, ‘दैनिक भास्कर में छपी यह खबर पूरी तरह से असत्य है और भ्रामक उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। भारतीय जनता पार्टी ने घर-घर सिंदूर बांटने का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया है’

दावादेश की आम महिलाएं सरकार की ‘घर-घर सिंदूर वितरण योजना’ का विरोध कर रही हैं।
दावेदारसुरेन्द्र राजपूत, सुप्रिया श्रीनेत एवं अन्य X यूजर्स 
निष्कर्षवायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता है और ‘घर-घर सिंदूर वितरण’ की योजना की खबर आधारहीन है।

Share