Home राजनीति ‘बीजेपी में आने से मेरा नाम और काम दोनों खराब हो रहा है’, मैथिली ठाकुर के नाम से वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है
राजनीति

‘बीजेपी में आने से मेरा नाम और काम दोनों खराब हो रहा है’, मैथिली ठाकुर के नाम से वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है

Share
Share

बिहार के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर की तस्वीर के साथ एक पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड में मैथिली ठाकुर के एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है कि ‘बीजेपी में आने से मेरा नाम और काम दोनों खराब हो रहा है।’ दावा किया जा रहा है कि मैथिली ठाकुर ने बीजेपी को लेकर इस प्रकार का बयान दिया है। हालांकि पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ।

लकी टॉक्स नाम के एक्स “बीजेपी में आने से मेरा नाम और काम दोनों खराब हो रहा है” मैथिली ठाकुर के ताज़ा बयान पर अपनी राय कमेंट करें।

Queen नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘अरे भाई कोई बताएगा की ये कहना क्या चाहती है…??’

यह भी पढ़ें: ‘नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी अपनी गोद मे खेलाते थे’, मैथिली ठाकुर के नाम से वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें बीजेपी को लेकर मैथिली ठाकुर द्वारा दिया गया ऐसा कोई बयान नहीं मिला। पड़ताल में आगे हमें मैथिलि ठाकुर के आधिकारिक एक्स हैंडल पर वायरल पोस्टकार्ड को लेकर स्पष्टीकरण मिला। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यह देखकर बेहद निराशा होती है कि मुझे बदनाम करने के लिए इस तरह के घटिया पीआर स्टंट किए जा रहे हैं। मेरे नाम पर नकली बयान पोस्ट करना और मेरी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करना बंद करें, आखिर आप कितनी नीचता तक गिर सकते हैं? मैं रिएक्ट नहीं करना चाहती थी लेकिन अब बहुत हो गया।’

दावामैथिलि ठाकुर ने अपने एक बयान में कहा है कि बीजेपी में आने से मेरा नाम और काम दोनों खराब हो रहा है।
दावेदारलकी टॉक्स, Queen
निष्कर्षमैथिलि ठाकुर ने बीजेपी में शामिल होने को लेकर इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। वायरल पोस्ट कार्ड फर्जी है।

Share