Home राजनीति मैथिली ठाकुर ने पीएम मोदी को भगवान नहीं कहा, वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है
राजनीति

मैथिली ठाकुर ने पीएम मोदी को भगवान नहीं कहा, वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है

Share
Share

बिहार के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर की तस्वीर के साथ नवभारत टाइम्स का एक पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड में मैथिली ठाकुर के एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है कि ‘मां बताती थी जब तू पेट मे थी तो मेरे पेट से आवाज़ आती थी मोदी मोदी मोदी तभी तो आज मैं भाजपा में हूं मोदी जी भगवान् हैं।’ दावा किया जा रहा है कि मैथिली ठाकुर ने पीएम मोदी को भगवान बताते हुए इस प्रकार का बयान दिया है। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साभित हुआ।

शिल्पी यादव ने एक्स पर इस पोस्टकार्ड को शेयर कर लिखा, ‘भाजपा में जाने के बाद लोगों का मानसिक संतुलन क्यों बिगड़ जाता है यह भी बेवकूफी वाली बात कर रही है’

Queen नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘अच्छा तो बीजेपी आने का ये कारण था इसका’

ताजा तमाचा नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘Bhagwan हैं?? क्या इसी तरह 33 करोड़ के आंकड़े हुए ?’

वहींममता त्रिपाठी, रोहिणी सिंह और मुकेश कुमार वर्मा ने भी इसी दावे के साथ इस पोस्टकार्ड को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: ‘मैंने जो मछली खाई वो सात्विक तरीके से बनी थी’, मनोज तिवारी के नाम से वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें मैथिली ठाकुर का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। इसके बाद हमने वायरल पोस्टकार्ड को नवभरत टाइम्स के सोशल मीडिया हैंडल्स पर खंगाला। इस दौरान वायरल पोस्टकार्ड से मिलता-जुलता एक पोस्टकार्ड हमें नवभारत हिंदी न्यूज़ के एक्स हैंडल पर 14 अप्रैल 2026 को पोस्ट मिला। इस पोस्ट में बिहार के मुख्यमंत्री के घोषणा पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर के बयान को कोट करते हुए लिखा गया है कि, “आज हम बिहार में स्वतंत्रता से रह पा रहे हैं तो वो नीतीश कुमार के कारण है।”

पड़ताल में आगे हमें वायरल पोस्टकार्ड पर नवभारत टाइम्स का खंडन मिला। नवभारत ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट कर स्पष्ट किया है कि वायरल पोस्ट फर्जी है जिसे नवभारत के एक अन्य पोस्टकार्ड को एडिट कर बनाया गया है।

दावामैथिली ठाकुर ने कहा कि मां बताती थी जब तू पेट मे थी तो मेरे पेट से आवाज़ आती थी मोदी मोदी मोदी तभी तो आज मैं भाजपा में हूं मोदी जी भगवान हैं।
दावेदारशिल्पी यादव
निष्कर्षमैथिली ठाकुर द्वारा पीएम मोदी को भगवान बताने का वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है। इसे नवभारत टाइम्स के एक पोस्टकार्ड को एडिट कर बनाया गया है।

Share