उत्तर प्रदेश चुनाव के समय ‘यूपी में का बा’ गाना काफी पॉपुलर हुआ। इस गाने की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर चर्चा में आ गई। इसके बाद से नेहा ने अपने कई गानों से भाजपा की सरकारों की आलोचना की है, गानों के अलावा नेहा सोशल मीडिया पर भी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं चूकतीं।
अफ़वाहें फैलाने वाले लोग देशद्रोही हैं.
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) October 17, 2024
अफ़वाहों के विरुद्ध खड़े लोग देशभक्त हैं.
हाल ही नेहा सिंह ने एक पोस्ट में लिखा कि अफ़वाहें फैलाने वाले लोग देशद्रोही हैं, अफ़वाहों के विरुद्ध खड़े लोग देशभक्त हैं लेकिन हैरानी की बात है कि नेहा सिंह राठौर खुद कई बार अफवाह, फेक न्यूज फैलाती पकड़ी गई हैं।ओनली फैक्ट की टीम ने कई बार नेहा द्वारा फैलाये गए फेक न्यूज़ और प्रोपेगेंडा का फैक्ट चेक किया है। अपनी इसी रिपोर्ट में हमने नेहा सिंह राठौड़ द्वारा फैलाये गए सभी फर्जी दावों को शामिल किया है।
| क्रमांक | दावा | फैक्ट चेक |
| 1. पटरी छोड़कर खेत में उतरी ट्रेन का यह वीडियो दो साल पुराना है | पटरी छोड़कर खेत में उतरी ट्रेन। | रेल दुर्घटना का यह वीडियो दो साल पुराना है। महाराष्ट्र के सोलापुर में एक मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया और सीधे पास के खेत में घुस गया था। |
| 2. गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पुलिस के साथ मारपीट का वीडियो पुराना है | गोरखपुर यूनिवर्सिटी में ABVP कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ मारपीट की। | ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प का यह वीडियो एक साल पुराना है। |
| 3. पीएम मोदी ने नहीं कहा कि हिंदुत्व चुनावी खेल के लिए ताश का पत्ता है | पीएम मोदी ने कहा कि हिंदुत्व चुनावी खेल खेलने के लिये एक ताश का पत्ता है। | पीएम मोदी का यह वीडियो एडिटेड है। पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि हिंदुत्व उनके लिए आस्था का मामला है, न कि चुनावी खेल खेलने के लिए ताश का पत्ता। |
| 4. महिला का हाथ पकड़कर जबरदस्ती भाजपा को वोट डलवाने का दावा झूठा | महिला का कहना है कि वो साइकिल पर वोट देना चाहती थी लेकिन उसका हाथ पकड़कर कमल पर वोट डलवा दिया गया। | यूपी के फतेहपुर में महिला से जबरदस्ती भाजपा को वोट डलवाने का दावा झूठा है। महिला को वोट डालने में परेशानी होने पर पीठासीन अधिकारी ने केवल बटन दबाने का निर्देश दिया था। घटना के समय सभी पार्टियों के एजेंट उपस्थित थे जिनके द्वारा कोई आपत्ति नहीं जताई गयी थी। |
| 5.जेपी नड्डा का यह बयान चार साल पुराना है | नड्डा जी को कैसे पता कि देश में 300 आतंकी घुसने वाले हैं? | वायरल अख़बार कटिंग अक्टूबर 2020 की है। अक्टूबर 2020 में सेना ने कहा था कि भारत में 300 आतंकी घुसने के फिराक में हैं, जिसका जिक्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपनी रैली में किया। |
| 6. असम के करीमगंज में कोई अवैध मतदान होने का दावा गलत है | असम के करीमगंज में कोई अवैध मतदान हुआ है। | असम के करीमगंज में बीजेपी के पक्ष में कोई अवैध मतदान नहीं हुआ है। वायरल वीडियो मॉक पोल का है, जिसका वास्तविक मतदान से कोई संबंध नहीं है। |
| 7. ओटीपी से EVM को अनलॉक करने का दावा गलत है | मुंबई नॉर्थ वेस्ट से मात्र 48 वोटों से जीते शिवसेना कैंडिडेट रवींद्र वायकर के एक रिश्तेदार के पास ईवीएम को अनलॉक करने वाला मोबाइल था। जिस पर ओटीपी आता था। | ईवीएम को अनलॉक करने के लिए मोबाइल फोन पर कोई ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि यह नॉन-प्रोग्रामेबल है और इसमें कोई वायरलेस संचार क्षमता नहीं है। |
| 8. ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के नेता द्वारा ठाकुरों को गाली देने का दावा भ्रामक | भाजपा की सहयोगी ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के नेता द्वारा ठाकुरों को गाली दी। | यह वीडियो करीबन 4 साल पुराना है, इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया था। साथ ही आरोपी शख्स किसी पार्टी का सदस्य नहीं था। |
| 9. बीजेपी द्वारा गाय का मांस निर्यात करने वाली कंपनियों से चंदा लेने का दावा भ्रामक है | बीजेपी ने गाय का मांस निर्यात करने वाली कंपनियों से चंदा लिया। | बीजेपी को 2013-2014 वित्तीय वर्ष में गौमांस निर्यात करने वाली कंपनियों से डोनेशन नहीं मिला था। बीजेपी को डोनेशन देने वाली तीनों कम्पनियाँ भैंस का मांस निर्यात करती हैं। |
| 10. ‘तोड़ो व राज करो BJP की परंपरा है’ PM मोदी का बयान एडिटेड है | पीएम मोदी ने कहा कि भाइयों एवं बहनों तोड़ो और राज करो ये हमारी परंपरा है, जोड़ो और विकास करो ये कांग्रेस की परपंरा है। | पीएम मोदी के बयान को एडिट कर शब्दों के क्रम को बदला गया है। असल में पीएम मोदी ने कहा था कि फूट डालो और राज करो, कांग्रेस की परंपरा है। जोड़ो और विकास हमारी परंपरा है। |
| 11. पीएम मोदी का फोटो लेते हुए कैमरामैन की तस्वीर एडिटेड | जमीन पर लेटकर कैमरामैन प्रधानमंत्री की फोटो खींच रहा है। | यह तस्वीर एडिटेड है। असल तस्वीर में कोई कैमरामैन लेटकर पीएम की फोटो नहीं खीच रहा है। |
| 12. रायपुर में दो बहनों के साथ बलात्कार की घटना एक साल पुरानी है | रायपुर में दो बहनों के साथ बलात्कार का आरोपी भाजपा नेता का बेटा पकड़ा गया। | यह घटना एक साल पुरानी है। हसौद थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के इस मामले में भाजपा नेता के बेटे समेत 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया था। |
| 13. अग्निवीर सैनिक अमृतपाल सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर क्यों नहीं दिया गया? | अग्निवीर सैनिक अमृतपाल सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया गया। | अमृतपाल सिंह की मृत्य आत्महत्या करने की वजह से हुई थी। संदिग्ध मौत और आत्महत्या के मामले में सेना की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान का प्रावधान नहीं है। |
| 14. आईआईटी बॉम्बे के 36% छात्रों को नौकरी नहीं मिलने का दावा भ्रामक है | आईआईटी बॉम्बे के 36% छात्रों को नौकरी नहीं मिली। | आईआईटी बॉम्बे द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक केवल 6.1% छात्रों रोजगार की तलाश में हैं। इसके अलावा अन्य छात्रों ने उच्च शिक्षा, स्टार्टअप व सरकारी सेवाओं में प्रवेश किया है। |
| 15. अंजलि बिड़ला के यूपीएससी परीक्षा में संदिग्ध तरीके से पास होने का दावा झूठा है | लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी अंजली बिरला ने संदिग्ध तरीके से यूपीएससी पास किया था। | यूपीएससी परीक्षा को संदिग्ध तरीके से पास करने का दावा झूठा है। अंजलि ने प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा पास की थी और पर्सनल इंटरव्यू भी पास किया था। |
| 16. बीजेपी नेता द्वारा केक काटकर स्वागत करने का दावा गलत है | आईआईटी-बीएचयू गैंगरेप के आरोपियों को जमानत मिलने पर बीजेपी नेता द्वारा केक काटकर स्वागत किया। | आईआईटी-बीएचयू गैंगरेप के आरोपियों का बीजेपी नेता द्वारा केक काटकर स्वागत करने का दावा गलत है। वायरल तस्वीर करीबन 3 साल पुरानी हैं। |
| 17. नीरव-चोकसी और माल्या सहित 50 उद्योगपतियों के कर्ज माफी का दावा गलत है | नीरव-चोकसी और माल्या सहित 50 उद्योगपतियों के कर्ज माफ। | नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या सहित 50 उद्योगपतियों के कर्ज माफ का दावा गलत है। उद्योगपतियों के कर्ज को बट्टा खाते में डाले गए हैं। बैंक उद्योगपतियों से करीब 18 हजार करोड़ रुपये के कर्ज की वसूली भी कर चुके हैं। |
| 18. केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना चोरी होने का दावा भ्रामक है | केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना चोरी हो गया। | केदारनाथ मंदिर में 228 किलो सोना चोरी होने का दावा गलत है। पीतल की प्लेट्स से लेकर सोने की परत चढ़ाने तक का काम दानदाता ने खुद अपने ज्वैलर्स से कराया है। इसमें मंदिर समिति का कोई रोल नहीं है। |
| 19. महिला की सरेआम पिटाई का वीडियो पुराना है | महिला की सरेआम हुई पिटाई। | यह वीडियो मई 2022 का है। कर्नाटक के बागलकोट में एक व्यक्ति ने प्रॉपर्टी के विवाद में महिला वकील से मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। |
| 20. महिलाओं को बांधकर पीटने का वायरल वीडियो दो साल पुराना है | महिलाओं को पेंड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। | महिलाओं को पीटने का वीडियो लगभग दो साल पुराना है। इसे हाल ही का बताकर भ्रामक ररूप से शेयर किया गया। |
| 21. मेरठ में हेलीकॉप्टर चोरी होने का दावा गलत है | उत्तर प्रदेश के मेरठ में हेलीकॉप्टर चोरी हो गया। | मेरठ में हेलीकॉप्टर चोरी होने का मामला फर्जी है। हेलीकॉप्टर के मालिक और पायलट के बीच में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके बाद पायलट ने रुपयों के लेनदेन के विवाद में चोरी की फर्जी कहानी रची थी। |
| 22. फुटपाथ पर खाना बनाती महिला की तस्वीर 11 साल पुरानी है | फुटपाथ पर खाना बनाती महिला। | यह तस्वीर साल 2013 या उससे पहले से इंटरनेट पर मौजूद है। |
| 23. व्हाइट हाउस द्वारा पीएम मोदी को अनफॉलो करने की भ्रामक रिपोर्ट करीबन 5 साल पुरानी है | व्हाइट हाउस ने पीएम मोदी को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया। | व्हाइट हाउस द्वारा पीएम मोदी को अनफॉलो करने की खबर लगभग पांच साल पुरानी है। वहीं व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया था कि उसका ट्विटर अकाउंट आमतौर पर राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान यात्रा से संबंधित संदेशों को साझा करने के लिए अस्थायी रूप से मेजबान देशों के अधिकारियों को फ़ॉलो करता है। |
| 24. पीएम मोदी का भाषण टेलीप्रॉम्प्टर की वजह से रुकने का दावा गलत है | दिल्ली में मोदी जी का टेलीप्रॉम्प्टर फेल हो गया। | प्रधानमंत्री मोदी ने टेलीप्रॉम्प्टर की खराबी के कारण नहीं, बल्कि भीड़ द्वारा लगाए गए नारों के चलते अपना भाषण रोका था। |
| 25. ककरौली में मुस्लिम महिला वोटरों पर बंदूक तानने का दावा गलत है | यूपी पुलिस ने मतदान करने जा रही महिलाओं पर बंदूक तानी। | यूपी पुलिस ने बंदूक महिलाओं पर नहीं, बल्कि महिलाओं के पीछे से पत्थरबाजी कर रहे लोगों पर तानी थी। |
| 26. प्रयागराज से लश्कर के संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला को गिरफ्तार करने की खबर 6 साल पुरानी है | प्रयागराज से लश्कर का संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला गिरफ्तार। | प्रयागराज से लश्कर का संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला को गिरफ्तार करने की खबर लगभग 6 साल पुरानी है। इसे पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ सहरे किया जा रहा है। |
| 27. जम्मू में भाजपा आईटी सेल प्रमुख तालिब हुसैन की गिरफ्तारी की खबर पुरानी है | जिस आतंकी को पुलिस ने जम्मू में दबोचा वो निकला बीजेपी आईटी सेल का पूर्व प्रमुख। | जम्मू में पकड़े गए आतंकी का बीजेपी आईटी सेल का पूर्व प्रमुख होने की खबर साल 2022 की है। तालिब हुसैन शाह को पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों ने भाजपा में शामिल होकर उनके नेताओं की जानकारी लेने का काम दिया था। |
| 28. सीवर टैंक में घुसकर सफाई करते आदमी की तस्वीर भारत की नहीं है | सीवर टैंक में घुसकर सफाई करते आदमी की तस्वीर भारत की है। | वायरल हो रही तस्वीर असल में बांग्लादेश के ढाका की है, जो मई 2017 को ली गई थी। भारत में 2013 से ही एक केंद्रीय कानून के तहत मैनुअल स्कैवेंजिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसके उल्लंघनकर्ताओं को 2 साल तक की जेल या 1 लाख रुपये का जुर्माना या दोनों का सामना करना पड़ सकता है। |
| 29. प्रसाद के नाम पर अयोध्या के राम मंदिर ने घोटाला किया? | राम मंदिर द्वारा प्रसाद भेजने का झांसा देकर करोड़ों का फ्रॉड किया गया। | राम मंदिर ने कोई घोटाला नहीं किया। यह फ्रॉड आशीष नाम के व्यक्ति ने एक फर्जी वेबसाइट के जरिये किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और 3 लाख से अधिक पीड़ितों के पैसे वापस किये हैं। |
| 30. चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में एक ही व्यक्ति को 48 वोटरों का पिता बताने वाला दावा भ्रामक है | वाराणसी की सीट पर फ़र्ज़ी वोटर मिल रहे हैं। चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में 48 वोटरों के पिता का नाम ‘राजकमल दास’ के नाम दर्ज है। | यह मामला मई 2023 का है। वोटर लिस्ट वाराणसी के वार्ड नंबर 51 की है, जिसमें 48 वोटरों के पिता के नाम के रूप में रामकमल दास दर्ज है। ये सभी 48 वोटर रामकमल दास के आश्रम के शिष्य हैं। आश्रम में गुरु–शिष्य परंपरा के तहत शिष्य अपने गुरु को पिता मानते हैं, इसलिए वोटर लिस्ट में उनके पिता के नाम की जगह रामकमल दास लिखा गया है। |
| 31. आरएसएस द्वारा मंदिर तोड़ने का दावा गलत है | भाजपा सरकार में मंदिर तोड़ा जा रहा है। | वायरल वीडियो झारखंड के गिरिडीह में स्थित पंच शिव मंदिर का है। ये वीडियो करीबन एक साल पुराना है। नए मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा था। तब इस पुराने मंदिर को गांव वालों द्वारा विधिवत पूजा पाठ के साथ हटाया गया था। |










