सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा पीएम मोदी और अमित शाह के पुतले जलाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि UGC के नए कानून के विरोध में देश भर में सामान्य वर्ग सड़कों पर उतर आया है। विरोध प्रदर्शन में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पुतलों पर जूते बरसाये जा रहे हैं। हालंकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।
रतन रंजन ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘राहुल गांधी का ZEN-G तो सत्ता नहीं बदल सका लेकिन सामान्य वर्ग का ZEN-G सत्ता जरूर बदल देगा।’
एडवोकेट ऐके तिवारी ने लिखा, ‘सत्ता बदलने की शुरुआत हो चुकी है,जो काम कोई नहीं कर सका उसे सामान्य वर्ग अपने दम पर करके दिखाएगा।’
सत्ता बदलने की शुरुआत हो चुकी है,जो काम कोई नहीं कर सका उसे सामान्य वर्ग अपने दम पर करके दिखाएगा।😡
— A.k Tiwari advo (@highcourtadvo) January 26, 2026
pic.twitter.com/6DT9CR9a1B
वहीं डॉक्टर राकेश पाठक ने लिखा, ‘UGC के नए कानून के विरोध में देश भर में सामान्य वर्ग (सवर्ण) सड़कों पर उतर आया है। विरोध प्रदर्शन में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पुतलों पर जूते बरसाये जा रहे हैं। ये ग़लत बात है। देश के नॉन बायोलॉजिकल मुखिया और आधुनिक चाणक्य की तस्वीरों के साथ इस तरह का सुलूक निंदनीय है। किसी भी बात का विरोध गांधीवादी तरीके से होना चाहिए।’
❗मो शा के पोस्टर पर जूते.. 🙄
— Dr.Rakesh Pathak डॉ. राकेश पाठक راکیش (@DrRakeshPathak7) January 26, 2026
UGC के नए कानून के विरोध में देश भर में सामान्य वर्ग (सवर्ण) सड़कों पर उतर आया है।
विरोध प्रदर्शन में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पुतलों पर जूते बरसाये जा रहे हैं।
ये ग़लत बात है।
देश के नॉन बायोलॉजिकल मुखिया और आधुनिक चाणक्य की तस्वीरों के… pic.twitter.com/O2OhJmRNN8
यह भी पढ़ें: मणिकर्णिका घाट पर मंदिर तोड़ने का दावा भ्रामक, वायरल तस्वीर पुरानी है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें 20 जनवरी 2026 को Uttarbanga Sambad TV नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। जिसके मुताबिक यह वीडियो पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपाड़ा का है, जहां तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के विरोध में मोदी–शाह की पुतलों को जलाया था।
पड़ताल में आगे हमें गूगल मैप पर एसआईआर के खिलाफ हुए प्रदर्शन की लोकेशन भी मिली। जिससे स्पष्ट हुआ कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपाड़ा का है।


| दावा | UGC के नए कानून के विरोध में लोगों ने मोदी-शाह का पुतला जलाया। |
| दावेदार | रतन रंजन, ऐके तिवारी, व अन्य |
| निष्कर्ष | वायरल वीडियो UGC के नए कानून के विरोध का नहीं है। असल में यह वीडियो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का है। |
