Home राजनीति पुतिन द्वारा पीएम मोदी कि आलोचना करने का दावा भ्रामक, मोलिटिक्स का वायरल पोस्ट कार्ड एडिटेड है
राजनीति

पुतिन द्वारा पीएम मोदी कि आलोचना करने का दावा भ्रामक, मोलिटिक्स का वायरल पोस्ट कार्ड एडिटेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर मोलिटिक्स का एक पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की तस्वीर के साथ उनके एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है, ‘मैंने गलती से विश्व गुरु की तारीफ कर दी थी। मुझे बाद में पता चला यह आदमी जाति-धर्म, हिंदू-मुस्लिम, वोट चोरी, गरीबों के घर और मंदिरों पर बुलडोजर चलवाता है।’ दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन ने इस प्रकार का बयान दिया है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है।

दिव्या कुमारी ने लिखा, “ये कौन से विश्व गुरु की बात कर रहे हैं?”

हर्ष मीणा ने लिखा, ये कौन से विश्व गुरु की बात कर रहे हैं

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। इसके बाद हमने वायरल पोस्टकार्ड को मालिटिक्स के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर खंगाला। इस दौरान वायरल पोस्टकार्ड से मिलता-जुलता एक पोस्टकार्ड हमें मोलिटिक्स के एक्स हैंडल पर 5 दिसंबर 2025 को पोस्ट मिला। इस पोस्टकार्ड पर राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के बयान को कोट करते हुए लिखा है कि ‘भारत खुशकिस्मत है कि उसके पास नरेंद्र मोदी हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी किसी के दबाव में नहीं आते और भारत की तरक्की कई देशों को चुभ रही है।’

दावारूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी की आलोचना की और कहा कि मैने गलती से विश्व गुरु की तारीफ कर दी थी।
दावेदार दिव्या कुमारी और हर्ष मीणा
निष्कर्ष राष्ट्रपति पुतिन ने इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। मोलिटिक्स का वायरल ग्राफिक एडिटेड है।

Share