Home राजनीति बंगाल में भाजपा द्वारा नॉन वेज की दुकाने बंद करवाने का दावा गलत है
राजनीति

बंगाल में भाजपा द्वारा नॉन वेज की दुकाने बंद करवाने का दावा गलत है

Share
Share

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर नॉन वेज की दुकाने बंद करवाने के वीडियो वायरल हैं। दावा किया जा रहा है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा वाले मुसलमानों की नॉन वेज की दुकाने बंद करा रहे हैं।

सबा खान ने एक्स पर लिखा, ‘बंगाल में मुसलमानों की दुकान बंद कराना शुरू हो गया, भाजपा लाओ और अपराध को एंजॉय करो।’

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में भाजपा समर्थकों द्वारा आगजनी का दावा गलत है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवेर्स सर्च किया। इस दौरान पहला वीडियो हमें 28 नवंबर 2025 को hindutvawatchin  नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड मिला। कैप्शन के मुताबिक यह वीडियो दिल्ली के गोकुलपुरी में हिंदुत्ववादी संगठन द्वारा मीट की दूकान बंद कराने का है। वहीं एक अन्य वीडियो में हिन्दुत्वादी संगठन ने स्पष्ट किया है कि गोकुलपुरी में मंदिर के पास मीट की दूकान खोलने की वजह से उन्हें बंद कराया गया था।

Source: Instagram

वीडियो के दुसरे फ्रेम को रिवेर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें 7 मार्च को reelpesealofficial नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड मिला। जिसके मुताबिक यह वीडियो हरियाणा के फरीदाबाद का है, जहां कथित हिंदुत्ववादी संगठन के लोगों ने एक मीट की दुकान का नाम माँ काली के नाम से रखने पर आपत्ति जताई थी।

वीडियो के तीसरे फ्रेम को रिवेर्स सर्च करने पर हमें वह वीडियो 4 अप्रैल को TMC के आधिकारिक के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड मिला। जिसके मुताबिक यह वीडियो बंगाल के श्रीरामपुर में बिरयानी परोसने के लिए मुखर्जी के रेस्टोरेंट पर हमले का है।

Source: Instagram

वीडियो का चौथा फ्रेम दिल्ली से पटपड़गंज से भाजपा विधायक रविंदर सिंह नेगी का है जिसमें 7 नवंबर 2024 को वह छठ पूजा से पहले मीट की दुकानों को बंद रखने का आग्रह कर रहे हैं।

वहीं इसके बाद पांचवा वीडियो हमें 18 जुलाई 2025 को NDTV की वीडियो रिपोर्ट में मिला। जिसके मुताबिक यह वीडियो गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में सावन के महीने में हिंदू रक्षा दल द्वारा नॉनवेज बेचने पर केएफसी का शटर बंद करने का है।

वहीं आखरी वीडियो 4 दिसंबर 2023 को प्रकाशित इंडिया टुडे की रिपोर्ट में मिली। जिसमें राजस्थान के जयपुर में भाजपा विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य ने हवा महल के पास मौजूद खुले में चल रही मीट की दुकाने बंद करने का आदेश दिया था।

Source: India Today
दावाबंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा वाले मुसलमानों की नॉन वेज की दुकाने बंद करा रहे हैं।
दावेदारसबा खान
निष्कर्षबंगाल में भाजपा द्वारा नॉन वेज की दुकाने बंद करवाने का दावा गलत है। वायरल वीडियो दिल्ली, फरीदाबाद और जयपुर समेत अन्य जगहों की पुरानी वीडियो हैं। इनका बंगाल से कोई समबंध नहीं है।

Share