Home राजनीति रवि किशन ने मोदी के चरणों के पानी से कैंसर ठीक होने का बयान नहीं दिया है, वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है
राजनीति

रवि किशन ने मोदी के चरणों के पानी से कैंसर ठीक होने का बयान नहीं दिया है, वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है

Share
Share

भाजपा सांसद रवि किशन की तस्वीर के साथ एक पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड में रवि किशन के एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है कि ‘मोदी जी के चरणों का पानी अमृत समान है, कैंसर बमारी को जड़ से ख़त्म कर सकता है।’ दावा किया जा रहा है कि रवि किशन ने पीएम मोदी के चरणों के पानी को अमृत समान बताते हुए इस प्रकार का बयान दिया है। हालांकि पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ।

अनुराग कुमार ने एक्स पर लिखा, ‘अंधभक्ति की भी हद होती है! रवि किशन का यह बयान न सिर्फ वैज्ञानिक सोच का अपमान है, बल्कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी है। देश को इलाज, रिसर्च और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ज़रूरत है — न कि ऐसे अंधविश्वास फैलाने वाले बयान। नेताओं को जिम्मेदारी से बोलना चाहिए, ना कि लोगों को भ्रमित करना।’

Queen नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘तो पी ले तू कितने रोका है तेरे कों..’

ठाकुर कुलदीप सिंह ने लिखा, ‘गोबर और गौमूत्र के बाद पेश है मोदीजी के चरणों का पानी जो अमृत समान है और ये पानी भी गौमूत्र की तरह कैंसर को जड़ से खत्म कर देता है। कैंसर हास्पिटलों में जल्द ताला डालो और झालमुड़ी बेचो।’

वहीं मोहम्मद अंसार, प्रतिमा शर्मा और लकी टॉक ने भी इसी दावे के साथ पोस्टकार्ड को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: ‘नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी अपनी गोद मे खेलाते थे’, मैथिली ठाकुर के नाम से वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें पीएम मोदी को लेकर रवि किशन द्वारा दिया गया ऐसा कोई बयान नहीं मिला। पड़ताल में आगे हमने उनकी हाल की गतिविधियों पर नजर डाली तो 1 मई को प्रकशित दैनिक भास्कर की रिपोर्ट मिली। जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा एक बूथ पर जाकर बैठ जाने को लेकर तंज कसा। रवि किशन बोलें- उनको पता चल गया कि बुरी तरह हार रही हैं। बंगाल का हिंदू, बंगाल का सनातनी, बंगाल अपने अस्तित्व, अपने बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए वोट किया और ये बात ममता जी जान चुकी हैं बहुत अच्छी तरह।

वहीं पड़ताल के दौरान हमें यह भी पता चला कि रवि किशन के भाई और मां दोनों कैंसर से पीड़ित थे। 30 मार्च 2022 को प्रकाशित न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, कैंसर की वजह से रवि किशन के बड़े भाई रमेश किशन का निधन हो गया है। वहीं 19 मई 2022 को प्रकाशित नवभारत की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मां भी कैंसर से पीड़ित थी जिसके बाद वह अस्पताल से स्वास्थ होकर घर लौटी थीं। हमारी पड़ताल से स्पष्ट है कि रवि किशन के नाम से वायरल यह बयान मनगढ़त है। उन्होंने इस प्रकार का कोई बयान नही दिया है।

Source: News18
दावारवि किशन ने अपने एक बयान में कहा है कि मोदी जी के चरणों का पानी अमृत समान है, कैंसर बमारी को जड़ से ख़त्म कर सकता है।
दावेदारQueen, पवन कुमार व अन्य
निष्कर्षरवि किशन ने मोदी के चरणों के पानी से कैंसर ठीक होने का बयान नहीं दिया है। वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है।

Share