सोशल मीडिया पर भाजपा की रैली में खाली पड़ी कुर्सियों की एक तस्वीर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि UGC एक्ट को लेकर स्वर्ण समाज का विरोध लगातार जारी है। जिस वजह से मेरठ में हुए पीएम मोदी के कार्यक्रम में बहुत कम भीड़ जुटी। हालांकि हमारी पड़ताल में यह वीडियो AI जनरेटेड पाया गया।
पिंकू शुक्ला ने एक्स पर लिखा, ‘मेरठ में हुए मोदी जी के कार्यक्रम में इतनी कम भीड़ जुटी कि भाजपा के अंदर बहुत निराशा है कार्यक्रम करवाने वालों के हाथ पांव तो अबतक फूले हुए हैं लुटिया डूब चुकी है और किसी ने नहीं सोचा था कि मोदीजी का सूर्य अस्त होगा तो ऐसे हो जाएगा एक महीने के अंदर आसमान से पाताल में गिरे है.!’
आशीष व्यास ने लिखा, ‘ये ट्रेलर है मोदी,पिक्चर अभी बाकी है, कायदे में रहना ही फायदा देता है। धन्यवाद सवर्णों No To Caste Division’
जनार्दन मिश्रा ने लिखा, ‘मेरठ की यह तस्वीर बहुत कुछ कह रही है। कुर्सियाँ खाली हैं, लोग कम दिखाई दे रहे हैं और कार्यक्रम से पहले भीड़ जुटाने के लिए अपील करनी पड़ रही है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों? क्या यह सिर्फ आयोजन की कमी है, या फिर जनता के मन में चल रही नाराज़गी का असर?..’
वहीं निकेत तिवारी ने भी इसी दावे के साथ तस्वीर को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के रीवा में महिलाओं को जिंदा जमीन में गाड़ने का वीडियो दो साल पुराना है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में हमने वायरल तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान यह तस्वीर हमें पत्रकार माया मीरचंदानी के एक्स हैंडल पर 28 मार्च 2019 को पोस्ट मिली। कैप्शन में इस तस्वीर को लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मेरठ में आयोजित पीएम मोदी की एक रैली का बताया गया है।
| दावा | UGC एक्ट को लेकर स्वर्ण समाज का विरोध लगातार जारी है। जिस वजह से मेरठ में हुए पीएम मोदी के कार्यक्रम में बहुत कम भीड़ जुटी। |
| दावेदार | आशीष व्यास, पिंकू शुक्ला व अन्य |
| निष्कर्ष | मेरठ में पीएम मोदी की रैली में खली पड़ी कुर्सियों की तस्वीर साल 2019 की है। इसका UGC के विरोध से कोई संबंध नहीं है। |
