Home राजनीति राजस्थान में धोरीमन्ना-गुड़ामालानी तहसीलों को बालोतरा में शामिल किए जाने के विरोध का वीडियो यूजीसी से जोड़कर वायरल है
राजनीति

राजस्थान में धोरीमन्ना-गुड़ामालानी तहसीलों को बालोतरा में शामिल किए जाने के विरोध का वीडियो यूजीसी से जोड़कर वायरल है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ धरना एवं विरोध प्रदर्शन का बैनर लिए सड़क पर प्रदर्शन करती नजर आ रही है। वीडियो को यूजीसी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन का बताकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है।

आशीष व्यास ने वीडियो को शेयर कर एक्स पर लिखा, ”जब आग जंगल में लगती है तो बुझती है… मोदी सरकार अपनी ही सरकार गिराने के लिए UGC लेकर आई है।”

Rajput’s Of India ने एक्स पर लिखा, ”जब आग जंगल में लगती है तो बुझती है… मोदी सरकार अपनी ही सरकार गिराने के लिए UGC लेकर आई है।”

यह भी पढ़ें: यूजीसी विरोध के नाम पर बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का दावा भ्रामक है

फैक्ट चेक

फैक्ट चेक दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें togaaraam.t नाम के इंस्टाग्राम पेज पर 14 जनवरी 2026 को पोस्ट मिला।

धोरीमन्ना-गुड़ामालानी

वीडियो में विरोध प्रदर्शन के बैनर पर साफ देखा जा सकता है कि वहां लिखा है, ‘धरना एवं विरोध प्रदर्शन; दिनांक 3 जनवरी 2026 से अनिश्चितकालीन धरना, गुड़ामालानी एवं धोरीमन्ना उपखंड को बाड़मेर जिले से बालोतरा जिले में किए जाने के निर्णय का इस क्षेत्र के 36 कोम की जनता विरोध करती है।’ जिससे यह साफ होता है कि यह प्रदर्शन यूजीसी के खिलाफ विरोध का नहीं है।

इसके अलावा, इससे संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें4 जनवरी 2026 को प्रकाशित अमर उजाला की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रदर्शन धोरीमन्ना और गुड़ामालानी को बालोतरा जिले में शामिल किए जाने के विरोध में था। जिसमें स्थानीय लोगों ने धोरीमन्ना और गुड़ामालानी को बालोतरा जिले में शामिल करने के फैसले के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था।

दावालंबी तादाद में लोगों की भीड़ यूजीसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।
दावेदारआशीष व्यास और Rajput’s of India
निष्कर्षयह दावा भ्रामक है। यह क्लिप जनवरी 2026 की है, जिसमें राजस्थान में स्थानीय लोग धोरीमन्ना और गुड़ामालानी को बालोतरा जिले में शामिल किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
Share