Home राजनीति UGC नियमों के विरोध में सीएम मोहन यादव की रैली में खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो भ्रामक है
राजनीति

UGC नियमों के विरोध में सीएम मोहन यादव की रैली में खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो भ्रामक है

Share
Share

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की एक सभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्क्रीन पर मोहन यादव का भाषण चल रहा है। वहीं रैली में सभी कुर्सियां खाली दिख रही हैं। दावा किया जा रहा है कि भाजपा द्वारा UGC नियम लाने के बाद लगों ने भाजपा का बहिष्कार कर दिया है।  हालांकि, हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है।

भक्त प्रह्लाद नाम के एक्स हैंडल ने वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खाली कुर्सियों वाली बड़ी पब्लिक रैली को संबोधित किया। UGC हिंदुओं का गुस्सा ज़मीन पर दिख रहा है। इतने तुष्टीकरण के बाद भी SC/ST/OBC उनकी रैलियों में क्यों नहीं आते?’

यह भी पढ़ें: यूजीसी विरोध के नाम पर बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का दावा भ्रामक है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में सीएम मोहन यादव के वायरल भाषण का पूरा वीडियो हमें 11 जनवरी 2026 को उनके आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट मिला। जिसके मुताबिक यह वीडियो भोपाल में आयोजित ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम का है। वीडियो में ठीक 1:11:47 मिनट पर वायरल हिस्से को देखा जा सकता है। जिसमें मोहन यादव एमपी में भाजपा सरकार द्वारा किसानों के लिए किये गए कार्यों को गिनाते हुए कह रहे हैं कि हमनें 0% ब्याज कृषकों को पर ऋण देने की योजना को वापस आगे बढ़ाने का कार्य किया है। आपदा में 24 लाख 14 हजार किसानों को इक्कीस सौ छह करोड़ की राशि देने का कार्य किया है। इस दौरान वीडियो 7 मिनट, 21: 50 मिनट और 54:15 मिनट समेत कई बार रैली में शामिल लोगों की भीड़ को देखा जा सकता है।

वहीं सीएम मोहन यादव के एक्स हैंडल द्वारा शेयर की गई इस रैली की तस्वीरों में भी बड़ी संख्या में शामिल लोगों को देखा जा सकता है।

दावाUGC नियम लाने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव की एक रैली में लोग शामिल नहीं हुए।
दावेदारभक्त प्रहलाद
निष्कर्षमुख्यमंत्री मोहन यादव की रैली का यह वीडियो 11 जनवरी 2026 को भोपाल में आयोजित ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम का है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।
Share