Home धर्म ‘ब्राह्मण अपने मंत्रों की शक्तियों से बच्‍चा पैदा करते हैं’, देवकीनंदन ठाकुर का वायरल बयान फर्जी है
धर्म

‘ब्राह्मण अपने मंत्रों की शक्तियों से बच्‍चा पैदा करते हैं’, देवकीनंदन ठाकुर का वायरल बयान फर्जी है

Share
Share

सोशल मीडिया पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की तस्वीर के साथ नवभारत टाइम्स एक पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड पर देवकीनंदन ठाकुर के एक कथित कठिन बयान को कोट करते हुए लिखा है, ‘शूद्र जातियों के लोग संभोग द्वारा बच्‍चे पैदा करते हैं। जबकि ब्राह्मण शादी के बाद बिना संभोग के अपने मंत्रों की शक्तियों से बच्‍चा पैदा करते हैं।’ दावा किया जा रहा है कि कथावाचक देवकीनंदन ने यह बयान दिया है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ है।

प्रगनय गुप्ता ने लिखा, ‘ये देवकीनंदन ठाकुर जैसे ढोंगी बाबा किस तरह की धर्म की शिक्षा दे रहे हैं? उनकी ये बेहूदा बात कि “शूद्र जातियों के लोग संभोग से बच्चे पैदा करते हैं, जबकि ब्राह्मण शादी के बाद बिना संभोग के मंत्रों की शक्ति से बच्चा पैदा करते हैं” – ये न सिर्फ वैज्ञानिक रूप से बकवास है, बल्कि जातिवाद को बढ़ावा देती है! ऐसे लोग धर्म के नाम पर समाज को बांटते हैं और अंधविश्वास फैलाते हैं। क्या ये सच्चा धर्म है? क्या यही सनातन धर्म है ? जागो, समाज!’

डॉ. ओम सुधा ने लिखा, ‘अच्छा इसको हमलोग मैरिट बोल सकते हैं क्या ?’

अंजलि सैनी ने लिखा, ‘तुम लोग तो कहते हो कि ब्राह्मण ब्रह्मा के मुख से पैदा हुए फिर अब ये कन्फ्यूजन कैसी पहले एक बार फैसला कर लो मिलकर तुम सब ढोंगी बाबा कि कौन कैसे पैदा हुआ क्या कहना है।’

वहीं सविता कुमारी, अमित यादव, अजीत यादव और ऋषि ने भी इसी दावे के साथ पोस्टकार्ड शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: रामभद्राचार्य के नाम से ब्राह्मणों द्वारा मंत्रों की शक्ति से पत्नी को माँ बनाने का बयान फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें देवकीनंदन का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। इसके बाद हमने वायरल पोस्टकार्ड को नवभरत टाइम्स के सोशल मीडिया हैंडल्स पर खंगाला। इस दौरान वायरल पोस्टकार्ड से मिलता-जुलता एक पोस्टकार्ड हमें नवभरत उत्तर प्रदेश के फेसबुक पेज पर 13 जनवरी 2026 को पोस्ट मिला। जिसपर लिखा है कि अगर अपनों को बचाना नफरत है तो हमें मंजूर है।

Source: Facebook

वहीं पड़ताल में आगे हमें वायरल पोस्टकार्ड पर नवभारत टाइम्स का एक स्पष्टीकरण भी मिला। नवभारत के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट कर बताया गया है कि नवभारत टाइम्स के नाम से वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है।

दावाकथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि शूद्र जातियों के लोग संभोग द्वारा बच्‍चे पैदा करते हैं। जबकि ब्राह्मण शादी के बाद बिना संभोग के अपने मंत्रों की शक्तियों से बच्‍चा पैदा करते हैं।
दावेदारअमित यादव, ओम सुधा, ऋषि व अन्य
निष्कर्षदेवकीनंदन ठाकुर ने इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। नवभारत टाइम्स का वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है।
Share