अन्य

कांग्रेस पार्टी ने अपनी ही सक्रिय नेत्री करिश्मा ठाकुर को देश की आम महिला बताकर जनता की आंख में धूल झोंकने कोशिश की

भारत की ग्रैंड ओल्ड पार्टी यानी कांग्रेस पार्टी आज जीत के लिए इतना व्याकुल है कि ना जाने कितने स्टंट करने की कवायद रच रही है। राहुल गांधी जीत की आस में खेत से लेकर मैकेनिक की दुकान तक जा रहें है। स्टंट की आड़ में कांग्रेस के कार्यकर्ता को आम ट्रक ड्राइवर बताकर लोगों की आंखों में धूल झोका जा रहा है। हाल ही में एक वीडियो कांग्रेस पार्टी ट्विटर पर साझा किया, जिसमें एक महिला भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की आलोचना कर रही है। महिला पीएम मोदी की नीतियों आलोचना ना करके उनके व्यक्तिगत जीवन पर तंज कस रही है।

यूपी कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, “देश की बहन-बेटियों का कहना है…’देश दौड़ तो रहा है, मगर पीछे की तरफ…इस बात की पूरी विवेचना भी देश की नारी शक्ति कर रही है। सुनिए!”

समाजवादी पार्टी के सुप्पोर्टर सूर्या प्रताप सिंह ने लिखा, “राखी के दिन,एक बहन की ये खरी खरी बातें। कहीं ये हमारे प्रधानमंत्री जी को भावुक न कर दें।”

इसके अलावा और कई यूजर्स ने समान दावे के साथ ट्वीट किया। (आर्काइव लिंक-  सैंडी सिंह, चंद्रदेव यादव, कांग्रेस नेत्री अर्चना चौबे, कानपुर कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल, नरेश मीणा, ओम प्रकाश मीणा)

बता दें कि यूपी कांग्रेस के साथ ही अन्य ट्विटर यूजर्स दावा कर रहें है कि एक आम महिला मौजूदा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नाखुश है और वो इतने गुस्से में है कि पीएम मोदी के ऊपर व्यक्तिगत टिप्पणी कर रही है।

प्रधानमंत्री के ऊपर निजी हमला करना अपने आप में ओछी हरकत है। और जहां वास्तविकता में पीएम मोदी के महिला समर्थकों की लंबी कतार लगी हो, वहां एक आम महिला द्वारा ऐसी बरताव करनी वाली बात हजम नहीं हो रही है! ऐसे में यूपी कांग्रेस द्वारा किए जा रहें दावे को परखना हमारा कर्तव्य है। चलिए देखते है!

यह भी पढ़े: उत्तरप्रदेश, एटा में दो गुटों के बीच हुआ ज़मीन को लेकर झड़प को कुख्यात कट्टरपंथी काशिफ अरसलान और अली सोहराब ने दिया सांप्रदायिक रंग

फैक्ट चेक

उत्तरप्रदेश कांग्रेस द्वारा शेयर किया जा रहा वीडियो की सत्यता जानने हेतु हमने वीडियो में दिख रहें यूट्यूब चैनल की ओर रुख किया। यूट्यूब चैनल का नाम “Awaz channel” है। आवाज़ चैनल पर हमें पांच दिन पुराना दस मिनट का वीडियो मिला। यह वहीं वीडियो है जो काट-छांट कर ट्विटर पर वायरल किया जा रहा है।

दस मिनट के यूट्यूब वीडियो में महिला ने यह कबूल लिया है कि वो भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चली है। यानी वो सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता है। इसके अलावा महिला ने इंटरव्यू में राहुल गांधी की तारीफों का पुल बांधते हुए नजर आ रही है।

बता दें कि “आवाज़ चैनल” भारत सरकार विरोधी चैनल है। यह चैनल यूट्यूब पर जनता को भ्रमित करने के लिए नरेंद्र मोदी की सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अभियान चला रहा है।

खैर, हम अपनी पड़ताल की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए वीडियो का कीफ्रेम का रिवर्स इमेज सर्च करके देखा तो हमें ज्ञात हुआ कि वीडियो में दिख रही महिला बेशक कांग्रेस पार्टी की सक्रिय सदस्य है। जिनका नाम करिश्मा ठाकुर है। ट्विटर बायो के मुताबिक, करिश्मा यूपी महिला कांग्रेस की राज्य अध्यक्ष है। इसके साथ ही कानपुर गोविंदपुर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी है। करिश्मा को 2022  के यूपी विधानसभा चुनाव में महज 26,267 वोट मिले थे, जिसके कारण उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं करिश्मा को साल 2019 में हुए उप चुनाव में करारी शिकस्त मिली थी।

Source- Twitter
Source- Wikipedia
Source- Wikipedia

करिश्मा ठाकुर ने अपना ट्विटर प्रोफ़ाइल चित्र प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ लगाया है। इसके अलावा चर्चा में आया वायरल वीडियो को करिश्मा ने रीट्वीट भी किया है।

अर्थात उत्तरप्रदेश कांग्रेस द्वारा शेयर किया जा वीडियो जिसमें वो दावा कर रहें है कि एक आम महिला की पीएम मोदी को लेकर यह राय है, वो असल में कांग्रेस पार्टी की सदस्य की अपनी निजी विचार है। इस नीच विचार को देश की आम महिलाओं के साथ जोड़ना एक तुच्छ राजनीति का उदाहरण है। कांग्रेस पार्टी द्वारा की जा रही निम्न श्रेणी की राजनीति की जितनी निंदा की जाए वो कम है।

दावायूपी कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि देश की आम महिला पीएम मोदी से बहुत नाराज़ है।
दावेदारउत्तरप्रदेश कांग्रेस, सूर्य प्रताप सिंह एवं अन्य कांग्रेसी चाटुकार
फैक्ट चेकभ्रामक

यह भी पढ़े: बुर्का पहनकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाली महिला कलेक्टर नहीं, भ्रामक दावे से वीडियो वायरल

प्रिय पाठकों, हम भारत के खिलाफ फर्जी खबरों को उजागर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हमारे पास अन्य लोगों की तरह कोई कॉर्पोरेट फंडिंग नहीं है। आपका छोटा सा सहयोग हमें और आगे बढ़ने में मदद करेगा। आप हमें लिविक्स मीडिया फाउंडेशन क्यूआर कोड द्वारा भी सहयोग कर सकते हैं।

Share
Tags: BJP government Congress Misleading Uttar Pradesh Congress फैक्ट चैक

This website uses cookies.