Home अन्य नस्लीय टिप्पणी करने पर अफ्रीकन लड़कियों से पीटने वाली यह लड़की भारतीय नहीं, भ्रामक दावे से वीडियो वायरल 
अन्यहिंदी

नस्लीय टिप्पणी करने पर अफ्रीकन लड़कियों से पीटने वाली यह लड़की भारतीय नहीं, भ्रामक दावे से वीडियो वायरल 

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ अफ्रीकी लड़कियों को एक अकेली लड़की से बहस करते हुए देखा जा सकता है। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल जाती है। कैमरे में कैद हुए इस मारपीट ने लोगों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो नीदरलैंड का है, जहां नस्लीय टिप्पणी करने पर अफ्रीकी महिलाओं के एक समूह ने एक भारतीय लड़की की बेरहमी से पिटा।

इसी क्रम में ‘हम लोग We The People’ नाम के ट्विटर अकाउंट ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, ”नीदरलैंड में एक भारतीय लड़की को अफ्रीकी लड़की को उसकी त्वचा के रंग पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया जब जवाब में अफ्रीकी लड़कियों ने मिलकर भारतीय लड़की की बुरी तरह पिटाई कर दी।”

वहीं ‘NOT_IN_MIND‘ नाम के ट्वीटर अकाउंट ने भी यही दावा किया। ट्वीट में लिखा, “कथित नस्लीय टिप्पणी को लेकर नीदरलैंड में अफ्रीकी महिलाओं के एक समूह ने एक भारतीय लड़की की बेरहमी से पिटाई की, लेकिन लड़ाई के पीछे का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है। वीडियो में दोनों के बीच बहस को दिखाया गया है, जिसके बाद बहस लड़ाई में बदल गई। 

https://twitter.com/hbkismy/status/1699736135495536862?s=20

प्रोपोगेंडा पत्रकार ‘अली शोहरब‘ ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है उन्होंने लिखा, “हॉलैंड में एक भारतीय लड़की को नस्लीय अपशब्द द्वारा टिप्पणी करने पर एक अफ़्रीकी लड़की ने बुरी तरह से भारतीय लड़की को पीटा। कुंठित/घृणित पेज क्यों भूल जाते हैं कि पूरा विश्व भारत नहीं है!”

वहीं अक्सर हिंन्दुओं के खिलाफ नफरत फैलाने वाली ‘ExHindu Anika‘ ने ट्वीट किया कि, “नीदरलैंड: भारत की सनातनी महिला ने हॉलैंड में अश्वेत अफ्रीकी महिलाओं को अपमानित करने वाली एक नस्लीय टिप्पणी की है। कुछ मिनटों के बाद उन्हें अफ़्रीकी महिलाओं द्वारा बेल्ट ट्रीटमेंट दिया गया। #सनातनधर्म अनुयायी को अफ़्रीकी महिलाओं ने पीटा।

https://twitter.com/SitaMaa02/status/1699803669200609413?s=20

सोशल मीडिया यूजर के अलावा कई बड़े मीडिया चैनलों ने भी बिना प्रमाण के खबर को चलाया। इसमें ‘Free Press Journal‘, ‘Moneycontrol‘ और ‘News 18’ शामिल है।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम युवक के माथे पर दाग दिया “जय भोलेनाथ”, सेक्युलरों ने आरोपी को बताया हिंदू…निकला मुस्लिम!

फैक्ट चेक

इस मामले की जांच के दौरान सबसे पहले यह वीडियो हमें ट्विटर पर मिला, जोकि 14 जनवरी 2023 को पोस्ट किया गया था। इससे साफ़ को गया कि यह वीडियो हाल के समय का नहीं है।

आगे हमने इस वीडियो के कुछ कि फ्रेम्स की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान ‘BN Destem‘ की वेबसाइट पर डच भाषा में एक रिपोर्ट मिली।  गूगल ट्रांसलेट की सहायता से हमें पता चला कि यह मामला 4 अक्टूबर 2022 का ह।. रिपोर्ट के अनुसार, “यह घटना नीदरलैंड की नहीं बल्कि बेल्जियन के बेवेरन शहर की है, जहां 14 से 16 साल की उम्र की छात्राओं के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई थी।” इस रिपोर्ट में मारपीट का वीडियो भी है जो अभी वायरल हो रहा है। 

वहीं  The Brussels Times और HLN News की वेबसाइट पर 5 अक्टूबर 2022 को प्रकाशित न्यूज के मुताबिक यह एंटवर्प और बेवरन की लड़कियों के बीच विवाद था। मारपीट की इस घटना के बाद 7 लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और 2 सबसे ज्यादा मारपीट करने वाली लड़कियों को जुवेनाइल कोर्ट में भेज दिया गया था। इस पूरी रपोर्ट में यह कहीं भी नहीं बताया गया है कि पीड़ित छात्रा भारतीय या इस घटना में कोई रसीज़म (नस्लीय) जैसा एंगल है।

हमारी पड़ताल में यह स्पष्ट हो गया कि अफ्रीकी महिलाओं के मारपीट का यह वीडियो एक साल पुराना है। वहीं इस मारपीट में शामिल लड़की भारतीय नहीं है। ऊपर दिए गए सभी तथ्यों को देखकर यह कहना उचित होगा की यह दावा भ्रामक  है। 

दावानस्लीय टिप्पणी करने पर भारतीय लड़की की अफ्रीकन लड़कियों ने की पिटाई
दावेदारट्विटर यूजर व मीडिया आर्गेनाईजेशन 
फैक्ट चेकभ्रामक

यह भी पढ़े:मुजफ्फरनगर के स्कूल में मुस्लिम बच्चे की पिटाई का एक और दवा निकला झूठा

प्रिय पाठकों, हम भारत के खिलाफ फर्जी खबरों को उजागर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हमारे पास अन्य लोगों की तरह कोई कॉर्पोरेट फंडिंग नहीं है। आपका छोटा सा सहयोग हमें और आगे बढ़ने में मदद करेगा। आप हमें लिविक्स मीडिया फाउंडेशन क्यूआर कोड द्वारा भी सहयोग कर सकते हैं।

Share