Home अन्य चलती ट्रेन के ऊपर स्केटिंग करने का वायरल वीडियो AI जनरेटेड है
अन्य

चलती ट्रेन के ऊपर स्केटिंग करने का वायरल वीडियो AI जनरेटेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा ट्रेन की छत पर स्टंट करने का वीडियो वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक चलती ट्रेन के ऊपर स्केटिंग कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को सच मानकर लोगों को इस प्रकार का खतरनाक स्टंट न करने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि हमारी पड़ताल में यह वीडियो AI जनरेटेड निकला।

तालिब शेख ने एक्स पर लिखा, ‘Stunt Gone Wrong। इसलिए ऐसा जान लेवा Stunt नहीं करना चाहिए, या ये भी ai का ही कारनामा है?’

राजेश बेनीवाल ने लिखा, ‘खत्म टाटा बाय बाय’

वहीं सनातनी प्रेमी नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘STUNT GONE WRONG’

यह भी पढ़ें: एक्स-रे मशीन में कॉकरोच होने का दावा फर्जी, वायरल तस्वीर एडिटेड है  

फैक्ट चेक

पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमे sphereofai नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट मिला। 

Source: Instagram

इंस्टाग्राम पर sphereofai ने अपने बायो में खुद को एक AI क्रिएटर बताया है। साथ ही इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर हमें इसी प्रकार के कई AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट मिले।

Source: Instagram
दावायुवक ने चलती ट्रेन के ऊपर स्केटिंग की।
दावेदारतालिब शेख, राजेश बेनीवाल व अन्य
निष्कर्षचलती ट्रेन के ऊपर स्केटिंग करने का वायरल वीडियो AI जनरेटेड है। इंस्टाग्राम पर इसे sphereofai नाम के AI क्रिएटर ने बनाया है।

Share