बिहार के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर की तस्वीर के साथ नवभारत टाइम्स का एक पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड में मैथिली ठाकुर के एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है कि ‘मां बताती थी जब तू पेट मे थी तो मेरे पेट से आवाज़ आती थी मोदी मोदी मोदी तभी तो आज मैं भाजपा में हूं मोदी जी भगवान् हैं।’ दावा किया जा रहा है कि मैथिली ठाकुर ने पीएम मोदी को भगवान बताते हुए इस प्रकार का बयान दिया है। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साभित हुआ।
शिल्पी यादव ने एक्स पर इस पोस्टकार्ड को शेयर कर लिखा, ‘भाजपा में जाने के बाद लोगों का मानसिक संतुलन क्यों बिगड़ जाता है यह भी बेवकूफी वाली बात कर रही है’
भाजपा में जाने के बाद लोगों का मानसिक संतुलन क्यों बिगड़ जाता है
— Shilpi Yadav (@ShilpiYlucknow) April 27, 2026
यह भी बेवकूफी वाली बात कर रही है pic.twitter.com/OZu9oNbGoY
Queen नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘अच्छा तो बीजेपी आने का ये कारण था इसका’
अच्छा तो बीजेपी आने का ये कारण था इसका…. 🤣🤣 pic.twitter.com/8pjNn3atLG
— Queen 👸 (@Queen510619151) April 27, 2026
ताजा तमाचा नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘Bhagwan हैं?? क्या इसी तरह 33 करोड़ के आंकड़े हुए ?’
Bhagwan हैं??
— ताज़ा तमाचा (@Cibnewzz) April 27, 2026
क्या इसी तरह 33 करोड़ के आंकड़े हुए ?🤔 pic.twitter.com/W4cOVnouLf
वहीं ममता त्रिपाठी और रोहिणी सिंह ने भी इसी दावे के साथ इस पोस्टकार्ड को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: ‘मैंने जो मछली खाई वो सात्विक तरीके से बनी थी’, मनोज तिवारी के नाम से वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें मैथिली ठाकुर का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। इसके बाद हमने वायरल पोस्टकार्ड को नवभरत टाइम्स के सोशल मीडिया हैंडल्स पर खंगाला। इस दौरान वायरल पोस्टकार्ड से मिलता-जुलता एक पोस्टकार्ड हमें नवभारत हिंदी न्यूज़ के एक्स हैंडल पर 14 अप्रैल 2026 को पोस्ट मिला। इस पोस्ट में बिहार के मुख्यमंत्री के घोषणा पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर के बयान को कोट करते हुए लिखा गया है कि, “आज हम बिहार में स्वतंत्रता से रह पा रहे हैं तो वो नीतीश कुमार के कारण है।””
| दावा | मैथिली ठाकुर ने कहा कि मां बताती थी जब तू पेट मे थी तो मेरे पेट से आवाज़ आती थी मोदी मोदी मोदी तभी तो आज मैं भाजपा में हूं मोदी जी भगवान हैं। |
| दावेदार | शिल्पी यादव |
| निष्कर्ष | मैथिली ठाकुर द्वारा पीएम मोदी को भगवान बताने का वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है। इसे नवभारत टाइम्स के एक पोस्टकार्ड को एडिट कर बनाया गया है। |
