सोशल मीडिया पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की तस्वीर से साथ एक पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड पर हिमंत के एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है, ‘मोदी ने अगर मुझे चुनाव नहीं जितवाया तो सारी पोल पट्टी खोल के नंगा कर दूंगा।’ दावा किया जा रहा है कि हिमंत बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी के खिलाफ इस प्रकार का बयान दीया है। हालंकि हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला।
ध्रुव राठी इंडिया नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘मोदी ने अगर मुझे चुनाव नहीं जितवाया तो सारी पोल पट्टी खोल के नंगा कर दूंगा क्या इसका मतलब मोदी जी चुनाव मैनेज कराते हैं..!’
मोदी ने अगर मुझे चुनाव नहीं जितवाया तो सारी पोल पट्टी खोल के नंगा कर दूंगा क्या इसका मतलब मोदी जी चुनाव मैनेज कराते हैं..! #PMModiji #DonaldTrump #अमेरिका #PoliticalDebate pic.twitter.com/Mc9k0UUGq2
— dhruv rathi india (@dhruvrathian) April 18, 2026
शेखर खरे ने लिखा, ‘इसका मतलब चुनाव का परिणाम अनुकूल नहीं है’
इसका मतलब चुनाव का परिणाम अनुकूल नहीं है , pic.twitter.com/IHvuD5Dv9T
— Shekhar Khare ( सेवानिवृत्त ) (@SKkhare11) April 18, 2026
मृत्यु के देवता नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘नंगे को और कितना नंगा करोगे भाई’
वहीं ऋषि यादव और Core india news ने भी इसी दावे के साथ पोस्टकार्ड शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: महिला से मसाज कराने का वायरल वीडियो पीएम मोदी का नहीं है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें हिमंत बिस्वा सरमा के कथित बयान से जुड़ी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। जिससे स्पष्ट है कि हिमंता बिस्वा सरमा के नाम से शेयर किया जा रहा कथित बयान फर्जी है।
| दावा | असम सीएम हिमंत सरमा ने कहा कि मोदी ने अगर मुझे चुनाव नहीं जितवाया तो सारी पोल पट्टी खोल के नंगा कर दूंगा। |
| दावेदार | ध्रुव राठी इंडिया, शेखर खरे व अन्य |
| निष्कर्ष | असम सीएम हिमंत सरमा ने पीएम मोदी को लेकर इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है। |
