Home अन्य वायरल वीडियो दुर्दांत अपराधी मुख्तार अंसारी के जनाजे की भीड़ का नहीं है
अन्यधर्महिंदी

वायरल वीडियो दुर्दांत अपराधी मुख्तार अंसारी के जनाजे की भीड़ का नहीं है

Share
Share

पूर्वांचल के दुर्दांत अपराधी मुख्तार अंसारी को शनिवार को मुहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। भारत की न्याय व्यवस्था से हत्या, किडनैपिंग, गुंडा टैक्स, जबरन वसूली और अपहरण समेत तमाम अपराधों में दोषी मुख्तार के जनाजे में भारी संख्या में लोग उमड़े। इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है, इस वीडियो में एक जनाजे में भारी भीड़ नजर रही है। लोगों का दावा है कि मुख्तार अंसारी के जनाजे में लाखों की संख्या में भीड़ जमा हुई। हालाँकि पड़ताल में पता चलता है कि यह वीडियो मुख़्तार अंसारी के जनाजे का नहीं है।

सदफ अफरीन ने एक्स पर लिखा, ‘मसीहा को आखिरी विदाई देने उमड़ी लाखो की भीड़! ये भीड़ गवाही दे रही है कि उन्होंने क्या कमाया है दुनिया में! इसे हैसियत कहिए या हस्ती! गरीबों के सच्चे मसीहा थे मुख्तार अंसारी! दुनिया से गए है लोगो के दिल से नही!’

फातिमा ने लिखा, ‘जनाज़े की भीड़ बता रही है मुख्तार अंसारी कोई आम शख्सियत नहीं थे। ऐसी शख्सियत करोड़ों में एक जन्म लेती है अल्लाह मरहूम को जन्नत में आला से आला मकाम आता फरमाए’

फाजिल ने लिखा, ‘शेर ए पूर्वांचल #मुख्तार_अंसारी !! यह भिड सब बया कर रही है ,!’

/p>

सपा नेता आईपी सिंह ने लिखा, ‘वो मौत थी हमारी, वो मौत थी हमारी जनाजा मियां का था… नम आंखों से अपने राजनेता के अंतिम दर्शन को आतुर जन सैलाब हिंदुस्तान बिलख रहा है उन्हें भावुक विदाई दे रहा है। उस महान विभूति को विनम्र श्रद्धांजलि शत शत नमन। जबतक सूरज चांद रहेगा मुख्तार तेरा नाम रहेगा। जयहिन्द, जय भारत’

शैलेन्द्र यादव ने लिखा, ‘ये लाखों की भीड़ देख रहे हैं मुख़्तार अंसारी ये कमाया था.. वो अलग बात है की सत्ता की पेडिग्री पर पलने वाली “भारतीय गोदी मीडिया” मुख्तार अंसारी को माफिया बता रही है।’

राज प्रकाश ने लिखा, ‘ये जनाजा एक “माफिया” का नहीं एक “मसीहा” का है…!’

वहीं संदीप चौधरी, श्याम यादव और mr cool ने भी इसी दावे के साथ वीडियो शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी गरीबों का मसीहा था?

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट को रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान वायरल वीडियो हमें ‘i Saqlaini’ नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला। यूट्यूब पर यह वीडियो 19 जनवरी 2024 को अपलोड किया गया था। इसके मुताबिक यह वीडियो यूपी के बरेली में सकलैन मियां के जनाजे का है।

हमे इस सम्बन्ध में 20 अक्टूबर 2023 को हिंदुस्तान पर प्रकाशित एक रिपोर्ट भी मिली। रिपोर्ट के मुताबिक सुन्नी मुसलमानों में बड़े धर्मगुरू और शाह शराफत अली मियां दरगाह के पीरो मुर्शिद शाह सकलैन मियां का 20 अक्टूबर को निधन हो गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चौपला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती की सूचना मिलते ही तमाम अकीदतमंद हॉस्पिटल पहुंच गए। उनके देश भर में उनके मुरीद लगातार उनका हालचाल ले रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को देर शाम को अचानक उनके इंतकाल ही खबर आई तो पूरा शहर सन्न रह गया।

निष्कर्ष: पड़ताल से स्पष्ट है कि वायरल वीडियो दुर्दांत अपराधी मुख़्तार अंसारी के जनाजे में उमड़ी भीड़ का नहीं है। यह वीडियो बरेली में सकलैन मियां के जनाजे का है।

Share