Home अन्य छत्तीसगढ़ में कार में अश्लील हरकत का वीडियो 4 साल पुराना है
अन्य

छत्तीसगढ़ में कार में अश्लील हरकत का वीडियो 4 साल पुराना है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कपल कार के अश्लील हरकत कर रहा है। छत्तीसगढ़ के नंबर प्लेट वाली इस कार पर शासकीय कार्य से संबंधित एक पोस्टर भी लगा हुआ है। हालाँकि यह वीडियो पुराना है।

दिव्या कुमारी ने एक्स पर वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘मोदी सरकार हाइवे पर विकास पैदा करने की बहुत कोशिश कर रही है कभी धाकड़ तो कभी कोई ओर ओर अब ये गाडी नम्बर साफ साफ दिखाई दे रहा है।’

हरीश वर्मा ने लिखा, ‘मोदी का विकास उनके कर्मचारियों द्वारा छत्तीसगढ़ में पैदा किया जा रहा है, धाकड़ की तरह गाड़ी नंबर वहां 14 था इधर 69 पोज है हिंदू राष्ट्र मैं आपका स्वागत है !’

गुरु नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारियों के जज्बे को सलाम !. छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बेचारे कितनी मेहनत कर रहे है !.. गर्मी और कम जगह से होने वाली परेशानी झेल की लेकिन धाकड़ की तरह सड़क पर नहीं उतरे !! सलाम है सर को’

वहीं चित्रा कमेन्ट्री और बिट्टू शर्मा, सीपी भाई यादव नाम के एक्स हैंडल ने भी इसी दावे के साथ शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: अमेठी में दलित युवक की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 5 दिसंबर 2021 को प्रकाशित पत्रिका और दैनिक भास्कर की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो दिसंबर 2021 को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक कपल कार के भीतर प्राइवेट मोमेंट बिता रहा है। किसी स्थानीय युवक ने इसे अपने मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया था।

Source: Dainik Bhaskar

दैनिक भास्कर के मुताबिक ये गाड़ी रायपुर के ही पारसराम चंद्राकर के नाम पर रजिस्टर है। मारुती सुजुकी की बलेनो कार के भीतर कपल के प्राइवेट मोमेंट के वीडियो की चर्चा इस वजह से है क्योंकि गाड़ी में एक पोस्टर भी लगा है। इस पोस्टर पर लिखा है छ.ग शासन शासकीय कार्य पर। जानकारी के आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर 2023 को भाजपा की सरकार बनी है, उससे पहले राज्य में कांग्रेस की सरकार थी।

दावा छत्तीसगढ़ में भाजपा की में सरकारी कार में अश्लील कार्य हो रहा है।
दावेदार दिव्या कुमारी, हरीश वर्मा व अन्य
निष्कर्ष छत्तीसगढ़ में सरकारी कार में अश्लील कार्य करने का वायरल वीडियो साल 2021 का है। तब छत्तीसगढ़ में भाजपा नहीं, कांग्रेस की सरकार थी।

Share