Home धर्म ससुराल को नशीली लस्सी पिलाकर प्रेमी संग फरार होने वाली महिला हिंदू नहीं है
धर्म

ससुराल को नशीली लस्सी पिलाकर प्रेमी संग फरार होने वाली महिला हिंदू नहीं है

Share
Share

उत्तर प्रदेश के हापुर में नवविवाहिता का अपने प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस घटना को शेयर कर महिला के लिए ‘संस्कारी’ शब्द का इस्तेमाल कर इसे एक हिंदू महिला बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि संस्कारी महिला पूरे ससुराल को नशीली लस्सी पिलाकर प्रेमी संग फरार ही गई। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबुत हुआ।

करिश्मा अजीज ने एक्स पर इस घटना को शेयर कर लिखा, ‘संस्कारी महिलाओं ने तूफ़ान मचा रखा है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र की घटना।’

DSK नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘संस्कारी महिलाओं ने तूफ़ान मचा रखा है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र की घटना।’

यह भी पढ़ें: कुशीनगर में ट्रैक्टर से कुचलकर रवि यादव की हत्या के मामले में दोनों पक्ष एक ही जाति से हैं

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 15 जून 2025 को प्रकाशित दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना हापुर के सरावा गांव की है। जहां महज 50 दिन पहले ब्याह कर आई नवविवाहिता ने पूरे ससुराल को नशीली लस्सी पिलाकर बेहोश कर दिया और रात में अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित आरिफ ने बताया कि उसके भाई सलमान का निकाह 25 अप्रैल को लोनी की रहने वाली सना से हुआ था।

शुक्रवार की रात सना ने ससुराल के सभी लोगों को प्यार से दही की लस्सी पिलाई। थोड़ी देर बाद पूरा परिवार गहरी नींद में चला गया। परिवार बेहोश हो चुका था, तभी रात 12:30 बजे प्रेमी बाइक लेकर घर के बाहर पहुंचा और सना उसके साथ घर से 44,500 रुपये नकद, लगभग दो तोला सोना और 50 तोला चांदी के गहने लेकर चली गई। जिसके बाद सलमान के परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने सना और अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दावा संस्कारी महिला ने पूरे ससुराल को नशीली लस्सी पिलाकर प्रेमी संग फरार ही गई।
दावेदार करिश्मा अजीज
निष्कर्ष ससुराल को नशीली लस्सी पिलाकर प्रेमी संग फरार होने वाली महिला हिंदू नहीं है। महिला का नाम सना है, जो मुस्लिम समुदाय से हैं।

Share