जून 2025 में जब ईरान और इज़राइल के बीच सैन्य टकराव की आग भड़की, तो दुनिया भर की निगाहें एक बार फिर मध्य-पूर्व पर टिक गईं। करीब 12 दिनों तक चले इस संघर्ष में ईरान को भारी क्षति उठानी पड़ी जहां लगभग 935 लोगों की मौत हुई, जिनमें शीर्ष सैन्य अधिकारी और परमाणु वैज्ञानिक भी शामिल थे। वहीं इज़राइल में करीब 28 लोगों की जान गई। लेकिन यह जंग सिर्फ ज़मीन और आसमान में ही नहीं लड़ी गई बल्कि एक समानांतर युद्ध सोशल मीडिया पर भी चला। इस दौरान प्लेटफॉर्म्स पर भारी मात्रा में भ्रामक और फर्जी जानकारियां वायरल की गईं, जिन्हें लाखों लोगों ने देखा, शेयर किया और सच मान लिया।
वीडियो गेम के युद्ध दृश्यों, एआई जनरेटेड क्लिप्स, पुराने फुटेज और मॉर्फ्ड वीडियो का सहारा लेकर एकतरफा नैरेटिव गढ़ा गया जिसमें ईरान को ‘जंग जीतने वाला नायक’ के रूप में पेश किया गया। इन प्रयासों में इस्लामिक विचारधारा से प्रेरित भारतीय सोशल मीडिया यूज़र्स जैसे सदफ आफरीन, केआरके, नाजरीन अख्तर, कविश अजीज, करिश्मा अजीज, रिजवान हैदर, समेत बिट्टू शर्मा, अश्विनी सोनी ने बड़ी भूमिका निभाई।
1. ईरान की पनडुब्बियों द्वारा इजरायल पर मिसाइलें दागने का वीडियो भ्रामक है
फेक न्यूज़ पैडलर सदफ आफरीन ने पनडुब्बियों से मिसाइलें दागने का वीडियो शेयर कर लिखा, ईरान की पनडुब्बियों ने इसराइल की ओर मिसाइलें दागी! ईरान इस बार इसराइल को सबक सिखाएगा! इसराइल ने कई मासूमों की जान ली है!
ईरान की पनडुब्बियों ने इसराइल की ओर मिसाइलें दागी!
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) June 13, 2025
ईरान इस बार इसराइल को सबक सिखाएगा!
इसराइल ने कई मासूमों की जान ली है!#Tehran #Iran #IranUnderAttack pic.twitter.com/1Ght9kPzsy
फैक्ट चेक: पनडुब्बियों से मिसाइलें दागने का यह वीडियो मार्च 2022 का है। जिसमें रूस द्वारा यूक्रेन को निशाना बनाते हुए ब्लैक सी से मिसाइलें दागी जा रही हैं। इसका ईरान-इजरायल युद्ध से कोई संबंध नहीं है।
2. यमन द्वारा अमेरिकी मालवाहक जहाज को निशाना बनाने का दावा गलत है
समुद्र में एक जहाज पर हमले के चार वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद यमनी सेना ने लाल सागर में एक अमेरिकी मालवाहक जहाज को निशाना बनाया है। एक्स पर अनवर अली, Gaza Middle East Update और रितेश देशमुख पैरोडी समेत कई लोगों ने यही दावा किया।
यमन ने फिर दिखाई बहादुरी! 🇾🇪🔥
— Anwar Ali (@Anwarali_0A) June 23, 2025
रिपोर्टों का दावा है कि यमनी सेना ने लाल सागर में एक अमेरिकी मालवाहक जहाज को निशाना बनाया है।
उनका कहना है कि अब कोई भी ज़ायोनी जहाज़ लाल सागर पार करके फ़िलिस्तीन नहीं जाएगा!
हम तब तक डटे रहेंगे जब तक ग़ज़ा तक इंसानी मदद और दवाएं नहीं पहुँच जातीं।… pic.twitter.com/2TO26xdKWe
फैक्ट चेक: यमन की सेना द्वारा लाल सागर में अमेरिकी मालवाहक जहाज को निशाना बनाने का दावा भ्रामक है। यह सभी वीडियो साल 2024 के हैं, जिसमें यमन के हौथी उग्रवादीयों ने तेल टैंकर ‘कॉर्डेलिया मून’ पर मिसाइलों और विस्फोटकों से भरी नौकाओं से निशाना बनाया था।
3. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का देश छोड़कर भागने का दावा गलत है
इजरायल-ईरान तनाव के बीच दावा किया गया कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू डर के मारे देश छोड़कर भाग गए हैं। कविश अजीज ने एक्स पर लिखा, ‘इसराइल जल रहा है नेतन्याहू ग्रीस भाग गया नेतान्याहू का बेटा मिआमी भाग गया’
इसराइल जल रहा है
— Kavish Aziz (@azizkavish) June 13, 2025
नेतन्याहू ग्रीस भाग गया
नेतान्याहू का बेटा मिआमी भाग गया pic.twitter.com/0Bo5DXHnwW
फैक्ट चेक: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू छोड़कर भागने का दावा गलत है। बेंजामिन नेतन्याहू इजरायल में ही हैं।
4. इरान द्वारा सफलतापूर्वक परमाणु परिक्षण करने का दावा गलत है
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच एक विस्फोट का वीडियो शेयर का दावा किया गया कि ईरान ने सफलतापूर्वक परमाणु परिक्षण किया है। एक्स पर तनवीर आलम, नाजनीन अख्तर और सबा खान ने इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।
सब को इसी पल का इतंजार था ना
— TANVIR ALAM (@virjust18) June 22, 2025
इतंजार क्या दर्द कहिए ,, #Iran परमाणु बम ना बना ले , लो बना लिया कर लिया सफल परीक्षण ,
अब इजराइल के टुकड़े समेटने के लिए तैयार हो जाओ ,, #IranIsraelConflict #WorldWar3 pic.twitter.com/lQePhTC7uE
फैक्ट चेक: दावे की पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो AI जनरेटेड है। इसे TikTok यूज़र Abo Kyan ने 14 जून 2025 को शेयर किया था। वीडियो में वर्ष 2030 में घटित काल्पनिक रूप में तृतीय विश्व युद्ध को दिखाया गया है।
5. ईरान पर हमले के बाद अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दावा गलत है
अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद एक सोशल मीडिया पर प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में लोगों को “ट्रंप मस्ट गो” का नारा लगते हुए सुना जा सकता है। वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। सदफ आरफीन और नाजनीन अख्तर ने इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।
"ट्रंप मस्ट गो" (Trump Must Go)
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) June 22, 2025
अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में लाखों की संख्या में लोग इकठ्ठा हुए और "ट्रंप मस्ट गो" का नारा लगाया!
अमेरिका की जनता ट्रंप से खुश नहीं है! pic.twitter.com/uFxLPC3W38
फैक्ट चेक: वायरल वीडियो वास्तव में 14 जून 2025 को कैलिफोर्निया में डोनाल्ड ट्रंप की एंटी इमिग्रेशन पॉलिसी के खिलाफ हुए एक प्रदर्शन का है। इस वीडियो का 22 जून को ईरान के एक परमाणु ठिकाने पर हुए अमेरिकी हवाई हमले से कोई संबंध नहीं है।
6. ईरान के प्लेन द्वारा इजरायल के जहाज पर हमला करने का वीडियो भ्रामक है
नाजनीन अख्तर ने ईरान-इजरायल युद्ध के बीच एक प्लेन द्वारा जहाज पर हमले का वीडियो शेयर कर दावा किया कि ईरान के प्लेन ने इज़राइल के जहाज पर हमला कर उसे नष्ट कर दिया है।
सा*ले इसराइली ईरान को हल्के में लिए बैठे थे, अब चखें मजा।
— Adv.Nazneen Akhtar (@NazneenAkhtar23) June 18, 2025
एक ही वार में साफ इजरायल😎#iranisraelwar #Iran #IsraelIranConflict pic.twitter.com/n89tzNwsDZ
फैक्ट चेक: पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो असल में GTA 5 गेम से लिया गया फुटेज है, जो दिसंबर 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है। Instagram पर gaming_zone5005 नाम के पेज पर ऐसो कई वीडियो गेमिंग वीडियो पोस्ट है।
6. ईरान की मिसाइल से इज़राइल के गृह मंत्रालय पर हमले का दावा झूठा है
सदफ आरफीन ने आगजनी का एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि ईरान ने मिसाइल से इज़राइल के गृह मंत्रालय को नष्ट कर दिया है। वहीं करिश्मा अजीज और Gaza Middle East update ने भी यही दावा किया है।
ईरान का दावा–
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) June 21, 2025
ईरान ने इसराइल के गृह मंत्रालय पर मिसाइल दाग कर धुआं धुआं कर दिया! pic.twitter.com/gEsDH7pKOx
फैक्ट चेक: पड़ताल में पता चला कि वायरल वीडियो 20 जून 2025 को ताजीकिस्तान के खुजंद में स्थित याकासारॉय वीआईपी रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग का है।
7. ईरान द्वारा इजरायल के लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा गलत है
करिश्मा अजीज ने एक वीडियो शेयर कर लिखा, ‘ईरानी डिफेंस सिस्टम ने इजराइल के दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया है।’
ईरानी डिफेंस सिस्टम ने इजराइल के दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया है।#Iran #IranUnderAttack pic.twitter.com/6rZMhuKQDU
— Karishma Aziz (@KarishmaAziz_) June 14, 2025
फैक्ट चेक: पड़ताल में पता चला कि यह एक सिमुलेशन वीडियो है, जिसे 18 मई, 2025 को माटामिलिटर्नगापक नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा पोस्ट किया गया था, जिसमें Su-57 स्टील्थ फाइटर और SAM सिस्टम के बीच एक काल्पनिक हवाई युद्ध को दर्शाया गया है।
8. वायरल वीडियो इजरायल में हाइफ़ा पोर्ट पर हमले का नहीं है
सदफ आफरीन ने आगजनी का एक वीडियो शेयर कर लिखा, ‘ईरानी मिसाइल से इजरायल के हाइफा गैस व तेल रिफाइनरी में आग लग गई।’
ईरानी मिसाइल से इसराइल के Haifa गैस व तेल रिफाइनरी में आग लग गई!
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) June 16, 2025
पूरा धुआं धुआं हो गया! pic.twitter.com/4Q7QxieWK2
फैक्ट चेक: वायरल वीडियो हाइफ़ा पोर्ट पर हमले का नहीं है। वीडियो में दिखाया गया धमाका तेहरान के शहरान ऑयल डिपो का है, जिसे इज़राइली हवाई हमलों के दौरान निशाना बनाया गया था।
9. मिसाइल हमले का वायरल वीडियो मौजूदा ईरान-इज़राइल तनाव का नहीं है
सदफ आफरीन और कविश अजीज ने एक्स पर मिसाइल हमले का वीडियो शेयर कर दावा किया कि ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों की बौछार कर दी है।
ईरान ने #Israel पर एक बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला किया!
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) June 17, 2025
इसराइल पर ये एक बड़ा हमला था!
इसराइल ने ये युद्ध शुरू किया, अब #Iran इस युद्ध को अंजाम तक पहुंचाएगा! pic.twitter.com/DoZvwdcy4e
फैक्ट चेक: पड़ताल में पता चला कि वायरल वीडियो अक्टूबर 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है। जबकि ईरान-इज़राइल तनाव 13 जून 2025 से शुरू हुआ है।
10. ईरान द्वारा मोसाद के हेडक्वार्टर को तबाह करने का वीडियो AI जनरेटेड है
सदफ अफरीन ने एक बिल्डिंग की तस्वीर शेयर कर दावा किया कि ईरान ने मोसाद के हेडक्वार्टर को नष्ट कर दिया है। बिट्टू शर्मा ने भी इस तस्वीर को इसी दावे के साथ शेयर किया है।
मोसाद हुआ धुआं धुआं! pic.twitter.com/fJ6AgfYBQA
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) June 17, 2025
फैक्ट चेक: यह तस्वीर एआई की मदद से बनाई गई है और इसे TikTok यूज़र @perry_936m ने पोस्ट किया था।
11. ईरान की मिसाइलों का वायरल वीडियो AI जनरेटेड है
नाजनीन अख्तर ने भारी संख्या में मिसाइलों का वीडियो शेयर कर दावा किया कि ईरान के पास भारी मात्रा में मिसाइलों का भंडार है।
#Iran अब ठान लिया है कि इजरायल को साफ करके ही मानेगा!!
— Adv.Nazneen Akhtar (@NazneenAkhtar23) June 18, 2025
कहां है वो #चांदनी_शर्मा सुना है बड़ा गा& में खुजली हो रही है "हम तो इजरायल के साथ है"
ये देखते साथ उसकी सारी खुजली गायब हो जाएगी पक्का😀#IranIsraelConflict #iranisraelwarpic.twitter.com/5okINdcUnE
फैक्ट चेक: यह वीडियो AI जनरेटेड है। ऐसे ही कई वीडियो एक TikTok अकाउंट @Amazonwildking द्वारा पहले भी शेयर किये किए गए हैं।
12. हाइफा में धमाके का बताकर वायरल वीडियो 3 साल पुराना है
सदफ आफरीन ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि ईरान की जवाबी कारवाई ने इजरायल के हाइफा शहर में भीषण आग धमाका हुआ।
Breaking
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) June 17, 2025
इसराइल के Haifa में भीषण आग और विस्फोट!
पूरा धुआं धुआं हुआ इलाका!
ये ईरान का जवाबी कार्रवाई है!https://t.co/x9yPZOBpnT
फैक्ट चेक: ईरान की जवाबी कारवाई में हाइफा शहर में भीषण आग लगने का दावा भ्रामक है। असल में यह यह वीडियो जून 2022 में यहूदा हेफ़र क्षेत्र के हैफ़ा बे में लगी एक आग का है।
13. ईरान द्वारा मोसाद हेडक्वार्टर पर हमले का दावा करने वाला CNN का वीडियो पुराना है
सदफ आफरीन ने दावा CNN की एक रिपोर्ट शेयर कर लिखा, ‘CNN पुष्टि कर रहा है कि– “ईरान ने इसराइल के Mossad HQ को निशाना बनाया’
Breaking
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) June 17, 2025
CNN पुष्टि कर रहा है कि–
"ईरान ने इसराइल के Mossad HQ को निशाना बनाया" pic.twitter.com/mowvCRzvXa
फैक्ट चेक: पड़ताल में सामने आया कि CNN का यह वीडियो 2 अक्टूबर 2024 का है। इसका मौजूदा इजरायल-ईरान तानव से कोई संबंध नहीं है।
14. ईरान द्वारा मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में 73 भारतीयों को गिरफ्तार करने का दावा गलत है
करिश्मा अजीज, नाजनीन अख्तर और मीनल सुलतान ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘ईरान में इज़राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में 73 भारतीय गिरफ्तार।’
ईरान में इज़राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में 73 भारतीय गिरफ्तार।#IranUnderAttack pic.twitter.com/5OFHMunRRh
— Karishma Aziz (@KarishmaAziz_) June 17, 2025
फैक्ट चेक: मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप भारतीयों को गिरफ्तार करने का दावा झूठा है। इंटरनेट पर ऐसी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं है। इसके अलावा, दावे के साथ शेयर की गई तस्वीर ईरान, चीन और रूस द्वारा आयोजित 2023 के सैन्य अभ्यास की है।
15. इसराइली जनता द्वारा अपने रक्षा मंत्री को फटकार लगाने का दावा गलत है
सदफ आफरीन, Mr. Cool और मीनल सुलतान ने एक वीडियो शेयर कर लिखा, इसराइली जनता ने अपने रक्षा मंत्री को घेर लिया और कहने लगे ‘आपने ईरान को उकसाया क्यों?’ इसराइली मंत्री ने कहा कि ‘हमें लगा कि यह सिर्फ़ धमकियां है! ईरान इस तरह की प्रतिक्रिया देगा हमे इसकी उम्मीद नहीं थी।’
•इसराइली जनता ने अपने रक्षा मंत्री को घेर लिया और कहने लगा–
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) June 18, 2025
"आपने ईरान को उकसाया क्यों??"
•इसराइली मंत्री हकलाते हुए बोला–
"हमें लगा कि यह सिर्फ़ धमकियां है!
ईरान इस तरह की प्रतिक्रिया देगा हमे इसकी उम्मीद नहीं थी"
इसराइल को ईरान के मिसाइलों की ताकत के बारे में पता चल गया… pic.twitter.com/CjrVDwbVvo
फैक्ट चेक: पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो 27 मार्च 2022 का है। जिसमें हदेरा में हुए आतंकी हमले के बाद इजरायल के दो नेता आपस में बहस कर रहे हैं। इस वीडियो का मौजूदा ईरान-इजरायल तानव से कोई संबंध नहीं है।
16. इज़राइल के एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले का वीडियो AI जनरेटेड है
सदफ आफरीन ने एक एयरपोर्ट का वीडियो शेयर कर दावा किया कि ये इसराइल का एयरपोर्ट है, जिसे ईरानी मिसाइल ने तबाह कर दिया!
ये इसराइल का एयरपोर्ट है, जिसे ईरानी मिसाइल ने तबाह कर दिया!
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) June 17, 2025
इसराइल ने बहुत देशों में तबाही मचाई है!
अब इसराइल खुद जल रहा है!
और ये सब का ज़िम्मेदार नेतन्याहू है! pic.twitter.com/CR7g4nbx3A
फैक्ट चेक: पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो AI जनरेटेड है। इसे 12 मई को ‘3amelyon’ नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया था, जिसकी बायो में लिखा है कि यह अकाउंट AI जनरेटेड वीडियो बनाकर साझा करता है।
17. ईरान के हमले के बाद इज़राइल में आग और धुएं का वीडियो AI जनरेटेड है
नाजनीन अख्तर ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि ईरान के हमले के बाद इज़राइल पूरी तरह तबाह हो चुका है, हर जगह आग, विस्फोट और धुआं देखा जा रहा है।
ये वही हि*जड़ा कि आवाज है ना ohh अरेरे वाली..
— Adv.Nazneen Akhtar (@NazneenAkhtar23) June 19, 2025
अब इसे नियम कानून याद आ रहा है तब ये हि*जड़ा कहां मर गया था जब फलस्तीन तबाह हो रहा था?
बच्चों के चीथड़े उड़ रहे थे असमान में तब इसे आबादी वाले इलाके नहीं दिखे?
फलस्तीन के मुसलमानों को दर बदर कर दिया गया, बच्चे भूख से तड़प रहे थे तब… pic.twitter.com/4qgED9ckgN
फैक्ट चेक: यह वीडियो AI की मदद से बनाया गया है। इसे मूल रूप से “AI Video” नामक एक TikTok अकाउंट से शेयर किया गया था।
18. इजरायली नागरिकों द्वारा इजरायल छोड़कर साइप्रस भागने का दावा भ्रामक है
वसीम अकरम त्यागी ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि इजरायली नागरिक इजरायल छोड़कर साइप्रस भाग रहे हैं। वहीं सदफ आफरीन, अंसार इमरान , रिजवान हैदर और बिलाल अहमद ने भी यही दावा किया है।
वाडियो ज़ायनिस्ट 🇮🇱 का बताया जा रहा है। अब ज़ायनिस्ट साइप्रस भाग रहे हैं। उधर फ़लस्तीनियों की तीसरी पीढी इन मनहूस ज़ासनिस्टों की वजह टैंटों में है। अब ये भाग रहे हैं। वैसे यहां भी यूरोप से भागकर आए थे, फ़लस्तीनियों की ज़मीन पर काबिज़ हुए और फिर शरण देने वालों पर ज़ुल्म करने लगे। pic.twitter.com/Ds9wiWFl0m
— Wasim Akram Tyagi (@WasimAkramTyagi) June 21, 2025
फैक्ट चेक: वायरल वीडियो में साइप्रस में फंसे इजरायली पर्यटकों को दिखाया गया है, जो नाव के ज़रिए इजरायल लौटने की तैयारी कर रहे हैं। दावे के विपरीत, इजरायली लोग इजरायल से भाग नहीं रहे हैं, बल्कि साइप्रस से वापस इजरायल लौट रहे हैं।
19. ईरानी सेना द्वारा ट्रकों पर मिसाइल ले जाने का वीडियो AI जनरेटेड है
कविश अजीज और आयशा माजिद खान ने एक्स पर दो तस्वीरें शेयर कर दावा किया कि ईरानी सेना द्वारा इजरायल पर हमले के लिए ट्रकों पर मिसाइल ले जाया जा रहा है।
दिन में धूप दिखाया जा रहा है, शाम में इसराइल पर बरसेंगी…. pic.twitter.com/Z65yoZs5gv
— Kavish Aziz (@azizkavish) June 20, 2025
फैक्ट चेक: यह वीडियो AI जनरेटेड है। इसे TikTok पर Amazon नाम के यूजर ने शेयर किया है। जो इस प्रकार के कई वीडियो पोस्ट करता है।
20. इज़राइल पर ईरानी मिसाइल हमले का वीडियो AI जनरेटेड है
नाजरीन अख्तर ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि ईरान ने इज़राइल पर मिसाइलों से हमला किया है।
काम खतम इजरायल का..🔥#Iran #IranIsraelConflict pic.twitter.com/2fN4m9EFRA
— Adv.Nazneen Akhtar (@NazneenAkhtar23) June 20, 2025
फैक्ट चेक: यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है। इसे Revista InformaBTL नामक एक पेज ने बनाया है। इसका वर्तमान ईरान-इज़राइल संघर्ष से कोई संबंध नहीं है।
21. ईरान द्वारा ‘अल-फातेह’ मिसाइल लांच करने का दावा गलत है
करिश्मा अजीज ने मिसाइल हमले का एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि ईरान ने लॉन्च की “अलफतेह” मिसाइल जो आयरन डोम को चकमा देने में सक्षम है। इस वीडियो को Gaza middle East update ने भी शेयर किया है।
ईरान ने लॉन्च की "अलफतेह" मिसाइल जो आयरन डोम को चकमा देने में सक्षम है.! 🇮🇷#IranIsraelConflict #Iran pic.twitter.com/G6AqAYlaIq
— Karishma Aziz (@KarishmaAziz_) June 18, 2025
फैक्ट चेक: वायरल वीडियो एक नागरिक अंतरिक्ष रॉकेट लॉन्च का है, जिसे दिसंबर 2023 में इंस्टाग्राम यूज़र momentgram ने पोस्ट किया था। इसका ईरानी सेना या किसी मिसाइल से कोई संबंध नहीं है।
22. ईरान से युद्ध रोकने की अपील करते इज़राइलियों का वायरल वीडियो AI जनरेटेड है
कविश अजीज के अन्य एक्स हैंडल दी न्यूज़ बास्केट ने इजरायली नागरिकों द्वारा विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में इजरायली, ईरान से माफ़ी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इज़रायली नागरिक ईरान के साथ युद्ध शुरू करने पर पछता रहे हैं। आठ दिन में ही ईरान ने इज़राइल को पूरी तरह से झुका दिया है, जिससे इज़रायली जनता युद्धविराम की गुहार लगा रही है। वहीं फेक न्यूज़ पैडलर सदफ आफरीन, दिव्या कुमारी, बिट्टू शर्मा, व मिस्टर कूल ने भी इस वीडियो को शेयर किया है।
फैक्ट चेक: दावे की पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो AI जनरेटेड है। जिसे Veo नाम के AI टूल की मदद से बनाया गया है। इजरायली नागरिकों ने ऐसा कोई प्रदर्शन नहीं किया है।
23. ईरान द्वारा चार अमेरिकी एयरबेस उड़ाने का वायरल दावा भ्रामक है
कविश अजीज, आयशा माजिद खान और Gaza middle East update नाम के एक्स हैंडल ने रात के अँधेरे में मिसाइल हमले का एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस को उड़ा दिया है।
ईरान ने क़तर के अमेरिकन एयरबेस को धुवाँ धुवाँ कर दिया।
— Karishma Aziz (@KarishmaAziz_) June 23, 2025
अंजाम जो भी हो पर शेर दो आतंकी देशों से अकेले लड़ रहा है।#IranIsraelConflict #IranVsIsrael pic.twitter.com/Vkbt3cmipC
फैक्ट चेक: पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो AI जनरेटेड है और इसे सबसे पहले 21 अप्रैल 2025 को शेयर किया गया था। इसका वर्तमान संघर्ष से कोई संबंध नहीं है।
24. ईरान के हमले के बाद इजरायली नागरिक द्वारा देश छोड़ने का दावा गलत है
नाजनीन अख्तर ने लोगों द्वारा पलायल का एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि ईरान के हमले के बाद इजरायली नागरिक बड़ी संख्या में देश छोड़कर भाग रहे हैं।
जहां पर कल फलस्तीन को हिजड़ाइलों ने खड़ा किया था आज खुद वहीं पर खड़े हैं। #अल्लाह_हु_अकबर
— Adv.Nazneen Akhtar (@NazneenAkhtar23) June 20, 2025
कहते नहीं हैं "जैसी करनी वैसी भरनी"
जो बोया था वही काटोगे, ये प्राकृतिक का नियम है।💯#IranIsraelConflict #Israel #IranVsIsrael pic.twitter.com/ddCSnumiSH
फैक्ट चेक: यह वीडियो इजरायल नहीं, रूस का है। वीडियो में रूस के नागरिक 6 जून 2025 को आयोजित रूसी ऑर्थोडॉक्स श्रद्धालु वेलिकोरेत्स्की नामक धार्मिक यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं।
25. ईरान की इज़रायल पर जीत का बताकर शेयर की गई वायरल तस्वीर भ्रामक है
एक्टर कमाल राशिद खान (KRK) ने एक बड़े टावर की तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘ईरान जीत का जश्न मना रहा है।’
Today #Iran is celebrating victory! pic.twitter.com/H2LRAIxcQu
— KRK (@kamaalrkhan) June 24, 2025
फैक्ट चेक: ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित मिलाद टावर की यह तस्वीर कम से कम अक्टूबर 2020 से इंटरनेट पर उपलब्ध है। इसका हालिया ईरान-इज़रायल संघर्ष से कोई लेना-देना नहीं है।
26. अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले का बताकर वायरल वीडियो भ्रामक है
सदफ आफरीन ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर दिया है।
Breaking
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) June 22, 2025
ईरान के फोर्डो, नतांज़ और इस्फ़हान परमाणु सुविधाओं पर बमबारी की फुटेज है ये!
ट्रंप ने ईरान पर हमला कर के ईरान को उकसाया है!
ओर ट्रंप चाहता है कि ईरान शांति बनाए रखे! pic.twitter.com/NXp7L1uRvt
फैक्ट चेक: पड़ताल में पता चला कि वायरल वीडियो अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले का नहीं है। असल में यह वीडियो दिसंबर 2024 में पकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के बरमाल में हवाई हमले का है।
27. स्पंज आयरन रीजेनेरेशन रिएक्टर का वायरल वीडियो ईरान द्वारा इजरायल पर हमले के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला हथियार बताकर वायरल
नाजनीन अख्तर ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि यह विशाल हथियार ईरान द्वारा इजराइल पर हमले के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
अब ये कौन सा हथियार #Irán ने इजरायल को साफ करने के लिए निकाला है😱
— Adv.Nazneen Akhtar (@NazneenAkhtar23) June 22, 2025
अंधभक्तों देख लो और सोचो तुम्हारे नाजायज बाप का क्या हश्र होने वाला है।#IsraelIranConflict #IranVsIsrael pic.twitter.com/70aAx7ScZ2
फैक्ट चेक: वायरल वीडियो फरवरी 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है। वास्तव में इसमें ईरान के अराक से केरमान तक एक अत्याधुनिक स्पंज आयरन रीजेनेरेशन रिएक्टर को ले जाते हुए दिखाया गया है। इसका इजराइल या किसी सैन्य हमले से कोई संबंध नहीं है।
28. वायरल वीडियो ईरान द्वारा इज़राइल पर हमले का नहीं है
नाजनीन अख्तर ने एक विस्फोट का वीडियो शेयर कर दावा किया कि ईरान ने इजरायल पर 30 मिसाइलें दागकर हमला किया।
सुना है भक्तों के बड़े पापा और इजरायल के नाजायज बाप अमेरिका ने ईरान पे बॉम्ब के खाली खोखे बरसा कर अपने नाजायज औलाद (भक्तों) को खुश कर दिया है।
— Adv.Nazneen Akhtar (@NazneenAkhtar23) June 22, 2025
लेकिन ईरान ने आज 30 बैलिस्टिक मिसाइल इजराइल की गांव में घुसा दी जिससे इजरायल की फट कर धुआं हो गई है।🤭#IranVsIsrael #IsraeliranWar… pic.twitter.com/Uqj4EStPHo
फैक्ट चेक: वायरल वीडियो अगस्त 2020 को लेबनान के बेरूत में एक पोर्ट के वेयरहाउस में रखे अमोनियम नाइट्रेट से हुए ब्लास्ट का है। वहीं वीडियो में दूसरा फ्रेम AI जनरेटेड है।
29. ईरान द्वारा इजरायल पर मिसाइल हमने का वीडियो पुराना है
बिट्टू शर्मा और अश्विनी सोनी ने मिसाइल हमले का एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि ईरान ने इज़रायल पर मिसाइल हमला किया है।
ईरान द्वारा इजराइल में आतिशबाजी जारी है.
— BITTU SHARMA- بٹو شرما (@CommonBS786OM) June 15, 2025
खुद भाग चुका नेतान्याहु देश के डिफेन्स सिस्टम
को भी बर्बाद कर चुका है..
फ्लावर समझ लिया था ईरान को
फायर निकला. 🔥🔥🔥
pic.twitter.com/T4wDmdwa48
फैक्ट चेक: पड़ताल में पता चला कि वायरल वीडियो वास्तव में अक्टूबर 2024 का है। तब ईरान ने तेल अवीव, हेब्रोन और अन्य इज़रायली शहरों पर मिसाइल हमले किए थे। इसका मौजूदा स्थिति से कोई संबंध नहीं है।
30. जॉर्जिया में इजराइल का समर्थन पर संसद में नेता को पीटने का दावा गलत है
आयशा माजिद खान और अकिल खान ने एक विदेशी संसद में भाषण से रहे नेता पर हमले का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वीडियो में संसद में एक व्यक्ति को भाषण दे रहे नेता के चेहरे पर घूंसा मारते हुए देखा जा सकता है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे नेता को इजराइल का समर्थन करने पर पीटा गया है।
जो भी इजराइल का समर्थन करें बस उसके साथ ऐसा ही करना चाहिए 😂 pic.twitter.com/BSSeZFsFWL
— Ayesha Majid Khan (@Ayesha786Majid) June 20, 2025
फैक्ट चेक: संसद में इजराइल का समर्थन करने पर पीटने का दावा गलत है। असल में यह वीडियो जॉर्जिया के पार्लियामेंट का है, जहां एक विवादित बिल पर बहस करते हुए विपक्ष के नेता ने सत्तारूढ़ पार्टी के नेता को पीटा था। इस वीडियो का इजरायल के समर्थन से कोई संबंध नहीं है।
31. बच्चों का शव लेकर भागते इजरायलियों का वायरल वीडियो AI जनरेटेड है
नाजनीन अख्तर ने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में दिखाया गया है कि इज़रायली नागरिक मलबे और तबाही से भरी सड़क पर बच्चों के शव उठाए दौड़ रहे हैं।
इतिहास गवाह है कि इतिहास अपने आपको दोहराता है..
— Adv.Nazneen Akhtar (@NazneenAkhtar23) June 24, 2025
आखिर ईरान ने इन सू**रों को वही कंडीशन में ला पटका जहां पर इजरायलों ने ग़जा़ को खड़ा किया था. अल्लाह_हु अकबर #IsraelIranConflict #Iran #ceasefire pic.twitter.com/xPBrOmhMHT
फैक्ट चेक: पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है, क्योंकि इसमें कई खामियां हैं। जैसे एक इज़रायली व्यक्ति बच्चे का शव उठाए हुए दिखाया गया है, लेकिन बच्चे के पैर और चेहरा दोनों ही एक ही दिशा में अजीब तरह से मुड़े हुए हैं। एक अन्य दृश्य में एक व्यक्ति ज़मीन पर लेटा हुआ है और लोग उसके ऊपर से दौड़ रहे हैं, फिर भी वह बिना किसी चोट के खड़ा होकर उठा जाता है।
32. ईरान द्वारा इज़रायल पर मिसाइल हमले का बताकर वायरल तस्वीर भ्रामक है
हारून खान और मिस्टर कूल नामे के एक्स पर मिसाइल हमले की एक तस्वीर शेयर कर दावा किया कि यह तस्वीर हाल ही में ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमले के बाद इज़रायल में हुई भारी तबाही की है।
पूरी दुनिया अब याद रखेगी कि अब्दुल सिर्फ पंक्चर नहीं, मिसाइलें भी बनाता है।
— هارون خان (@iamharunkhan) June 24, 2025
ऐसी मिसाइलें, जो दुनिया को पंक्चर कर दें। pic.twitter.com/3tHLwuChPU
फैक्ट चेक: वायरल तस्वीर ईरान द्वारा इज़रायल पर मिसाइल हमले की नहीं है। असल में यह तस्वीर साल 2014 में इजरायल द्वारा गाजा पर हमले की है। इस तस्वीर को EPA के फोटोग्राफर मोहम्मद साबेर ने 29 जुलाई 2014 को गाज़ा सिटी के पूर्वी तुफ्फाह इलाके में इज़रायली हवाई हमले के बाद लिया था।
33. वायरल वीडियो इरान द्वारा इजरायल पर हमले का नहीं है
कविश अजीज ने आगजनी का एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि ईरानी मिसाइल हमले के बाद तेल अवीव बर्बाद हो गया है।

फैक्ट चेक: पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो 19 नवंबर, 2024 को तेल अवीव में लगी आग का है। यह हाल ही में हुए मिसाइल हमले से संबंधित नहीं है।
34. अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन का दावा भ्रामक है
अनवर अली ने अमेरिका में पुलिस की कार पर पत्थरबाजी का एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि अमेरिका में लोग ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं डॉ. सिराज अहमद ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।
"ट्रंप को यह पहले समझना था कि अगर वह बिना किसी अपराध के ईरान पर हमला करेंगे तो उनके देश के लोग डर जाएंगे और उनके खिलाफ विद्रोह होगा।"
— Anwar Ali (@Anwarali_0A) June 24, 2025
"वे ट्रंप के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए है ,आज चल रहे आंदोलन को देखिए, वे पुलिस की गाड़ियां तोड़ रहे हैं, लोगों को मार रहे हैं,"… pic.twitter.com/UlaUwJjDOd
फैक्ट चेक: यह वीडियो 9 जून 2025 का अमेरिका के लॉस एंजेलिस ने हुए एक प्रदर्शन का है। इसमें प्रोपैलेस्टाइन और एंटी-ICE प्रदर्शनकारी एक साथ मिलकर विरोध कर रहे हैं। इसका ट्रंप या ईरान पर हमले से कोई संबंध नहीं है।
35. ईरान के हमले के बाद इज़रायल में इमारतें गिरने का वीडियो AI जनरेटेड है
नाजनीन अख्तर ने इमारतें गिरने का एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों की बारिश कर दी।
अमेरिका ने ईरान पर हमला किया..जो नहीं करना चाहिए था जिसका अंजाम आज दुनिया देख रही है!
— Adv.Nazneen Akhtar (@NazneenAkhtar23) June 24, 2025
उसके बाद ईरान ने बरसाए इजरायल पर खैबर_मिज़ाइल..
फिर हालात क्या हैआप खुद देख सकते हैं#ceasefire #IranIsraelConflict #Irán pic.twitter.com/fcp7urr5Ic
फैक्ट चेक: यह वीडियो एआई-जनरेटेड है। इसे 7 अप्रैल को YouTube चैनल Natural Disaster पर पोस्ट किया गया था। यह चैनल नियमित रूप से प्राकृतिक आपदाओं पर आधारित एआई-जनरेटेड वीडियो शेयर करता रहता है।
36. इजरायलियों द्वारा नेत्याहू को थप्पड़ मारने का दावा गलत है
पुतिन पंडित ने एक्स व्यक्ति को थप्पड़ मारने का वीडियो शेयर कर दावा किया कि नेतन्याहू को उसी के लोगो ने थपेड़ मार दिया। वही तनवीर आलम ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।
नेतन्याहू को उसी के लोगो ने थपेड़ दिया.!🤡👻 pic.twitter.com/UFqXZvM4wD
— 🚩पुतिन पंडित (रशिया वाले)🚩 (@putin_pandit) June 23, 2025
फैक्ट चेक: नित्याहू को इस्राइलियों द्वारा थप्पड़ मारने का दावा गलत है। असल में यह वीडियो तुर्की के विपक्षी नेता ओज़गुर ओज़ेल का है, जिन्हें 4 मई 2025 को इस्तांबुल में एक कार्यक्रम के दौरान एक हमलावर ने थप्पड़ मारा था।
37. ईरान द्वारा चार अमेरिकी एयरबेस उड़ाने का वायरल दावा भ्रामक है
सदफ़ आफरीन ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि ईरान ने चार देशों में स्थित अमेरिकी एयरबेस को उड़ा दिया है।
ईरान ने अपना बदला अमेरिका से लिया वो भी उसे बताकर!
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) June 24, 2025
4 देशों में स्थित अमेरिकी एयर बेस को उड़ा दिया!
अयातुल्ला खामेनेई सरेंडर नहीं करता, ये दुश्मन को तार तार करता है pic.twitter.com/cVzaH33m0U
फैक्ट चेक: ईरान ने केवल कतर में स्थित एक अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया था, और उसमें भी कोई हताहत नहीं हुआ। चार एयरबेस पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है।
38. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई का पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल
बिलाल अहमद ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, ‘अमेरिकी एयरबेस पर हमलें के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह ख़ामेनेई कैमरे के सामने आकर कहा “अल्लाह हर हाल में ईरान देश, सच और इंसाफ़ की फतह करायेगा।’ वहीं मिस्टर कूल और जाकिर अली त्यागी ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।
फैक्ट चेक: दावे की पड़ताल में पता चला कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह ख़ामेनेई का यह वीडियो 18 मई 2025 का है। इसे हालिया घटनाओं से जोड़कर ग़लत तरीके से फैलाया जा रहा है।
39. यूएई के अल हमरिया पोर्ट में लगी आग का वीडियो इज़रायल का बताकर वायरल
रहमतुल्ला शेख और चाँदनी ने एक्स पर आगजनी का एक वीडियो शेयर कर इसे इज़रायल में लगी भीषण आग का बताया।
यहूदी इजराइली , ये खुद को सुपर पावर समझता था
— Rahmatullah Shaikh (@Rahmatullah754) June 23, 2025
#FreePalestine #IranIsraelConflict pic.twitter.com/KyHbOPq4io
फैक्ट चेक: दावे की पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो वास्तव में 31 मई 2025 को यूएई के शारजाह स्थित अल हमरिया पोर्ट पर लगी भीषण आग का है। इसका इज़रायल से कोई संबंध नहीं है।
40. ईरान द्वारा अमेरिकी B-2 बॉम्बर को मार गिराने का दावा झूठा है
नाजरीन अख्तर ने एक दुर्घटनाग्रस्त विमान की तस्वीर शेयर कर दावा किया कि ईरान ने परमाणु ठिकानों पर हमले में शामिल अमेरिकी B-2 बॉम्बर को मार गिराया है।
बहुत बड़ा तोप बन रहा था अमेरिका की ये विमान रडार में नहीं आता..
— Adv.Nazneen Akhtar (@NazneenAkhtar23) June 23, 2025
ईरान ने एक झटके में मार गिराया😂😂#IranIsraelConflict #Iran #Israel pic.twitter.com/U8f7MFwc7d
फैक्ट चेक: पड़ताल में पता चला कि वायरल तस्वीर फरवरी 2008 की है, जिसमें एक B-2 स्टेल्थ बॉम्बर एंडरसन एयर फोर्स बेस, गुआम में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस तस्वीर का मौजूदा ईरान-इजरायल संघर्ष से कोई संबंध नहीं है।
41. फिलिस्तीन समर्थन में WWE स्टार रोमन रेंस का वायरल वीडियो एआई-जनरेटेड है
डॉ. मायरा ने रोमन रेंस का एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘ये WWE चैंपियन Romen Reigns है और ये फिलिस्तीन से प्यार करते हैं व ईरान को सपोर्ट करते हैं!’
फैक्ट चेक: वायरल क्लिप एआई-जनरेटेड है। असली वीडियो अप्रैल 2024 का है, जिसमें रोमन रेंस अपने मैनेजर पॉल हेमन के बारे में बात कर रहे हैं।
42. अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले का बताकर वायरल वीडियो भ्रामक है
सूर्य समाजवादी ने एक्स पर विस्फोट का एक वीडियो शेयर कर लिखा, ‘ईरान के FARDO परमाणु साइट को अमेरिका ने पूरी तरह तबाह कर दिया अमेरिका और इसराइल विश्व अशांति के जनक है’
ईरान के FARDO परमाणु साइट को अमेरिका ने पूरी तरह तबाह कर दिया
— Surya Samajwadi (@surya_samajwadi) June 22, 2025
अमेरिका और इसराइल विश्व अशांति के जनक है pic.twitter.com/SZMGLcxMGc
फैक्ट चेक: वायरल वीडियो वास्तव में दिसंबर 2024 का है। यह सीरिया के बंदरगाही शहर टार्टस का है, जहां इज़रायली एयरस्ट्राइक के बाद विस्फोट हुआ था।
43. अमेरिकी हमले के बाद ईरान के परमाणु रिएक्टर में विस्फोट का दावा झूठा है
आफरीन ने एक वीडियो शेयर कर लिखा, ‘ज ट्रंप ने ईरान में की बमबारी। अमेरिका ने ईरान की फोर्डो परमाणु सुविधा में प्रवेश के 5 में से 2 पर बमबारी करने का दावा किया है।’

फैक्ट चेक: : वायरल वीडियो वास्तव में 15 जून 2025 को तेहरान के शाहरान ऑयल डिपो में हुए विस्फोट का है, जो इज़रायली एयरस्ट्राइक के बाद हुआ था।
44. इज़रायल की जमीनी स्थिति दिखाने वाला वायरल वीडियो एआई-जनरेटेड है
कमाल आर खान ने एक्स वीडियो शेयर कर लिखा, ‘यह वीडियो इस बात का सबूत है कि इस समय इज़रायल की हालत कितनी खराब है।’

फैक्ट चेक: यह वीडियो एआई टूल्स की मदद से बनाया गया है। इसमें एक लाल रंग की कार लोगों पर चढ़ते हुए आगे बढ़ती दिखती है, लेकिन न तो कार को कोई नुकसान होता है और न ही लोगों को, जो इसकी असलियत को उजागर करता है।
45. ईरान के हमले पर नेतन्याहू की प्रतिक्रिया बताकर 2024 की डॉक्यूमेंट्री का क्लिप वायरल
दिलीप मंडल के पैरोडी हैंडल ने गुस्से में बात करते नेतन्याहू का एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि ईरान के हालिया हमले पर इज़रायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू गुस्से में नजर आ रहे है।
Netanyahu BIBi situation after Iran attack #Iran #Netanyahu #Israel #iranisraelwar pic.twitter.com/uzvVfdaDZI
— Delip Mandal (@dilip_mandal_IN) June 19, 2025
फैक्ट चेक: पड़ताल में पता चला कि नेतन्याहू का यह वीडियो मौजूदा ईरान-इजरायल संघर्ष का नहीं है। दरअसल यह क्लिप 2024 की डॉक्यूमेंट्री The Bibi Files से ली गई है, जो नेतन्याहू पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर आधारित है। वीडियो में नेतन्याहू एक पुलिस पूछताछ के दौरान नजर आ रहे हैं और इसका ईरान-इज़रायल संघर्ष से कोई संबंध नहीं है।
46. ईरानी हमले के डर से बच्चों के बंकर में भागने का दावा भ्रामक है
मिनल सुलतान ने एक वीडियो शेयर कर लिखा, ‘इजरायल में इजरायली घर में नहीं रह पा रहे हैं… बंकर, रेलवे-मेट्रो स्टेशन में रह रहे हैं’
इजरायल में इजरायली घर में नहीं रह पा रहे हैं… बंकर, रेलवे-मेट्रो स्टेशन में रह रहे हैं ! pic.twitter.com/yruN7gfhA7
— Minal Sultan (@Skylar_Soul_) June 19, 2025
फैक्ट चेक: पड़ताल में हमें पता चला कि यह वीडियो 13 मई 2025 को इंस्टाग्राम पेज “Israel Home” द्वारा शेयर किया गया था। जिससे स्पष्ट है कि यह वीडियो इज़राइल-ईरान संघर्ष की शुरुआत (13 जून 2025) से पहले का है और वर्तमान हालात से इसका कोई संबंध नहीं है।
47. वायरल वीडियो ईरानी मिसाइल द्वारा इज़राइल पर हमले का नहीं है
बिलाल अहमद ने एक मिसाइल हमले का वीडियो शेयर कर दावा किया कि एक ईरानी मिसाइल ने इज़राइल पर हमला किया, जिससे इज़रायली नागरिक हवा में उछल गए।
Iran की मिसाइल अल्फ़ातेह जैसे ही Israel में गिरी इजरायली नागरिक हवा मे उड गया ये…
— Bilal Ahmad || बिलाल अहमद (@Bilal_Shabbu) June 18, 2025
हमला ठीक वैसा था जेसे इजराइल ने गाजा मे किया था…#طهران #Israel #iranisraelwar
pic.twitter.com/imNaEabbEu
फैक्ट चेक: दावे की पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो 1 मई 2025 को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। वहीं ईरान-इज़राइल संघर्ष 13 जून को शुरू हुआ था। जिससे स्पष्ट है कि इस वीडियो का वर्त्तमान संघर्ष से कोई संबंध नहीं है।
48. ईरान द्वारा इज़राइल पर मिसाइल हमले का वायरल वीडियो फर्जी है
नाजनीन अख्तर ने मिसाइल हमले का एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि ईरान ने इज़राइल पर मिसाइलों की बौछार कर दी है।
Power Of Iran
— Adv.Nazneen Akhtar (@NazneenAkhtar23) June 18, 2025
इतनी तेज तो अभी तक बारिश भी नहीं हुई जितनी तेज #Iran इजरायल पर मिज़ाइल छोड़ रहा है🔥💯🫣#IranIsraelConflict #Israel pic.twitter.com/BCAbVbwmd9
फैक्ट चेक: यह वीडियो 7 मई 2025 या उससे पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध है, जबकि ईरान-इज़राइल के बीच मौजूदा संघर्ष की शुरुआत 13 जून को हुई थी। इसलिए वीडियो का इस युद्ध से कोई संबंध नहीं है।
49. ईरान द्वारा इज़राइल के खिलाफ युद्ध की तैयारी का बताकर वायरल वीडियो AI जनरेटेड है
नाजनीन अख्तर ने हथियारों से लदे सेना के ट्रकों का एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि ईरान अब इज़राइल को पूरी तरह खत्म करने का इरादा जाहिर कर चुका है।
फैक्ट चेक: यह वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है। इसे “Amazonwildking” नामक एक TikTok अकाउंट ने शेयर किया था, जो नियमित रूप से इसी तरह की एआई-जेनरेटेड सामग्री पोस्ट करता है।
50. ईरान द्वारा तेल अवीव में धमाके का वायरल वीडियो भ्रामक है
बिलाल अहमद ने एक्स पर धमाके का एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि ईरान ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव पर हमला किया है।
Tel Aviv के हालात देख कर कैसा लगा आपको?💥🔥
— Bilal Ahmad || बिलाल अहमद (@Bilal_Shabbu) June 18, 2025
कमेंट में बताओ.. pic.twitter.com/0Si8GQE6yb
फैक्ट चेक: यह वीडियो तेल अवीव का नहीं है। दरअसल यह वीडियो जनवरी 2025 में रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन द्वारा रूस पर किये गए हमले का है।
51. वायरल वीडियो इजरायल में धमाके का नहीं है
प्रोफेसर इलाहाबादी ने एक्स पर धमाके का एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि ईरान ने इज़राइल के तेल अवीव पर बड़ा मिसाइल हमला किया है।

फैक्ट चेक: वायरल वीडियो वास्तव में अक्टूबर 2020 में लेबनान की राजधानी बेरूत का है। रिपोर्टों के मुताबिक, यह विस्फोट एक गोदाम में हुआ था जहां आतिशबाज़ी का सामान और अमोनियम नाइट्रेट एक साथ रखा गया था। इस वीडियो का इज़राइल या ईरान से कोई संबंध नहीं है।
52. मुसलमानों से माफ़ी मांगते इजरायलियों का वायरल वीडियो एआई-जनरेटेड है
तनवीर आलाम ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि इज़रायली लोग मुसलमानों से माफ़ी मांग रहे हैं।

फैक्ट चेक: यह वायरल वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है और इसे सबसे पहले TikTok यूज़र Fankar ने साझा किया था, जो इस तरह के कई एआई-जनरेटेड वीडियो पहले भी पोस्ट कर चुका है।
53. ईरानी हमले के बाद इजरायली सैनिकों के भागने का दावा गलत है
मिनल सुलतान ने कुछ भागते हुए सैनिकों का एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि ईरान के तेल अवीव एयरपोर्ट पर बड़े मिसाइल हमले के बाद इज़रायली सैनिक भागते हुए नजर आए।
ईरान का तेल अवीव एयरपोर्ट पर भीषण मिसाइल हमला..
— Minal Sultan (@Skylar_Soul_) June 18, 2025
तेल अवीव एयरपोर्ट से रोते हुए भागे इज़राइली सैनिक…!😂 pic.twitter.com/JQ0tsP5HB1
फैक्ट चेक: यह वीडियो अक्टूबर 2024 का है और इसे लेबनान में रिकॉर्ड किया गया था। इसमें इज़रायली सैनिक हिज़्बुल्ला आतंकियों के घात लगाकर किए गए हमले के बाद पीछे हटते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो का ईरान के हालिया हमले या तेल अवीव एयरपोर्ट से कोई संबंध नहीं है।
54. मिसाइल से बंधे मोसाद के जासूस की वायरल तस्वीर एआई-जनरेटेड है
नाजनीन अख्तर ने मिसाइल में बंधे एक व्यक्ति की तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘ईरान ने मोसाद के जासूस को सजा के तहत मिज़ाइल से बांध कर वापिस इजरायल भेज दिया…’
फैक्ट चेक: यह तस्वीर एआई की मदद से बनाई गई है और वास्तविक नहीं है।
55. ईरान द्वारा मोसाद हेडक्वार्टर पर के मिसाइल हमले का वायरल वीडियो एआई-जनरेटेड है
मिस्टर कूल ने एक इमारत पर मिसाइल हमले का वीडियो शेयर कर दावा किया कि ईरान ने एक हाइपरसोनिक मिसाइल से पूरा मोसाद मुख्यालय उड़ा दिया।
मोसाद को लेकर पूरी दुनियाँ में इजराइली डंका पीट रहा था कि ये मेरी intelligence एजेन्सी मोसाद बहोत ताक़तवर है
— Mr,CooL (@MR_COOL77777) June 17, 2025
ईरान ने एक ही hypersonic मिसाइल से पूरा मोसाद हैड क्वार्टर हवा में उड़ा दिया #Iran 🚀🚀 pic.twitter.com/9vMCcDOhVF
फैक्ट चेक: यह वीडियो AI जनरेटेड है। इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।
56. वायरल तस्वीर हमास द्वारा इजरायल पर हमले की नहीं है
नाजनीन अख्तर ने एक धमाके की तस्वीर शेयर कर दावा किया कि ईरान से जंग ख़त्म होने के बाद हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया।
फैक्ट चेक: पड़ताल में पता चला कि वायरल तस्वीर हमास द्वारा इजरायल पर हमले की नहीं है। असल में यह तस्वीर 10 अक्टूबर 2023 को इजरायल द्वारा गाजा पर एयर स्ट्राइक की है।
57. ईरान द्वारा मोसाद के एजेंट को फांसी पर लटकाने का दावा झूठा है
सपा नेता आईपी सिंह ने क्रेन की मदद से एक व्यक्ति को फांसी पर लटकाने का वीडियो शेयर कर दावा किया कि ईरान ने मोसाद के एजेंट को फांसी पर लटका दिया है। वहीं आफरीन और रिजवान खान ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

फैक्ट चेक: वायरल वीडियो मोसाद के एजेंट को फांसी देने का नहीं है। असल में यह वीडियो एक फिल्म की शूटिंग के दौरान का बिहाइंड-द-सीन फुटेज है। यह वीडियो पहली बार अप्रैल 2024 में ऑनलाइन अपलोड किया गया था, जो इज़राइल-ईरान संघर्ष से बहुत पहले का है। वीडियो का ईरान, मोसाद, या किसी जासूसी एजेंट से कोई लेना-देना नहीं है।
58. ईरान द्वारा इजरायल पर हमले का वायरल वीडियो AI जनरेटेड है
दिव्या कुमारी और अश्विनी सोनी ने मिसाइल हमने में तबाह हुई बिल्डिंग की वीडियो शेयर कर दावा किया कि यह ईरान की और से इजरायल पर हमले के बाद का वीडियो है।

फैक्ट चेक: यह वीडियो वास्तव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है। इसे 14 जून 2025 को इंस्टाग्राम चैनल ‘3amelyon’ ने पोस्ट किया था। यह चैनल पहले भी कई तबाही के दृश्य दिखाने वाले AI वीडियो साझा कर चुका है।
