राहुल गांधी और तेवास्वी यादव के मंच से पीएम मोदी की मां को गाली देने बाद भाजपा ने बिहार बंद का आह्वान किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक दुकान से साड़ियां लूटते हुए महिलाओं का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर का है, जहां भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने एक एक दुकान से साड़ियां लूट ली।
RJD के आधिकारिक एक्स हैंडल ने इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘कल के बिहार बंद के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने “मैं भी माँ हूँ” का नारा लगाते हुए मुजफ्फरपुर में साड़ी की दुकान लूट ली। सुना है दिलीप जायसवाल भी साड़ी के लालच में ही खुद को माँ बताने लगे!।’
कल के बिहार बंद के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने "मैं भी माँ हूँ" का नारा लगाते हुए मुजफ्फरपुर में साड़ी की दुकान लूट ली।
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) September 5, 2025
सुना है दिलीप जायसवाल भी साड़ी के लालच में ही खुद को माँ बताने लगे! ।#TejashwiYadav #RJD #Bihar #वोटचोर_गद्दीछोड़ @yadavtejashwi pic.twitter.com/ughnmpEZm8
RJD प्रवक्ता कंचन यादव ने लिखा, ‘मोदी जी, आपकी महिला मोर्चा कल आकर “मदर” के सम्मान में साड़ी की दुकान लूट ली है। अब वोट चोरी के साथ साड़ी चोरी भी हो रही है, ठीक है न?’
मोदी जी, आपकी महिला मोर्चा कल आकर "मदर" के सम्मान में साड़ी की दुकान लूट ली है।
— Kanchana Yadav (@Kanchanyadav000) September 5, 2025
अब वोट चोरी के साथ साड़ी चोरी भी हो रही है, ठीक है न? pic.twitter.com/Gz3D2EWHnL
तन्मय ने लिखा, ‘कल बिहारबंद के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने “मैं भी मां हूं” का नारा लगाते हुए मुजफ्फरपुर में एक साड़ी की दुकान को लूट लिया।’
'𝐂𝐡𝐨𝐫' 𝐒𝐡𝐚𝐝𝐞 𝐨𝐟 𝐁𝐉𝐏
— তন্ময় l T͞anmoy l (@tanmoyofc) September 5, 2025
📍Bihar
During the #BiharBandh Yesterday, Leaders of the BJP Mahila Morcha Looted a Saree Shop in Muzaffarpur while Chanting the slogan "मैं भी मां हूं"#BiharElections2025 #TeachersDay #शिक्षक_दिवस pic.twitter.com/A6Sryhyghe
आवेश तिवारी ने लिखा, ‘कल के बिहार बंद के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने “मैं भी मां हूं” का नारा लगाते हुए मुजफ्फरपुर में साड़ी की दुकान लूट ली।’
कल के बिहार बंद के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने "मैं भी मां हूं" का नारा लगाते हुए मुजफ्फरपुर में साड़ी की दुकान लूट ली। pic.twitter.com/b5HMGGK5lK
— Awesh Tiwari (@awesh29) September 5, 2025
वहीं हारून खान, समर राज, शीतल यादव, मनीष कुमार, राहुल राय प्रजापति, अभिषेक मुकेश शुक्ला, मृत्युंजय कुमार, यूथ आर्मी, नीशू आजाद, धीरू यादव, सरल व्यंग, उमजीत, शालिनी पांडे, सियाराम सोनी, बिट्टू गुप्ता, गौरव पाल, दविंदर पाल सिंह अन्य कई लोगों ने इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: यूपी में दो साल पुरानी मारपीट की खबर ठाकुरों का दलितों पर हमले के भ्रामक दावे के साथ वायरल
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 20 अगस्त 2025 को Agarwal sarees नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट मिला। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘Day 60 of big sale 2025 Agarwal sarees.’ इस अकाउंट पर मौजूद अन्य रील के मुताबिक यह दुकान उदयपुर में है।

पड़ताल में आगे हमने Agarwal sarees के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोन नंबर मिला। दिए गए नंबर पर कॉल करने पर हमारी बात मधु सुदन अग्रवाल से हुई। उन्होंने बताया कि राजस्थान के उदयपुर में अग्रवाल साड़ी नाम की दुकान है और वायरल वीडियो उन्ही की दुकान की है। अपनी दुकान पर वह कभी-कभी 50% से 80% तक की सेल लगाते हैं। जिसमें बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं। इसके बाद वह साड़ियों लुटाते हैं और महिलाएं साडियां लेकर काउंटर पर पैसे देकर साडियां ले जाती हैं।
| दावा | बिहार बंद के दौरान मुजफ्फरपुर में भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने एक एक दुकान से साड़ियां लूट ली। |
| दावेदार | आवेश तिवारी, हारून खान, तन्मय व अन्य |
| निष्कर्ष | महिलाओं द्वारा साड़ियां लूटने का वीडियो राजस्थान के उदयपुर में स्थित अग्रवाल साड़ी की है। इसका बिहार से कोई संबंध नहीं है। |
