सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल है। तस्वीर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कुछ लोगों के साथ खड़ी दिख रही हैं। वहीं भीड़ में पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खड़े दिख रहे हैं। हालांकि हमारी पड़ताल में यह तस्वीर एडिटेड निकली।
राधिका पॉडकास्ट ने एक्स पर इस तस्वीर को शेयर कर लिखा, ‘बहुत खोजने के बाद ये तस्वीर निकाली हु। इस तस्वीर में बताओ कौन कौन से नेता है??’
बहुत खोजने के बाद ये तस्वीर निकाली हु।
— Radhika Podcast 🎙️ (@Podcast_Radhika) September 6, 2025
इस तस्वीर में बताओ कौन कौन से नेता है?? pic.twitter.com/6WlS8ZRGY5
रेशमा कुमारी आहूजा ने लिखा, ‘बहुत खोजने के बाद ये तस्वीर निकाली हु। इस तस्वीर में बताओ कौन कौन से नेता है??’
बहुत खोजने के बाद ये तस्वीर निकाली हु।
— Reshma Kumari Ahuja (@ahuja_kumari) September 6, 2025
इस तस्वीर में बताओ कौन कौन से नेता है?? pic.twitter.com/7edFz0cHM5
वहीं खान सर पैरोडी और चंदन सिंह यादव ने भी इस तस्वीर को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: बिहार बंद के दौरान मुजफ्फरपुर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दुकान से साड़ी लूटने का वीडियो भ्रामक है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में हमने वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह तस्वीर हमें News Hamster नाम की वेबसाइट पर 24 अप्रैल 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में मिली। रिपोर्ट के मुताबिक यह तस्वीर, उस समय की है जब इंदिरा गांधी ने कन्नड़ अभिनेता राजकुमार से ‘संगीता म्यूज़िक’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुलाकात की थी।

वायरल तस्वीर और असल तस्वीर को मिलाने पर साफ तौर पर देखा जा सकता है कि असल तस्वीर में पीएम मोदी की जगह कोई और व्यक्ति खड़ा है। जिससे स्पष्ट है कि वायरल तस्वीर एडिटेड है।


| दावा | इंदिरा गांधी की एक तस्वीर में मोदी मौजूद थे। |
| दावेदार | राधिका पॉडकास्ट, खान सर पैरोडी व अन्य |
| निष्कर्ष | यह फोटो ‘संगीता म्यूज़िक’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इंदिरा गांधी और कन्नड़ अभिनेता राजकुमार की मुलाकात का है। इस फोटो को एडिट करके किसी अज्ञात व्यक्ति के चेहरे की जगह पीएम मोदी का चेहरा जोड़ दिया गया है। |
