सोशल मीडिया पर दिल्ली के एक गर्ल्स होस्टल का बताकर दो वीडियो वायरल हैं। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के एक गर्ल्स हॉस्टल का सीवर लाइन जाम था। जब कारीगर बुलाकर खुलवाया गया तो उसमें से कंडोम ही कंडोम फँसे पड़े थे। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक पाया गया।
बिट्टू शर्मा ने एक्स पर लिखा, ‘खबर सुनकर कोई भी इंसान बेटियों को बाहर पढ़ने के लिए नहीं भेजेगा शायद. दिल्ली गर्ल्स हॉस्टल का सीवरेज जाम था. कारीगर बुलाकर खुलवाया गया तो उसमें से कंडोम ही कंडोम फँसे पडे थे… 100 के ऊपर रहीं होगी संख्या उनकी मतलब चल क्या रहा होगा वहां सोचिये?? वहां किसी की बेटी बहन पढ़ती होगी तो क्या उसपर विश्वास करेंगे वो? वीडियो देखकर दिमाग़ हिल जायेगा’
ये खबर सुनकर कोई भी इंसान बेटियों को बाहर पढ़ने के लिए नहीं भेजेगा शायद.
— BITTU SHARMA- بٹو شرما (@CommonBS786OM) October 29, 2025
दिल्ली गर्ल्स हॉस्टल का सीवरेज जाम था.
कारीगर बुलाकर खुलवाया गया तो उसमें से
कंडोम ही कंडोम फँसे पडे थे…
100 के ऊपर रहीं होगी संख्या उनकी
मतलब चल क्या रहा होगा वहां सोचिये??
वहां किसी की बेटी बहन… pic.twitter.com/gDijJC87UX
कल्पना चौधरी ने लिखा, ‘देखिए दिल्ली मे पढ़ाई करने वाली लड़कियों के हालात क्या है Delhi के PG हॉस्टल में सीवरेज सफाई के दौरान मिला राज़, जिसने सबको शर्मिंदा कर दिया!’
देखिए दिल्ली मे पढ़ाई करने वाली लड़कियों के हालात क्या है
— Kalpna चौधरी (@Desivibe24) October 28, 2025
Delhi के PG हॉस्टल में सीवरेज सफाई के दौरान मिला राज़, जिसने सबको शर्मिंदा कर दिया!” 🙈 😳 pic.twitter.com/R2A43eba34
दिव्या कुमारी ने लिखा, ‘दिल्ली PG गर्ल्स हॉस्टल में हड़कंप: पाइपलाइन की सफाई में निकला कंडोम का सैलाब, Video देख चकरा जाएगा दिमाग’
दिल्ली PG गर्ल्स हॉस्टल में हड़कंप: पाइपलाइन की सफाई में निकला कंडोम का सैलाब, Video देख चकरा जाएगा दिमाग pic.twitter.com/BI25dyFthj
— दिव्या कुमारी (@divyakumaari) October 29, 2025
वहीं निखिल चावड़ा ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को पोस्ट किया है।
यह भी पढ़ें: रुड़की में बसपा नेता पर हमले के मामले में जातिगत एंगल नहीं है
फैक्ट चेक
पड़ताल में पहले वीडियो को गौर से देखने पर हमें वायरल वीडियो पर “वीएन क्रिएटर” नाम का एक वॉटरमार्क दिखा। मिली जानकारी की मदद से सर्च करने पर हमें पता लगा कि इस वीडियो को “वीएन क्रिएटर” नाम के फेसबुक पेज ने 27 अक्टूबर को पोस्ट किया था। हालांकि अब इस पेज ने वायरल वीडियो को अपने पेज से हटा दिया है। “वीएन क्रिएटर” पेज को खंगालने पर हमें इसपर कई एआई जनरेटेड वीडियो पोस्ट मिले।

पड़ताल में आगे दुसरे वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें Emperorlliyah नाम के फेसबुक पेज और mazitundeednut नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 अक्टूबर को पोस्ट मिला। दोनों ही पोस्ट में इस वीडियो को नाइजीरिया का बताया गया है।

| दावा | दिल्ली के एक गर्ल्स हॉस्टल में सीवर टैंक की सफाई के दौरान ढेर सारे कंडोम निकले। |
| दावेदार | दिव्या कुमारी, बिट्टू शर्मा व अन्य |
| निष्कर्ष | दिल्ली के गर्ल्स हॉस्टल में सीवर टैंक की सफाई के दौरान कंडोम निकले का दावा गलत है। पहला वीडियो एआई जनरेटेड है वहीं दूसरा वीडियो नाइजीरिया का है। |
