Home अन्य ‘सरकार BSF को फंड नहीं दे रही है’, BSF कश्मीर के IG अशोक यादव वायरल वीडियो एडिटेड है
अन्य

‘सरकार BSF को फंड नहीं दे रही है’, BSF कश्मीर के IG अशोक यादव वायरल वीडियो एडिटेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर BSF IG कश्मीर अशोक यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अशोक यादव ने कहा कि, ‘काउंटर टेररिज़्म में हम ज़ीरो पर पहुँच गए हैं क्योंकि केंद्र सरकार हमें आवश्यक बजट और फंड नहीं दे रही है। ऐसे में हमारा काम पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।’ वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार BSF को आवश्यक फंड नहीं दे रही है।  हालांकि हमारी पड़ताल में वीडियो एडिटेड पाया गया।

The Whistle Blower ने लिखा, ‘बीएसएफ कश्मीर के आईजी अशोक यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘काउंटर टेररिज़्म में हम ज़ीरो पर पहुँच गए हैं क्योंकि केंद्र सरकार हमें आवश्यक बजट और फंड नहीं दे रही है। ऐसे में हमारा काम पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।’

Source: X

Hawk’s Eye ने लिखा, ‘बीएसएफ कश्मीर के आईजी अशोक यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘काउंटर टेररिज़्म में हम ज़ीरो पर पहुँच गए हैं क्योंकि केंद्र सरकार हमें आवश्यक बजट और फंड नहीं दे रही है। ऐसे में हमारा काम पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।’

Source: X

निकी चिरी ने लिखा, ‘बीएसएफ कश्मीर के आईजी अशोक यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘काउंटर टेररिज़्म में हम ज़ीरो पर पहुँच गए हैं क्योंकि केंद्र सरकार हमें आवश्यक बजट और फंड नहीं दे रही है। ऐसे में हमारा काम पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।’

Source: X

वहीं अजय शुक्ला ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: ‘भारत ने कमजोर एयरफोर्स के कारण चीन को अपना क्षेत्र खो दिया’, CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो एडिटेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें बीएसएफ कश्मीर के आईजी अशोक यादव का इस प्रकार का कोई बयान नहीं मिला। पड़ताल में आगे वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें 1 दिसंबर 2025 को ANI के एक्स हैंडल पर पोस्ट मिला। ANI के वीडियो में बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर के आईजी अशोक यादव ने कहा, ‘हमारी G यूनिट एलओसी के पास मौजूद 69 सक्रिय लॉन्चिंग पैड्स पर कड़ी नज़र रख रही है, जहाँ लगभग 100–120 आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश में इंतज़ार कर रहे हैं।’

उन्होंने आगे बताया, ‘बीएसएफ ने सेना के साथ मिलकर साल 2025 में हुई 4 घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया और इन कार्रवाइयों में 8 आतंकवादियों को ढेर किया। बीएसएफ की G ब्रांच ने आतंकवादी समूहों और उनके कैडर की गतिविधियों और मूवमेंट से जुड़ी महत्वपूर्ण ऑपरेशनल इंटेलिजेंस भी उपलब्ध कराई है।’ आईजी यादव ने कहा कि, ‘हमारी G यूनिट न केवल लॉन्चिंग पैड्स पर नज़र रख रही है, बल्कि आतंकवादियों के विभिन्न ट्रेनिंग कैंप भी हमारी इंटेलिजेंस विंग की निगरानी में हैं।’

दावाBSF के IG कश्मीर फ्रंटियर, अशोक यादव ने कहा कि केंद्र सरकार BSF को आवश्यक बजट और फंड नहीं दे रही है।
दावेदारThe Whistle Blower, Hawk’s Eye व अन्य
निष्कर्षयह वीडियो AI की मदद से बनाया गया है। असली वीडियो में, BSF के IG कश्मीर फ्रंटियर, अशोक यादव ने लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के बारे में बात की है।

Share