Home राजनीति ‘नरेंद्र मोदी 6 महीने बाद घर से नहीं निकल पाएगा’, अर्नब गोस्वामी का वायरल वीडियो एडिटेड है
राजनीति

‘नरेंद्र मोदी 6 महीने बाद घर से नहीं निकल पाएगा’, अर्नब गोस्वामी का वायरल वीडियो एडिटेड है

Share
Share

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के संस्थापक और पत्रकार अर्नब गोस्वामी का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें लाइव टीवी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आक्रामक तरीके से आलोचना करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में अर्नब गोस्वामी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ”मैं इस मोहब्बत की दुकान का मुखौटा खोलूंगा…ये जो नरेंद्र मोदी है, ये 6 महीने बाद घर से नहीं निकल पाएगा और हिंदुस्तान के युवा इसे पकड़कर डंडा मारेंगे।” हालांकि, हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक पाया गया।

कविश अजीज ने एक्स पर लिखा, ”लेंग्वेज भाईसाहब” (Archive Link)

जीतू बुरदक ने एक्स पर लिखा, ”मुझे तो इस भाषा पर विश्वास नहीं हो रहा क्या सच मे अर्नब बदल चुका है…? रिट्वीट करने मे भी जोर आता है क्या ठोको RT” (Archive Link)

INDIA गठबंधन ने लिखा, ”काफी दिनों से मैं TV पर न्यूज़ देखना बंद कर दिया हूं, ये वीडियो मुझे INSTa पे मिला। कोई बताएगा अर्नब गोस्वामी का यह वीडियो असली है या एडिटेड है।” (Archive Link)

वहीं अल्तमश खान ने भी इसी दावे के साथ अर्नब गोस्वामी का यह वीडियो शेयर किया है।

यह भी पढ़ें : पठानकोट में ट्रेनिंग के दौरान भारतीय सेना के जवान की मौत का मामला पुराना है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में रिपब्लिक भारत के पत्रकार अर्नब गोस्वामी के वायरल क्लिप का पूरा वीडियो हमें उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल रिपब्लिक भारत पर 18 जुलाई 2024 को पोस्ट मिला। वीडियो में अर्नब गोस्वामी राहुल गांधी के बयान को कोट करते हुए बोल रहे हैं कि मैं इस मोहब्बत की दुकान का मुखौटा खोलूंगा.. इस मोहब्बत की दूकान के पहले उदाहरण राहुल गाँधी हैं। जो कहते हैं, ये जो नरेंद्र मोदी है, ये 6 महीने बाद घर से नहीं निकल पाएगा और हिंदुस्तान के युवा इसे पकड़कर डंडा मारेंगे।

पड़ताल में आगे हमें पीएम मोदी को लेकर राहुल गाँधी का यह बयान 6 फरवरी 2020 को टाइम्स 11 न्यूज के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। इस वीडियो में राहुल गाँधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए कहा ‘ये जो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहे हैं, 6 महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएगा। हिंदुस्तान के युवा इनको ऐसा डंडा मारेंगे और समझा देंगे कि हिंदुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना ये देश आगे नहीं बढ़ सकता। असली देशभक्ति युवाओं को रोजगार प्रदान करना है और मैं इसे पूरा करूंगा।’

दावा रिपब्लिक भारत के एंकर अर्नब गोस्वामी लाइव टीवी पर आक्रामक तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते नजर आ रहे हैं।
दावेदार INDIA गठबंधन, कविश अजीज और जीतू बुरदक
निष्कर्ष यह दावा भ्रामक है। असल में रिपब्लिक भारत के एंकर अर्नब गोस्वामी ने यह बयान नहीं दिया है, बल्कि यह बयान राहुल गांधी का है। अर्नब गोस्वामी इस बयान को दिखाते हुए विपक्ष से सवाल पूछ रहे थे।

यह भी पढ़ें: आदिवासियों को बंधक बनाकर उनकी जमीन हड़पने का दावा गलत है

Share