सोशल मीडिया पर आजतक की एक वीडियो रिपोर्ट वायरल है। वीडियो रिपोर्ट में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर 50 करोड़ रुपये में असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा को भाजपा में शामिल करने का आरोप लगाया गया है। दावा किया जा रहा है कि असम बीजेपी ने लगातार पिछले तीन चुनाव हार चुके कांग्रेस नेता को 50 करोड़ रुपये में खरीदा है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह वीडियो AI जनरेटेड पाया गया।
शमशेर नाम के एक्स हैंडल ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘असम बीजेपी ने 50 करोड़ में खरीदा लगातार पिछला तीन चुनाव हारा हुआ कांग्रेसी नेता, हिमंता बिस्वा सरमा की इस डील को लोगों ने बताया मूर्खता’
*असम बीजेपी ने 50 करोड़ में खरीदा लगातार पिछला तीन चुनाव हारा हुआ कांग्रेसी नेता, हिमंता बिस्वा सरमा की इस डील को लोगों ने बताया मूर्खता* pic.twitter.com/1z8DOkXvKG
— Sham Sher (@sherobra_inc) February 18, 2026
अविनाश बागवे ने लिखा, ‘असम बीजेपी ने 50 करोड़ में खरीदा लगातार पिछला तीन चुनाव हारा हुआ कांग्रेसी नेता, हिमंता बिस्वा सरमा की इस डील को लोगों ने बताया मूर्खता’
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के रीवा में महिलाओं को जिंदा जमीन में गाड़ने का वीडियो दो साल पुराना है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से सर्च करने पर हमें आजतक की वीडियो रिपोर्ट का मूल वीडियो 16 फरवरी 2026 आजतक के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। मूल वीडियो में एंकर ने बताया है कि असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता भूपेन कुमार बोरा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसे वीडियो में कहीं भी असम बीजेपी और भूपेन कुमार बोरा के बीच 50 करोड़ की डील के बारे में नहीं बताया गया है।
पड़ताल में आगे हमने HIVE AI डिटेक्शन टूल की मदद से वायरल वीडियो की जांच की। जांच में स्पष्ट हुआ कि आजतक का वायरल वीडियो AI जनरेटेड है।

| दावा | असम बीजेपी ने लगातार पिछले तीन चुनाव हार चुके कांग्रेस नेता को 50 करोड़ रुपये में खरीदा है। |
| दावेदार | शमशेर और अविनाश बागवे |
| निष्कर्ष | असम बीजेपी द्वारा कांग्रेस नेता को 50 करोड़ रुपये में खरीदने का दावा गलत है। आजतक की रिपोर्ट का वायरल वीडियो AI जनरेटेड है। |
