Home अन्य ‘मोदी ने चुनाव नहीं जितवाया तो सारी पोल पट्टी खोल दूंगा’, हिमंत सरमा के नाम से वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है
अन्य

‘मोदी ने चुनाव नहीं जितवाया तो सारी पोल पट्टी खोल दूंगा’, हिमंत सरमा के नाम से वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है

Share
Share

सोशल मीडिया पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की तस्वीर से साथ एक पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड पर हिमंत के एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है, ‘मोदी ने अगर मुझे चुनाव नहीं जितवाया तो सारी पोल पट्टी खोल के नंगा कर दूंगा।’ दावा किया जा रहा है कि हिमंत बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी के खिलाफ इस प्रकार का बयान दीया है। हालंकि हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला।

ध्रुव राठी इंडिया नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘मोदी ने अगर मुझे चुनाव नहीं जितवाया तो सारी पोल पट्टी खोल के नंगा कर दूंगा क्या इसका मतलब मोदी जी चुनाव मैनेज कराते हैं..!’

शेखर खरे ने लिखा, ‘इसका मतलब चुनाव का परिणाम अनुकूल नहीं है’

मृत्यु के देवता नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘नंगे को और कितना नंगा करोगे भाई’

वहीं ऋषि यादव और Core india news ने भी इसी दावे के साथ पोस्टकार्ड शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: महिला से मसाज कराने का वायरल वीडियो पीएम मोदी का नहीं है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें हिमंत बिस्वा सरमा के कथित बयान से जुड़ी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। जिससे स्पष्ट है कि हिमंता बिस्वा सरमा के नाम से शेयर किया जा रहा कथित बयान फर्जी है।

दावाअसम सीएम हिमंत सरमा ने कहा कि मोदी ने अगर मुझे चुनाव नहीं जितवाया तो सारी पोल पट्टी खोल के नंगा कर दूंगा।
दावेदारध्रुव राठी इंडिया, शेखर खरे व अन्य
निष्कर्षअसम सीएम हिमंत सरमा ने पीएम मोदी को लेकर इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है।

Share