Home राजनीति महिला से मसाज कराने का वायरल वीडियो पीएम मोदी का नहीं है
राजनीति

महिला से मसाज कराने का वायरल वीडियो पीएम मोदी का नहीं है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा एक व्यक्ति को मसाज करने का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में मसाज करता व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि प्रधामनंत्री नरेंद मोदी हैं। हालंकि हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ।

अनुमा आचार्य ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘नारी शक्ति वंदन ! मधु किश्वर ने अभी एक वीडियो Quote किया जिसे देखकर काफ़ी कुछ समझ आया… मोदी जी अपने चेहरे की जिस चमक को पसीने की चमक बता रहे थे, वो तो वाक़ई पसीने की चमक निकली…..लेकिन फ़ेशियल करने वाले (वाली) के पसीने की चमक. ये क्लिप वीडियो का एक पहलू कहा गया है ,मसाज दूसरी तरफ पैरों पर भी चालू है !! यानि इतने लोगों (महिलाओं) के पसीनों की चमक शामिल है मोदी जी के चेहरे की ! वैसे एक पुरुष का फेशियल करने को पुरुष नहीं मिले थे क्या?’

मिर्ज़ा बेग नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘ब्रेकिंग: नरेंद्र मोदी की मसाज का वीडियो लीक; रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के पास उनकी ‘आपत्तिजनक स्थितियों’ वाले ढेर सारे वीडियो मौजूद हैं।’

इमरान मोहम्मद ने लिखा, ‘ब्रेकिंग: नरेंद्र मोदी की मालिश का वीडियो लीक; खबरें आ रही हैं कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के पास उनकी ‘आपत्तिजनक स्थितियों’ वाले ढेरों वीडियो मौजूद हैं।’

मधु पूर्णिमा किश्वर ने लिखा, ‘यह तो एक छोटी सी झलक है! सदैव जवान रहना है तो मसाज यहीं ख़त्म नहीं होता!’

Source: X

वहीं कर्नल हाथी, Frontline Affairs, marankothi, ऋतू चौधरी, सोनू सिंह, योद्धा , यूथ आर्मी और इसरार अहमद राजपूत नाम के एक्स हैंडल ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: बाइक सवार युवकों द्वारा मुस्लिम दिव्यांग के साथ मारपीट का वीडियो स्क्रिप्टेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवेर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 12 अप्रैल को प्रदीप कौर ढिल्लों नाम के फेसबुक पेज पर अपलोड मिला। कैप्शन में प्रदीप कौर ने लिखा है कि, ‘यह मैं नहीं ब्यूटी सलोन वाली गर्ल है।’

Source: Facebook

पड़ताल में आगे प्रदीप कौर के फेसबुक पेज को खंगालने पर हमें उनके साथ वीडियो में मसाज कराते व्यक्ति की कई और तस्वीरें मिलीं जिसमें उन्होंने जसपाल सिंह सराय को टैग किया है। वहीं जसपाल सिंह ने भी अपने फेसबुक पेज पर प्रदीप कौर के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं।

पड़ताल में आगे हमें प्रदीप कौर का यूट्यूब चैनल मिला। जिसमें उन्होंने जसपाल सिंह को अपना पति बताया है।

दावापीएम मोदी एक महिला से मसाज करावा रहे हैं।
दावेदारअनुमा आचार्य, मिर्ज़ा बेग व अन्य
निष्कर्षपीएम मोदी द्वारा महिला से मसाज करवाने का दावा गलत है। असल में फेसबुक पर इसे प्रदीप कौर नाम की महिला ने शेयर किया है। जिसमें उनके पति जसपाल सिंह मसाज करवा रहे हैं।
Share