Home राजनीति ‘नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी अपनी गोद मे खेलाते थे’, मैथिली ठाकुर के नाम से वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है
राजनीति

‘नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी अपनी गोद मे खेलाते थे’, मैथिली ठाकुर के नाम से वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है

Share
Share

बिहार के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर की तस्वीर के साथ एक पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड में मैथिली ठाकुर के एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है कि “महात्मा गांधी मोदी जी को गोद में खिलाते थे।” दावा किया जा रहा है कि मैथिली ठाकुर ने महात्मा गांधी को लेकर इस प्रकार का बयान दिया है। हालांकि पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ।

सुरेश कापसे ने एक्स पर लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी के पास एक से एक आदर्श नमूना है.’

डॉ. वेदिका वत्स ने लिखा, ‘ये कब हुआ’

नाजिया ने लिखा, ‘BJP में ऐसे नमूने शायद “इमैजिनेशन फैक्ट्री” से डायरेक्ट सप्लाई होते हैं! इतिहास भी सोच रहा होगा — ये नया चैप्टर किस किताब में पढ़ाया जा रहा है..!!’

वहीं फेसबुक पर कुलदीप चौधरी और राजेश रंग ने भी इसी दावे के साथ पोस्टकार्ड को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: मैथिली ठाकुर ने पीएम मोदी को भगवान नहीं कहा, वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें महात्मा गाँधी और पीएम मोदी को लेकर मैथिली ठाकुर का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। 

पड़ताल में आगे हमने उनकी हाल की गतिविधियों पर नजर डाली तो 29 अप्रैल को प्रकाशित प्रभात खबर की एक रिपोर्ट मिली जिसमें मैथिली ठाकुर ने सड़क निर्माण से जुड़े वायरल वीडियो को भ्रामक बताते हुए नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की कोशिश है और ऐसे वीडियो फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Prabhat Khabar

वहीं ABP न्यूज़ के मुताबिक 20 अप्रैल एक इंटरव्यू के दौरान मैथिलि ने कहा था कि उन्हें बंगाल में आने में थोड़ा असहज महसूस हो रहा था। मैथिली ठाकुर ने कहा कि, “चुनाव के दौरान हमने देखा था कि विपक्ष के जो कार्यकर्ता थे वो पत्थरबाजी कर रहे हैं, वसूली कर रहे हैं, दलाली कर रहे हैं, तो मैं सुरक्षित महसूस नहीं करूंगी… अभी मैं जब अपनी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच में खड़ी हूं तो मैं सोना भी पहनकर घूमती हूं तो डर नहीं लगता है। क्योंकि मुझे मालूम है कि मेरे भाई लोग मेरे साथ हैं।”

दावामैथिलि ठाकुर ने अपने एक बयान में कहा है कि महात्मा गाँधी, नरेंद्र मोदी को अपनी गोद मे खेलाते थे।
दावेदारसुरेश, नाजिया, वेदिका वत्स व अन्य
निष्कर्षमैथिलि ठाकुर ने महात्मा गाँधी और पीएम मोदी को लेकर इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। वायरल पोस्ट कार्ड फर्ज है।

Share