Home राजनीति मैथिलि ठाकुर ने पीएम मोदी के चरण धोकर पीने से स्वर्ग मिलने की बात नहीं कही, वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है
राजनीति

मैथिलि ठाकुर ने पीएम मोदी के चरण धोकर पीने से स्वर्ग मिलने की बात नहीं कही, वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है

Share
Share

बिहार के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर की तस्वीर के साथ एक पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड में मैथिली ठाकुर के एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है कि ‘कभी कभी लगता है मोदी जी हमारे असली पिता है उनके चरण धोकर सभी को पीना चाहिए स्वर्ग मिलेगा।’ दावा किया जा रहा है कि मैथिली ठाकुर ने पीएम मोदी को लेकर इस प्रकार का बयान दिया है। हालांकि पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ।

Queen नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘मोदी ने भी अपनी माँ कों नकारा था अब इस बच्ची ने भी अपनी माँ कों नकार दिया’

इंस्टाग्राम पर पवन कुमार नाम के यूजर ने लिखा, ‘मैथिली ठाकुर ने कहा है किप्रधानमंत्री मोदी के चरणों का पानी अमृत के समान है सभी को इसे जरूर पीना चाहिए, भाजपा नेता मैथिली ठाकुर के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट जरुर करें’

Source: Instagram

वहीं फैक्ट विथ अमित और बिहार उमंग नाम के पेज ने भी इसी दावे के साथ पोस्टकार्ड को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: ‘नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी अपनी गोद मे खेलाते थे’, मैथिली ठाकुर के नाम से वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें बीजेपी को लेकर मैथिली ठाकुर द्वारा दिया गया ऐसा कोई बयान नहीं मिला।  पड़ताल में आगे हमें मैथिलि ठाकुर के आधिकारिक एक्स हैंडल पर वायरल पोस्टकार्ड को लेकर स्पष्टीकरण मिला। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यह देखकर बेहद निराशा होती है कि मुझे बदनाम करने के लिए इस तरह के घटिया पीआर स्टंट किए जा रहे हैं। मेरे नाम पर नकली बयान पोस्ट करना और मेरी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करना बंद करें, आखिर आप कितनी नीचता तक गिर सकते हैं? मैं रिएक्ट नहीं करना चाहती थी लेकिन अब बहुत हो गया।’

दावामैथिलि ठाकुर ने अपने एक बयान में कहा है कि कभी कभी लगता है मोदी जी हमारे असली पिता है उनके चरण धोकर सभी को पीना चाहिए स्वर्ग मिलेगा।
दावेदारQueen, पवन कुमार व अन्य
निष्कर्षमैथिलि ठाकुर ने पीएम मोदी के चरण धोकर पीने से स्वर्ग मिलने की नहीं कही है। वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है।
Share