Home राजनीति पश्चिम बंगाल में भाजपा समर्थकों द्वारा आगजनी का दावा गलत है
राजनीति

पश्चिम बंगाल में भाजपा समर्थकों द्वारा आगजनी का दावा गलत है

Share
Share

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद सोशल मीडिया पर आगजनी का एक वीडियो वायरल हैं। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा समर्थक तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

वीना जैन ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘पश्चिम बंगाल के लोगों ने सोचा था कि वे प्रगतिशील राजनीति करने के लिए एक बेहतर पार्टी को चुन रहे हैं। लेकिन BJP ने एक ही दिन के भीतर उन्हें गलत साबित कर दिया।’

कविश अजीज ने लिखा, ‘यह मणिपुर नहीं, बंगाल है’

मोहम्मद आसिफ अब्बास ने लिखा, ‘पश्चिम बंगाल में अब तक जितने भी गुंडे, बदमाश, आतंकवादी और बलात्कारी ‘ममता बनर्जी’ के ख़ौफ़ से बिल में दुबक कर बैठे थे… वो सभी बिल से बाहर निकल आए हैं… क्योंकि उन के सरबराह की सरकार बन गई है !’

शिवम यादव ने लिखा, ‘बीजेपी के गुंडों का आतंक पूरा देश देखे’

तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘दृश्य पश्चिम बंगाल से है, उत्पात मचाने वाले BJP कार्यकर्ता हैं। इनलोगों को ममता बनर्जी ने कंट्रोल कर रखा तब क्या ग़लत किया था..? किस बात पर ये लोग उत्पात मचा रहे हैं..? जीत पर जश्न मनाया जाता है लेकिन यहां तो विपक्षी पार्टी के कार्यालय को जलाया जा रहा है’

वहीं molitics, प्रशांत राज मन, और विनय मिश्रा ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: ‘नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी अपनी गोद मे खेलाते थे’, मैथिली ठाकुर के नाम से वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवेर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 26 अप्रैल को ‘shinning sarah’ नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड मिला। कैप्शन के मुताबिक यह वीडियो कोलकाता के मटियाबुर्ज इलाके में लगी आग का है।

Source: Instagram
दावाबंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा समर्थक तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं।
दावेदारवीना जैन, शिवम यादव व अन्य
निष्कर्षबंगाल में भाजपा समर्थकों द्वारा आगजनी का दावा गलत है। वायरल वीडियो कोलकाता के मटियाबुर्ज इलाके में लगी आग का है।

Share