Home राजनीति बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आगजनी और तोड़फोड़ का दावा गलत है
राजनीति

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आगजनी और तोड़फोड़ का दावा गलत है

Share
Share

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। इसी बीच सोशल मीडिया पर आगजनी और लाठी-डंडों से तोड़फोड़ के तीन वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि भाजपा की सरकार बनते ही उसके कार्यकर्ता उत्पात मचा रहे हैं। हालांकि, पड़ताल में ये दावे भ्रामक साबित हुए।

तन्मोय ने एक्स पर इन वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘बधाई हो बंगाल! आप सबने इसी ‘परिवर्तन’ (बदलाव) के लिए वोट दिया था। अगले साल रबीन्द्र जयंती पर, “लहंगा उठा देब रिमोट से” गाना बजेगा। तैयार हो जाइए।’

पाकिस्तानी एक्स हैंडल अनुषी तिवारी ने लिखा, ‘कोलकाता, पश्चिम बंगाल में झड़पों की खबर सामने आई है, जिसमें 19 लोगों की मौत और 98 के घायल होने का दावा किया जा रहा है। आरोप लगाया जा रहा है कि पीड़ित टीएमसी कार्यकर्ता हैं और बीजेपी कार्यकर्ता घरों व दुकानों पर हमला कर उन्हें आग के हवाले कर रहे हैं। यह सब DG CRPF जी.पी. सिंह की निगरानी में हो रहा है।’

सपा नेता आईपी सिंह ने लिखा, ‘समूचा बंगाल हिंसा के चपेट में है। रामराज्य में अमृतकाल शुरू हो गया है।’

वहीं अतुल लोंधे पाटिल ने ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में भाजपा समर्थकों द्वारा आगजनी का दावा गलत है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवेर्स सर्च किया। इस दौरान दूकान में आगजनी का पहला वीडियो हमें 4 मार्च को ‘its_your_abhi18’ नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड मिला। कैप्शन के मुताबिक यह वीडियो बंगाल के मध्यमग्राम स्टेशन के पास सिलेंडर ब्लास्ट का है।

Source: Instagram

पड़ताल में आगे कुछ युवकों द्वारा लाठी-डंडो से गाड़ियों और घरों पर वार करने का दूसरा वीडियो 4 मार्च 2026 को प्रकाशित दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ की प्रकाशित रिपोर्ट में मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो जोधपुर के प्रताप नगर थाना इलाके का है। जहाँ होली के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पहले महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ की और जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी करीब एक दर्जन गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ कर दी। कुछ घरों पर भी हमला किया गया।

Source: ABP News

वहीं भगवा झंडा लिए लोगों द्वारा हिंसा का वीडियो हमें 28 मार्च को AMCO NEWS नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट मिला। जिसके मुताबिक यह वीडियो पश्चिम बंगाल के रघुनाथगंज में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान की है। 27 मार्च को प्रकाशित जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश की सीमा से सटे मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में रघुनाथगंज थाना से जब रामनवमी शोभायात्रा गुजरी तब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा पथराव किया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हिंसा हुई।

Source: Facebook

वहीं पड़ताल के अंत में हमें भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये हए हिंसा में 19 लोगों की मौत और 98 के घायल होने की कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। जिससे स्पष्ट है कि यह दावा भी फर्जी है।

दावाबंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा कार्यकर्ता तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं।
दावेदारतन्मय, आईपी सिंह, अनुश्री तिवारी व अन्य
निष्कर्षबंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आगजनी और तोड़फोड़ का दावा गलत है। तीनों वायरल वीडियो पुराने हैं और उनका बंगाल चुनाव से कोई संबंध नहीं है।तीनों वायरल वीडियो पुराने हैं और उनका बंगाल चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

Share