सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति के साथ खड़ी महिला का वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो में महिला अपने साथ वाले पुरुष को अपने भाई का साला बता रही है। साथ ही महिला कह रही है कि मेरे चाचा, भईया और पापा सबने कोशिश की लेकिन मुझे बच्चा नहीं हुआ। इसे असल का मानकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि पड़ताल में यह वीडियो स्क्रिप्टेड निकला।
नेशन मुस्लिम ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘इस महिला को किसी मुसलमान से संपर्क करना चाहिए ताकि इनकी मदत हो सके’
इस महिला को किसी मुसलमान से संपर्क करना चाहिए ताकि इनकी मदत हो सके ☝️ pic.twitter.com/Xu1vRWTErB
— NATION MUSLIM🌍 (@AmjadAsR) February 27, 2025
यह भी पढ़ें: बाइक सवार द्वारा मुस्लिम दिव्यांग के साथ बदसलूकी का वीडियो स्क्रिप्टेड है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में हमने वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें Ashish mishra official नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला।
पड़ताल में आगे हमें आशीष मिश्रा की इंस्टाग्राम आईडी भी मिली। जिसपर उन्होंने खुद को वीडियो क्रिएटर बताया है। साथ ही उनके चैनल पर इसी प्रकार के कई वीडियो उपलब्ध हैं। वहीं कई अन्य वीडियो में भी वायरल वीडियो में दिख रही महिला को देखा का सकता है।

दावा | हिंदू महिला लोगों से बच्चे की मांग कर रही है। |
दावेदार | नेशन मुस्लिम |
निष्कर्ष | वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर आशीष मिश्रा नाम के कंटेंट क्रिएटर ने इस वीडियो को मनोरंजन के उद्देश से बनाया है। |